samacharsecretary.com

बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने की शिरकत

रायपुर, संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269 जयंती गुरु पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के  वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने  कल बालको नगर और टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं नगरवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। सतनाम कल्याण समिति बालको नगर द्वारा आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री श्री देवांगन सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। इसी तरह टीपी नगर में सतनाम प्रांगण में मंत्री श्री देवांगन ने जैतखाम की पूजा अर्चना कर सभी समाज जनों को  गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने तेजी से जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। जिस तरह गुरू घासीदास जी ने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया, उसी तरह सरकार भी अंत्योदय को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, समिति के अध्यक्ष  नारायण लाल कुर्रे, सुनीता पाटले, सत्येंद्र डहरिया, आर डी भारद्वाज, योगेश मिश्रा, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, प्रेमलता बंजारे, धनकुमारी गर्ग और बालको नगर में समिति के अध्यक्ष  रमेश जाटवर ,उपाध्यक्ष मंगल घृत लहरे, संतोष बंजारे, डायमंड बंजारे,  सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। बाबा घासीदास के आशीर्वाद से विभिन्न सतनाम प्रांगण में 1.69 करोड़ के विकास कार्य     इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा की बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से कोरबा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न सतनाम प्रांगण के विकास हेतु बीते दो वर्षों में 1 करोड़ 69 लाख की लागत से कार्य स्वीकृत कर कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 16 टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण डोम शेड का निर्माण 64 लाख, वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा सतनामी पारा में अहाता युक्त भवन निर्माण 15 लागत, वार्ड पांच इंदिरा नगर दुरपा में सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख, वार्ड क्रमांक 39 बालकों में  सतनाम भवन का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य 15 लाख, वार्ड 4 राताखार में सतनाम भवन विस्तार कार्य एवं किचन सेट का निर्माण15 लाख, वार्ड क्रमांक 65 बलगी स्थित गुरु घासीदास परिसर में सतनामी समाज के मांग अनुरूप  अहाता निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 58 श्याम नगर साडा कॉलोनी में सतनामी समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन एवं अहाता निर्माण कार्य 25 लाख, वार्ड क्रमांक 28 एमड़ी कॉलोनी स्थित सतनाम प्रांगण में सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण कार्य 15 लाख के कार्य विभिन्न मद से कार्य तेजी से जल्द पूर्ण होंगे।

रायपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, मुख्य आतिथ्य में रहे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर : कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान गुरु का दर्जा भगवान से ऊपर, बेहतर समाज निर्माण में निभाते है अहम भूमिका-मंत्री  लखन लाल देवांगन रायपुर वाणिज्य,  उद्योग, श्रम,  आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज सोमवार को कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों को पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर मती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,  नगर निगम सभापति  नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, डीईओ  टी पी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा  विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  देवांगन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है। शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण में अहम भूमिका निभाते है, बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते है। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का भी भविष्य किसी शिक्षक द्वारा ही तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।  देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जिले में डीएमएफ से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। मद से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट जेईई की तैयारी भी डीएमएफ से की गई है। महापौर मती राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मानव जीवन  में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मंत्री  देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्याे हेतु सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया  गया। सम्मान के क्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी,  शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर,  कामता जायसवाल,  राकेश टण्डन,   गौरव शर्मा,  वीरभर्द सिंह पैंकरा,  नोहर चन्द्रा,  गोकुल प्रसाद मार्बल, मती वसुंधरा कुर्रे,  भूपेंद्र सिंह राठौर, मती मधुलिका दुबे, मती प्रिया दुबे,  सर्वेश सोनी,   मुकुंद केशव उपाध्याय, मती  कौशिल्या खुराना एवं   जितेंद्र कुमार साहू शील्ड व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जीके के सेवानिवृत्त शिक्षक  राजेश्वर प्रसाद कश्यप,  शिवनारायण पात्रे,  जमुना सिंह कंवर,  रमन लाल बंजारे,   भरत लाल नेटी,  पन्नालाल साहू,   ज्वाला प्रसाद कौशले, मती कल्याणी शुक्ला,  संत राम कंवर,  अशोक उपाध्याय,  छत्रपाल शांडिल्य ,  नोहर सिंह राज,  संग्राम सिंह राज, मती कमला भाटिया,  अनूप कुमार कौशिक,  नवाचारी शिक्षक अंतर्गत  जगजीवन केवर्त,  लोकनाथ सेन, कुमारी मंजू लता प्रधान,  महेंद्र कश्यप,  ललित कुमार यादव, मती प्रिया दुबे,  अश्विनी चौहान,  अशोक राठिया,  ईश्वर पड़वार, सु योगिता साहू,  रूपेश कुमार कश्यप, मती माया साहू,  नवीन कुमार  खोब्रागढ़े एवं मती कुसुमलता साहू सम्मानित हुए।