samacharsecretary.com

विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार, जानें उन्हें क्या-क्या मिला

छतरपुर विश्व विजेता व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की किस्मत पलट गई है। विश्वकप जीतने के बाद से उनका नाम, शोरहत तो आसमान छू ही रहा है, अब लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार होने लगा है, उनके पिता को दोबारा अपनी वर्दी मिल गई है। अब टाटा कंपनी के उनके घर पर लाखों कीमत की लग्जरी कार डिलीवर की है। यह कार उन्हें कंपनी उने उपहार में दी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली भारतीय महिला टीम की शानदार खिलाड़ी क्रांति गौड़ का जीवन अब बदलने लगा है। वे चंद दिन में ही क्रिकेटर से स्टार बन गईं। महिला क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी जीतने के बाद से उनके जीवन में बदलाव आया और उनकी किस्मत पलट गई। छोटा सा गांव घुवारा पूरी दुनिया में पहचाना जाने लगा है। बीते रोज उनके गांव में टाटा मोटर्स ने चमचमाती लग्जरी कार 'टाटा शेयरा' उनके घर पहुंचाई है। यह कार कंपनी ने उन्हें उपहार में दी है। बता दें कि विश्वकप जीतने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को कंपनी ने यह काम गिफ्ट की है। जनवरी में महिंद्रा की थार खरीदी थी क्रांति गौड़ ने बीते महीने ही लग्जरी और शानदार कार खरीदी थी। उन्होंने परिवार संग महिंद्र शोरूम पहुंचकर कंपनी की 'थार' मॉडल की लग्जरी कार उठाई थी। इस कार के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर किए थे। अब टाटा का उपहार उनके द्वार पहुंचा है, जिसका परिवार ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित से पूजन कराया है। देखिए कैसे बदल रही क्रांति की किस्मत — विश्व कप जीतने के बाद सीएम से मुलाकात, एक करोड़ की घोषणा — सरकार ने क्रांति को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा, सम्मान किया — क्रांति के पिता को फिर से पुलिस सेवा में वापस लिया गया, सम्मान लौटा — क्रांति की मेहनत से छतरपुर में सुसज्जित खेल स्टेडियम स्वीकृत हो पाया — क्रांति ने जनवरी में लग्जरी थार कार खरीदी है। — हाल ही में टाटा ने उन्हें लाखों की लग्जरी कार उपहार में दी है — क्रांति की इच्छा बीएमडब्ल्यू कार खरीदने की है  

क्रांति गौड़ की गेंदबाज़ी में बुमराह जैसी धार, टीम में धमाकेदार एंट्री

साउथैम्पटन  क्रांति गौड़ ने  साउथैम्पटन के रोज बाउल में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। अपने सिर्फ दूसरे ODI मैच में खेलते हुए, 21 वर्षीय क्रांति ने एमी जोन्स और खतरनाक टैमी ब्यूमोंट को आउट किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। क्रांति ने शुरुआती स्पेल में 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ को 2025 में WPL में यूपी वॉरियर्ज ने 10 लाख में खरीदा था। क्रांति गौड़ का कमाल टीम इंडिया के लिए अमनजोत कौर के बाद क्रांति गौड़ ने दूसरे छोर से नई गेंद संभाली। उन्हें शुरुआत में लय में आने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने लगातार तीन वाइड गेंदें फेंकी। लेकिन उन्होंने जल्दी ही लय पकड़ ली। उन्होंने एमी जोन्स को बोल्ड कर दिया। एमी जोन्स आठ गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाईं। उनका स्टंप उखड़ गया। यह क्रांति का वनडे में पहला विकेट था। क्रांति की ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि जोन्स को हवा तक नहीं लगी। अमनजीत की ये गेंद टप्पा खाने के बाद काफी अंदर आई थी। अगले ओवर में भी कमाल अपने दूसरे ओवर में क्रांति ने टैमी ब्यूमोंट को आउट किया। टैमी ब्यूमोंट महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ मेग लैनिंग (15) और सूजी बेट्स (13) हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर, क्रांति की गेंद ब्यूमोंट के पैड पर लगी। अंपायर ने अपील को ठुकरा दिया। भारत ने रिव्यू लेने का फैसला किया। डीआरएस से पता चला कि गेंद लाइन में पिच हुई थी और स्टंप्स पर लगती। इसलिए अंपायर का फैसला बदल दिया गया। ब्यूमोंट सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गईं। महिला प्रीमियर लीग में किया था कमाल क्रांति गौड़ 2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दौरान चर्चा में आईं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी गति और आक्रामकता से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 8 मैचों में 9.45 की इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लिए। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। बाद में उन्होंने श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।