samacharsecretary.com

मेवाड़ ने किया इंस्पेक्टर महेश नागदा का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को नमन

उदयपुर बीएसएफ के इंस्पेक्टर महेश नागदा के उदयपुर पहुंचते ही ओल्ड सिटी देशभक्ति के रंग में डूब गई। ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, क्षेत्रवासी और उनके मित्र मौजूद रहे। भट्टियानी चौहट्टा निवासी नागदा को भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में प्रदर्शित साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए डायरेक्टर जनरल डिस्क व कमेंडेशन रोल से सम्मानित किया जाएगा।   रंगनिवास से जगदीश मंदिर तक निकला सम्मान जुलूस इंस्पेक्टर नागदा का स्वागत रंगनिवास चौकी से शुरू होकर जगदीश मंदिर तक भव्य जुलूस के रूप में किया गया। रास्तेभर लोगों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। जुलूस के दौरान आतिशबाजी, पगड़ी, उपरणा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उनके पिता रेवाशंकर नागदा भी मौजूद रहे।   भावुक कर देने वाला पिता–पुत्र का क्षण समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब बिना पूर्व सूचना पिता रेवाशंकर नागदा को बताया गया कि उनका पुत्र महेश उदयपुर पहुंच चुका है और शहर उनका सम्मान कर रहा है। पिता-पुत्र के इस मिलन ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। स्वागत से अभिभूत इंस्पेक्टर नागदा ने कहा कि वे सदैव भारत की माटी और मेवाड़ की धरा का मान बनाए रखने के लिए समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, गोपाल जोशी, अजय पोरवाल, देवेंद्र जांवलिया, जगदीश शर्मा, मनु राव, कुलदीप सिंह गहलोत, कैलाश सोनी, कुलदीप जोशी, शिवराज धाबाई, गोपाल नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।  

पदयात्रा का चौथा दिन: बागेश्वर बाबा के साथ मेवाड़ के राजा लक्ष्यराज सिंह

पृथला  7 नवंबर से शुरू हुई बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी. यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर वृंदावन पहुंचकर समाप्त होगा. बागेश्वर बाबा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी सनातनियों में एकता स्थापित करना है. 9 नवंबर को यह यात्रा हरियाणा पहुंची जहां कई राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल हुए. वही, आज 10 नवंबर को पृथला के बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से शुरू होगी और पलवल के गवर्नमेंट हाई स्कूल तक पहुंचकर रुकेगी. चौथे दिन राजा लक्ष्यराज सिंह हुए शामिल सनातन हिंदू एकता यात्रा के चतुर्थ दिवस पर 10 नवंबर को प्रातःकाल में मेवाड़ के राजा लक्ष्यराज सिंह जी भी हुए शामिल और बाबा बागेश्वर से मिलकर आशीर्वाद लिया. बाबा बागेश्वर की यह पदयात्रा 13 नवंबर को यूपी-हरियाणा बॉर्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश के कोसीकलां (मथुरा) में प्रवेश करेगी. प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, मथुरा में करीब एक लाख श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जिसे देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बांके बिहारी मंदिर पर होगी समाप्त 10 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के साथ होगा. प्रस्तावित रूट के मुताबिक, चौथे दिन 10 नवंबर को दोपहर भोजन विश्राम के लिए पृथला (बघोल के अड़ानी पेट्रो पंप के पास) यह यात्रा रुकेगी. इसके बाद बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से ही यात्रा शुरू की जाएगी और फिर रात्रि विश्राम के लिए पलवल के गर्वनमेंट सैकेंडरी स्कूल पर रुकेगी. यात्रा के संकल्प क्या हैं?     समाज में समरसता स्थापित करना.     भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना.     मां यमुना को स्वच्छ करना.     ब्रजधाम क्षेत्र को मांस ओर मदिरा से मुक्त बनाना.     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा और गौ अभयारण्य की स्थापना.     प्राचीन वृंदावन पुन: स्थापित हो.     श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण.