samacharsecretary.com

बिना वजह बढ़ रहा वजन और एनर्जी हो रही लो? थायराइड के 7 संकेत न करें नजरअंदाज

आजकल थायराइड बहुत कॉमन समस्या होती जा रही है, लेकिन यह कोई आम बीमारी नहीं, बल्कि एक साइलेंट डिसऑर्डर है, जो धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है। यह समस्या अब सिर्फ महिलाओं तक ही नहीं सीमित है, बल्कि पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग थायराइड के लक्षणों को थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी अनदेखियां आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं। अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिए जाएं, तो इलाज आसान हो जाता है। आइए जानते हैं थायराइड के मुख्य लक्षणों के बारे में। अचानक वजन का बढ़ना या घटना अगर आप अचानक से मोटे या ज्यादा पतले होने लगे हैं, तो यह थायराइड का शुरुआती संकेत हो सकता है। समय रहते इसका इलाज कराना जरूरी है। थकान और कमजोरी थायराइड के मुख्य लक्षणों में से एक थकान और कमजोरी भी है। अगर नींद पूरी होने के बावजूद शरीर में एनर्जी नहीं रहती और हर समय सुस्ती बनी रहती है, तो यह थायराइड हार्मोन के असंतुलन की ओर इशारा करता है। दिल की धड़कन का तेज या धीमा होना अगर बिना किसी वजह के दिल तेजी से धड़कने लगे या असामान्य रूप से धीमी धड़कन महसूस हो, तो यह थायराइड की गंभीर संकेत हो सकती है। मूड स्विंग्स और डिप्रेशन थायराइड की समस्या बढ़ने पर बार-बार चिड़चिड़ापन, घबराहट, एंग्जायटी या डिप्रेशन महसूस होने लगता है। कई बार लोग इसे सिर्फ मानसिक तनाव समझ लेते हैं। बालों का झड़ना और स्किन ड्राई थायराइड से पीड़ित लोगों के बाल अचानक से झड़ने लगते हैं और भौंहों के बाल भी पतले हो जाते हैं। वहीं, स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। अगर ये लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं। ठंड या गर्मी को सहन न कर पाना थायराइड के सबसे आम लक्षणों में से एक शरीर का तापमान बढ़ना या घटना भी है। इसमें आपको बहुत ज्यादा ठंड या हल्की गर्मी में पसीने भी आने लगते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर का संकेत है। पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं थायराइड में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, ज्यादा या कम ब्लीडिंग और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं, पुरुषों में भी हार्मोनल असंतुलन देखने को मिलता है।

पुराना फर्नीचर और वास्तु दोष: घर में परेशानियों का कारण

घर में एक अच्छा वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा का होना हर व्यक्ति की इच्छा होती है। घर का वातावरण न केवल शांति और सुख-शांति को प्रभावित करता है, बल्कि यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सभी तत्वों का संतुलन और सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। फर्नीचर भी घर के महत्वपूर्ण भागों में से एक होता है और इसे चुनते समय वास्तु के सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए। क्या आप भी घर के लिए पुराना फर्नीचर खरीदते हैं ? अगर हां, तो यह आपके घर और परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि पुराने फर्नीचर का इस्तेमाल करना एक किफायती विकल्प हो सकता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवा सकता है। आइए, जानते हैं कि क्यों पुराने फर्नीचर का उपयोग करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है और इसके बदले आपको क्या उपाय करने चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने फर्नीचर में नकारात्मक ऊर्जा का संचय हो सकता है। यह नकारात्मक ऊर्जा उस फर्नीचर के पहले मालिक या उपयोगकर्ता के अनुभवों और घटनाओं से जुड़ी हो सकती है। अगर पुराने फर्नीचर का उपयोग करते हैं, तो यह आपके घर में भी वही नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है, जिससे तनाव, अनहोनी और दुर्भाग्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेष रूप से, पुराने फर्नीचर को घर के अहम स्थानों पर रखने से घर में असंतुलन और मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर के वास्तु दोष में वृद्धि वास्तु शास्त्र में फर्नीचर का सही स्थान और आकार बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप पुराना फर्नीचर घर में रखते हैं, तो यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न कर सकता है, बल्कि यह आपके घर के वास्तु दोष को भी बढ़ा सकता है। पुराने और घिसे-पीटे फर्नीचर को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है, जिससे घर में आने वाली समस्याएं जैसे स्वास्थ्य समस्याएं, पारिवारिक विवाद, और वित्तीय परेशानियां बढ़ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराना और घिसा-फटा फर्नीचर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है। यह न केवल घर के माहौल को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और आर्थ‍िक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुराने फर्नीचर में उपयोगकर्ता की यादें, उनके अनुभव और घटनाएं जुड़ी होती हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती हैं। यह ऊर्जा घर में दरिद्रता और संकट को आमंत्रित करती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी हो सकती है।