samacharsecretary.com

मसूरी में सजेगा कुलदीप यादव की शादी का मंडप, 14 मार्च को बचपन की दोस्त से करेंगे विवाह

मसूरी भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार दोपहर पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। यहां 14 मार्च को वह अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में शुक्रवार और शनिवार को शादी की रस्में होनी हैं। होटल सेवाय में होंगे कार्यक्रम बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के शादी के बंधन में बंधने की तारीख नजदीक आ गई है। वह 14 मार्च शनिवार को मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवाय में होगा। होटल के सारे कमरे बुक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल सेवाय में 13 और 14 मार्च के लिए सभी कमरे बुक किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए होटल जेडब्लू मैरियट में भी कमरे बुक किए गए हैं। पहले नवंबर में होनी थी शादी शादी समारोह में सूर्य कुमार यादव, जय शाह सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने की भी संभावना है। यह शादी पहले नवंबर में होनी वाली थी, लेकिन कुलदीप यादव के मैचों में व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया था। जून 2025 में हुई थी सगाई कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा। उसमें भी क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआइ से जुड़े लोग आ सकते हैं।  

कुलदीप यादव की वेडिंग सेलिब्रेशन मसूरी में, विराट कोहली-जय शाह सहित कई खास मेहमान पहुंचेंगे

मसूरी उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा मसूरी एक हाई-प्रोफाइल शादी के कारण चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन जादूगर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में 14 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। मेहंदी और शादी की सभी रस्में मसूरी के ऐतिहासिक सेवॉय होटल में होंगे। इस शादी को लेकर होटल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी में विराट कोहली, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह समेत कई राजनीतिक, फिल्मी और खेल जगह की हस्तियां पहुंच सकती हैं। सेवॉय होटल में कर्मचारियों से होटल की तैयारियों को लेकर बातचीत की। कर्मचारियों ने हालांकि कार्यक्रम गोपनीय रखने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि वे इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। मसूरी में स्थानीय लोग भी अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों का कहना है कि समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मेहमानों की लंबी फेहरिस्त मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स आ सकते हैं। होटल के एक स्टाफ ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शादी में शरीक होने के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई राजनीतिक हस्तियां मेहमान के तौर पर नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, 13 को मेहंदी और 14 को शादी के सभी कार्यक्रम सेवॉय होटल में ही होंगे। शादी समारोह के लिए मसूरी में खास इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कई वीआईपी मेहमानों को कैंम्प्टी फॉल रोड स्थित जेडी ब्लू मेरिट होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा, खानपान और आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो। ब्रिटिश वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध सेवॉय होटल वहीं, शादी समारोह के मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक सेवॉय होटल में आयोजित होंगे। ब्रिटिशकालीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध यह होटल पहले भी कई राजघरानों, राजनेताओं और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी कर चुका है। अब कुलदीप यादव की शादी के कारण एक बार फिर यह होटल सुर्खियों में है। मसूरी में उत्साह शादी को लेकर मसूरी के पर्यटन कारोबार में भी हलचल बढ़ गई है। होटल, टैक्सी और स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि इस हाई-प्रोफाइल समारोह से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, क्योंकि समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है।

फिरकी के जाल में फंसे कैरेबियाई बल्लेबाज, कुलदीप यादव ने मैच पलटा भारत के हक में

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। जॉन कैम्पबेल के बाद शे होप ने शतक जड़ दिया है। उनके बल्ले से 8 साल बाद शतक निकला है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत पर लीड भी हासिल कर ली है। चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा। यह इस सीरीज का पहला सेशन है जो वेस्टइंडीज ने जीता है। दिन के पहले घंटे में ही जॉन कैम्पबेल ने शतक जड़ा। वह 23 साल बाद भारत में शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बने। यह उनके करियर का भी पहला शतक है। इस सेशन में वेस्टइंडीज ने एक ही विकेट गंवाया। वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार ग्रीव्स ने मोहम्मद सिराज को चौका लगा वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज क्या यहां से 400 तक पहुंच पाएगा? उनकी बैटिंग को देख यह काम थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। कुलदीप यादव का कहर कुलदीप यादव ने पीयर को अपने जाल में फंसा वेस्टइंडीज को 7वां झटका दे दिया है। वेस्टइंडीज की टीम अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है। उनके पास अभी 28 रनों की ही बढ़त है।

IND vs WI: कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर दिल्ली में मचाई धूम, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया अब दूसरा मैच भी जीतने के करीब है। भारत के पहली पारी में बनाए 518 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 248 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 270 रनों की भारी-भरकम बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटने में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपनी फिरकी का दम दिखाते हुए पांच विकेट झटके। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप का शानदार प्रदर्शन उनके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच है जिसमें वह अभी तक 19 विकेट चटका चुके हैं। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में भी कुलदीप ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप ने की जॉनी वार्डले की बराबरी अपने इस 'पंजे' के साथ वह बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने के मामले में इंग्लैंड के जॉनी वार्डले के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। जहां वार्डले ने 28 टेस्ट मैचों में यह काम किया था। वहीं कुलदीप ने पांच 15 मैच लिए हैं। इन दोनों के बाद साउथ अफ्रीका के पॉल एडम्स हैं जिन्होंने 45 मैचों में चार बार फाइव विकेट हॉल लिया है।

प्रदर्शन पर फोकस: कुलदीप यादव ने बताई टीम में टिके रहने की शर्त

दुबई इंग्लैंड में दो महीने तक बेंच पर बैठे रहने के दौरान भारत की एकादश में जगह नहीं बना पाने के लिए किसी पर भी दोष मढ़ना आसान होता, लेकिन कुलदीप यादव ने मुश्किल रास्ता चुना। इन दिनों बल्लेबाजी करने वाले स्पिनरों का चलन है, लेकिन कुलदीप की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं और वह अपने सिद्धांत से विचलित नहीं होंगे। कुलदीप ने आज कहा कि अगर मैं किसी भी टीम में खेलूंगा तो एक (विशेषज्ञ) गेंदबाज के रूप में खेलूंगा। मेरा काम विकेट लेना है। अगर मैं विकेट नहीं लूंगा तो मेरे लिए कोई जगह नहीं होगी। यह समझना बहुत जरूरी है कि जब आप सिर्फ गेंदबाज के रूप में खेलते हैं तो आपका काम टीम के लिए विकेट लेना होता है। मौजूदा समय में भारत के सबसे बहुमुखी स्पिनर माने जाने वाले कानपुर के इस खिलाड़ी ने स्पष्ट किया कि वह खुद को एक गेंदबाजी ऑलराउंडर में बदलने की कोशिश करके चीजों को जटिल नहीं करना चाहते। मौके मिलने से पहले अपने कौशल पर काम करना, अपनी फिटनेस में सुधार करना और अपनी गेंदबाजी के समय को बढ़ाना पसंद किया। इसका फायदा यह हुआ कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर को एशिया कप के शुरुआती दो मैच में लगातार दो बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट भी चटकाए। क्या मुख्य कोच गौतम गंभीर की ओर से कोई स्पष्ट संदेश था यह पूछे जाने पर कुलदीप ने कहा कि स्पष्ट संदेश था। कभी-कभी तीन-चार मैचों में मुझे लगा कि मैं खेल सकता हूं लेकिन दुर्भाग्य से मैं नहीं खेल पाया। ओमान के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप लीग मैच से पहले कुलदीप ने कहा, ‘‘गौती भाई (गंभीर) बहुत स्पष्ट थे। कभी-कभी मुझे लगता था कि मैं खेल सकता हूं, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि बल्लेबाजी संयोजन के कारण मैं नहीं खेल पाया। कुलदीप के ब्रिटेन में बिताए दो महीने नए कौशल सीखने और कुछ नए गुर सीखने में बीते। कुलदीप अपनी गेंदबाजी के भी आलोचक हैं। उन्हें नहीं लगता कि वह अब भी अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन कर पा रहे हैं, भले ही उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं उतनी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं सुधार कर सकता हूं और बेहतर बन सकता हूं। कभी-कभी इस प्रारूप में आप बल्लेबाज को समझने में गलती कर देते हैं। जब आप किसी टीम पर दबदबा बनाते हैं और छोटी-छोटी गलतियां करते हैं तो आप उन पर ध्यान नहीं देते। आपको लगता है कि आपने गलती की है। मुझे अब भी इस पर काम करना है। मुझे लगता है कि मुझे गेंदबाजी में और मेहनत करने की ज़रूरत है क्योंकि और भी प्रारूप हैं।