samacharsecretary.com

संविधान से सम्मान तक: नागरिक अधिकारों पर कुमारी सैलजा ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

नरवाना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने धमतान साहिब नरवाना जिला जींद में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649 वें जन्मोत्सव को समर्पित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें नमन किया और मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए समानता, न्याय और मानवीय मूल्यों के संदेश को साझा किया। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया। सांसद कुमारी सैलजा ने गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप माथा टेक कर नमन किया।  कुमारी सैलजा ने कहा कि धमतान साहिब गुरु तेग बहादुर जी की पावन तपोभूमि रही है जहां वे तीन बार पधारे और यहां के विभिन्न स्थलों पर अपनी अनंत कृपा दृष्टि बरसाई। उन्होंने कहा कि धमतान साहिब में जो ऐतिहासिक कुआं स्थित है, वह उन्हीं के समय में बनाया गया था। इसी पवित्र भूमि पर गुरु साहिब ने अपनी कर कमलों से गुरु घर की नींव रखी थी। जो आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सांसद ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो पर उसको मिले अधिकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ही देन है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर व्यक्ति का दायित्व है। इस दौरान रघुबीर सिंह नैैन (बिनैन खाप प्रधान) सतबीर सिंह दबलैन (पूर्व प्रत्याशी नरवाना), रविदास सभा के प्रधान जोधाराम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संदीप लौट, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, धोला नैन, संजीव धमतान, महावीर सिंह, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, आशुतोष शर्मा, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से रूस और यूएसएसआर के साथ अच्छे रिश्ते रहे, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय भी अच्छे रिश्ते रहे। ये बात अलग है कि ये सरकार नेहरू को हर बात में गलत साबित करना चाहती है। इसमें कोई शक नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वह उन्हें (नेहरू को) सिर्फ इतिहास से मिटाना नहीं चाहती, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना चाहती है, जिन पर देश खड़ा हुआ। हम चाहेंगे कि भारत और रूस के साथ हमारी दोस्ती और भी आगे बढ़े।

वोट चोरी विवाद पर सियासी संग्राम: BJP ने कहा- कांग्रेस की हार का बहाना

चंडीगढ़  भाजपा ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया और कांग्रेस नेता पर अपनी नाकामियों को छिपाने और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का यह पलटवार राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की मतदाता सूची के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह दावा करने के कुछ घंटों बाद आया कि 25 लाख वोट फर्जी थे। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के अपने नेता हरियाणा चुनाव के दौरान कह रहे थे कि पार्टी अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का कहना कि वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा।   किरेन रिजिजू ने कहा, 'हरियाणा में चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने खुद कहा था कि कांग्रेस वहां नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उसके अपने नेता ही पार्टी को हराना चाहते हैं। इसके बाद कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर साफ कहा कि कांग्रेस हरियाणा में इसलिए हारी क्योंकि उसके नेता ही जमीन पर काम नहीं कर रहे थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने माना कि कांग्रेस पार्टी में ग्रासरूट स्तर पर तालमेल ही नहीं है, फिर कांग्रेस कैसे जीत सकती है? उनके अपने नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का ये कहना कि वो वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा?' उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत रही थी। 2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई। हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन एग्जिट पोल जब कांग्रेस के पक्ष में होता है, तब वाहवाही करते हैं और जब विरोध में जाता है, तब मीडिया को गाली देते हैं।' 'महिला ने राहुल गांधी को लगाई थी फटकार' रिजिजू ने नेता विपक्ष को घेरते हुए कहा कि पिछले संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी, एक महिला की तस्वीर टी-शर्ट पर छपवाकर पूरे संसद परिसर में घूमते रहे और उसके नाम को उछाला। शाम तक उस महिला ने ही राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई। और अब, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से प्रेस वार्ता कर रहे हैं। बिहार में दो दिन बाद मतदान है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ है कि बिहार में तो मुद्दा बचा ही नहीं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।  

कुमारी सैलजा के पत्र का असर, मुख्यमंत्री सैनी ने दिया जवाब — फतेहाबाद की किसानों को मिलेगी राहत

फतेहाबाद  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा द्वारा फतेहाबाद जिले की सेमग्रस्त भूमि की समस्या को लेकर उठाए गए मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक सीएमएच -2025/5428 दिनांक 14 अक्तूबर 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुमारी सैलजा को संबोधित करते हुए कहा है कि फतेहाबाद जिले के कई गांवों में सेमग्रस्त भूमि की स्थिति में सुधार के लिए राज्य सरकार गंभीर है और इस दिशा में पहले से किए जा रहे कार्यों को और गति देने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि कुमारी सैलजा द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्र में जिन गांवों बनमंदोरी, खाबड़ा कलां, पीलीमंदोरी, बड़ोपल तथा चबला मोरी का उल्लेख किया गया था, वहां सोलर प्रचलित कम गहराई वाले ट्यूबवेल्स लगाकर भूमि सुधार कार्य पहले ही प्रारंभ किया जा चुका है। इस योजना से लगभग दस हजार एकड़ भूमि को पुन: कृषि योग्य बनाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ोपल मोहम्मदपुर रोही, चिंदड़ व खजुरी जाट्टी जैसे गांवों में भी सोलर ट्यूबवेल लगाए गए हैं। उन्होंने लिखा है कि खा व धारणिया में ड्रेन ना होने के कारण अन्य उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि आगामी 4 से 5 वर्ष में सेमग्रस्त भूमि की समस्या में उल्लेखनीय सुधार होगा और प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी।