samacharsecretary.com

होंठों से जानें शरीर की छिपी बीमारियां, क्या आप पहचान रहे हैं इन अहम संकेतों को?”

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे होंठों का रंग गुलाबी हो। लेक‍िन कुछ कमी और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण होंठों का रंग बदल जाता है। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि ये हमारी सेहत का आईना भी हैं। आमतौर पर हमारे होंठ नरम, चिकने और गुलाबी दिखते हैं, जो सही पानी और पोषण का संकेत देते हैं। अगर इनमें जरा भी बदलाव द‍िखे तो ये कई बीमार‍ियों का संकेत भी हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि हमारे होंठ कौन-कौन सी बीमारी होने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्‍टडी बताती है क‍ि होंठों का रंग और बनावट दिल और सांस की सेहत से गहराई से जुड़े होते हैं। इसके अलावा हमारे होंठ ओवरऑल सेहत का संकेत भी देते हैं। होंठ का सफेद या नीला होना बहुत सफेद या नीले होंठ खून में ऑक्सीजन की कमी का संकेत देते हैं। ये एनीमिया, सांस की दिक्कत या ब्‍लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। होंठ का ड्राई होना ठंड के मौसम में हमारे होंठ अक्‍सर ड्राई हो जाते हैं। लेकिन लगातार ड्राईनेस की समस्‍या है तो ये पानी की कमी, विटामिन की कमी खासकर व‍िटाम‍िन बी या कुपोषण की वजह से भी हो सकता है। NIH के अनुसार, होंठ सबसे जल्दी डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी दिखा देते हैं। होंठों में सूजन होंठों की सूजन एलर्जी, इन्फेक्शन या सूजन वाली बीमारियों के कारण हो सकती है। अचानक या बार-बार सूजन होना एलर्जी या एंजियोएडेमा जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। छाले या घाव होंठों पर छाले या घाव अक्सर वायरल इन्फेक्शन की वजह से होते हैं। बार-बार छाले आना इम्यून सिस्टम की कमजोरी या तनाव का असर हो सकता है। होंठों के क‍िनारों पर दरार होंठों के किनारों पर दरारें (एंगुलर चेलाइटिस) आयरन या विटामिन बी की कमी या फंगल इन्फेक्शन से जुड़ी हो सकती हैं। हेल्‍दी डाइट और होंठों की सफाई से इसे रोका जा सकता है। होंठ का रंग बदलना होंठों पर काले धब्बे या रंग बदलना हार्मोन की गड़बड़ी, विटामिन की कमी या दवाओं का असर हो सकता है। कई बार ये शरीर के अंदर चल रही परेशानी का शुरुआती संकेत भी होते हैं। होंठों को हेल्‍दी रखने के ट‍िप्‍स     पानी ज्यादा पिएं     लिप बाम और SPF लगाएं     होंठ चाटने से बचें     हेल्‍दी डाइट लें     हाइजीन मेंटेन करें  

सॉफ्ट और गुलाबी होंठ पाने के लिए आजमाएं ये नैचुरल उपाय

गुलाबी और मुलायम होंठ किसी भी चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन धूप, धूल, प्रदूषण, स्मोकिंग, पानी की कमी, केमिकल वाली लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल और पोषण की कमी जैसे कारणों से होंठ काले, रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में नेचुरली पिंक लिप्स पाने के लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट के बजाय घरेलू उपायों पर भरोसा करें। ये उपाय सुरक्षित, असरदार और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। गुलाबी होंठों के लिए आसान टिप्स     गुलाब की पंखुड़ियां और दूध- गुलाब की पंखुड़ियों को रातभर कच्चे दूध में भिगोकर सुबह पीस लें। इस पेस्ट को होंठों पर 15 मिनट लगाकर धो दें। यह होंठों को नमी देता है और उनमें नेचुरली गुलाबी रंग लौटाता है।     चुकंदर का रस- चुकंदर में नेचुरल पिगमेंट होते हैं जो होंठों को हल्का रंग देते हैं। सोने से पहले इसका रस लगाएं और सुबह धो लें। यह धीरे-धीरे होंठों की रंगत सुधारता है।     शहद और नींबू- एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाएं और होंठों पर लगाएं। ये होंठों की ब्लैकनेस दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाता है।     एलोवेरा जेल- ताजा एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाना उन्हें मॉइस्चराइज करता है और डैमेज से बचाता है।     नारियल तेल- रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाना उन्हें हाइड्रेट और पोषित रखता है।     ब्राउन शुगर स्क्रब- ब्राउन शुगर और शहद मिलाकर हल्के हाथों से होंठों की स्क्रबिंग करें। इससे डेड स्किन हटती है और होंठ सॉफ्ट और पिंकी बनते हैं।     पानी भरपूर पिएं- डिहाइड्रेशन होंठों को रूखा बना देता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।     विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल होंठों पर लगाएं। यह डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।     केमिकल वाले लिपस्टिक से बचें- हमेशा हाई-क्वालिटी या हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करें और लिप्स को रात के  समय अच्छे से साफ करके सोएं।     हेल्दी डाइट लें- विटामिन-सी, ई और आयरन से भरपूर फूड्स होंठों की नेचुरल सुंदरता बनाए रखने में मदद करते हैं। इन घरेलू और बेहद आसान उपायों को अपनाकर आप अपने होंठों को न सिर्फ गुलाबी बना सकते हैं, बल्कि उनकी नमी और कोमलता भी लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।