samacharsecretary.com

आज का राशिफल: 27 नवंबर 2025, किस राशि पर चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सतर्क

मेष राशि ( Mesh Rashi Today ) मेष राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, परिश्रम के हिसाब से आपको सफलता के परिणाम मिलेंगे, दूसरे लोगों के ऊपर निर्भरता आपको नुकसान दे सकती है, आर्थिक मामलों में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, सरकारी कार्यों में तेजी आएगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कारोबार में मोटा मुनाफा होगा, बिजनेस यात्रा करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today ) आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, आज आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, ऑफिस की तरफ से कार्य का बोझ अधिक रहेगा, निजी जीवन में बिगड़े हुए संबंध बनेंगे, लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today ) मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी मेहनत का अच्छे परिणाम मिलेंगे, निजी जीवन में संबंध अच्छे रहेंगे, कार्य क्षेत्र में आपका अनुभव आपको सफलता दिलाएगी, अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके हित के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा, बैंक लोन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में आपको अच्छी खबर मिलेगी, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्क राशि ( Kark Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए समान रूप से अच्छा रहेगा, निजी जीवन में आपको कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, आर्थिक मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लंबे समय के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते मिल सकते हैं। सिंह राशि ( Singh Rashi Today ) आज आपको दिन में कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ऑफिस कार्यों में अधिक कारभार की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी, जमीन जायदाद के मामलों में आपको राहत मिलेगी, आपसी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बच्चों की भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि ( Kanya Rashi Today ) आज आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी, आपकी मेहनत के आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, फैमिली बिजनेस में आज बड़ा लाभ होगा, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज मोटा मुनाफा होगा, आज आपको नए लोगों के साथ नया अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा, आज अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। तुला राशि ( Tula Rashi Today ) तुला राशि जातक के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, अति उत्साह के साथ किए गए कार्यों में आपको असफलता हाथ लगेगी, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति की समस्या आपके सामने दोबारा आ सकती है, किसी अपने का सहयोग लेना पड़ सकता है, मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं, जीवन में नई चुनौतियां आपको फिर से परेशान कर सकते हैं, इस समय अधिक मेहनत और आपकी लगानी सफलता के नए रास्ते खुलेगा। वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today ) आज आपका भाग बहुत ही बुलंद रहेगा, सोचे हुए कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी, सरकारी कार्यों में फंसा हुआ काम पूरा होगा, आर्थिक मामलों में आपको एक के बाद एक कई सारी खुशखबरिया मिलेगी, अचानक फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता की ओर से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि ( Dhanu Rashi Today ) आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, आज आपको अपनी वाणी में संयम रखने की जरूरत है, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आपको पार्टनरशिप में बिजनेस करने का ऑफर मिल सकता है, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी, आज आप निवेश के बारे में घर परिवार में चर्चा कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। मकर राशि ( Makar Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, ऑफिस कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा ऑफर मिल सकता है, संतान की ओर से मन खुश रहेगा, घर परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके कई सारे समस्याओं के आज हल निकालते हुए दिखाई देंगे। कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today ) कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, आज आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, बिजनेस में आज आप बड़ी डील कर सकते हैं, नौकरी के रिलेटेड आपको नए ऑफर मिल सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मोटा मुनाफा हो सकता है, निजी जीवन में आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मीन राशि ( Meen Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, निजी जीवन में रिश्ते अच्छे रहेंगे, ऑफिस कार्यों में अधिक काम की बोझ की वजह से मानसिक तौर से परेशान रहेंगे, शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, जमीन जायदाद खरीदने का प्लान बना सकते हैं, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज का राशिफल 26 नवंबर 2025: कौन चमकेगा, किसे सतर्क रहने की जरूरत?

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और तरक्की दोनों लेकर आया है। जिन कामों को आप कई दिनों से पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनमें आज गति आएगी। दफ्तर में आपकी बात को महत्व मिलेगा और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बस ध्यान रखें- गुस्सा आज आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। संयम रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन पैसों और काम दोनों में राहत देने वाला है। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या सहकर्मी से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। घर-परिवार में शांति और आराम बना रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम निपटाने के मूड में रहेंगे। किसी जरूरी खरीदारी को लेकर मन बनेगा, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज संचार की ताकत सबसे ज्यादा काम आएगी। आपकी बात सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उसका असर भी दिखेगा। मीडिया, लेखन, रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया या बातचीत आधारित काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। किसी मीटिंग में आपकी राय मुख्य भूमिका निभा सकती है। दोस्तों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। कर्क राशि- दिन की शुरुआत थोड़ी भावुकता के साथ हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा। घर-परिवार से मजबूती और भावनात्मक सहारा मिलेगा। किसी पुराने काम या समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है। स्वास्थ्य में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए पानी पीते रहें और आराम का समय निकालें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सिंह राशि- आज का दिन आपके आत्मविश्वास को ऊंचा करेगा। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें चमक दिखेगी। दफ्तर में आपकी मेहनत की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। किसी रुके हुए काम या अवसर की ओर नई राह खुलेगी। शाम तक किसी सुखद खबर की उम्मीद भी बन रही है। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे सहजता से निभा लेंगे। परिवार या संपत्ति से जुड़े किसी मामले में फायदा मिल सकता है। काम में स्थिरता और प्रगति दोनों दिखेंगी। किसी जरूरी कागज़ या दस्तावेज़ का काम आज पूरा हो सकता है। लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। तुला राशि- आपका काम भले ही ज्यादा हो, लेकिन आप उसे बेहतरीन तरीके से संभाल लेंगे। मेहनत का फल सीधे-सीधे मिलता दिखेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए संतुलन जरूरी है। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है या बाहर जाने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है। वृश्चिक राशि- आज दोस्तों और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क में आपका प्रदर्शन मज़बूत रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा जो आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है। दिन हल्का, सरल और उत्पादक रहेगा। बातचीत में संतुलन रखें- किसी छोटी बात को बड़ा न बनाएं। धनु राशि- रिश्तों और साझेदारियों के लिए यह दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा। काम-काज में सुधार की शुरुआत होगी और मन में हौसला बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए आज बहुत फायदेमंद साबित होगी। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। शांति और हल्केपन का अहसास बना रहेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा गंभीर और गहरा रहेगा। काम में फोकस बढ़ेगा और आप चीजों को गहराई से समझेंगे। थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपके प्रयासों का सकारात्मक असर दिखेगा। पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मामले पर दोबारा ध्यान देने से लाभ मिलेगा। कुंभ राशि- आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नई सोच उत्पन्न होगी। किसी नए काम या योजना को शुरू करने का सही समय है। भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा, जिससे काम तेजी से बनेंगे। घूमने या छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। मन खुला रहेगा, जिससे आप बेहतर फैसले ले सकेंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज मन थोड़ा भटका हुआ रहेगा लेकिन क्रिएटिविटी अपनी जगह मजबूत रहेगी, इसलिए लिखने, बनाने, सोचने या कला से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। नींद और सेहत का ध्यान रखें। छोटी यात्राएं संभव हैं।

आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: धन, प्रेम और करियर—जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह ऊर्जा आपके काम में साफ दिखाई देगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और किसी मीटिंग में आपका सुझाव अहम साबित हो सकता है। निजी जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा वृषभ राशि- दिन स्थिर रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। कोई पुराना संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में किसी चीज़ की मरम्मत या छोटी खरीदारी हो सकती है। काम में टालमटोल से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान, सिरदर्द या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए पानी पीते रहें। रिश्तों में संवाद बढ़ेगा और किसी बात का समाधान निकल सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन तेज और एक्टिव रहेगा। आपके पास नए मौके आएंगे और आप उन्हें पकड़ पाने की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। लव लाइफ में किसी खास बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। दोस्तों से बातचीत मन को अच्छा करेगी। कर्क राशि- आप भावुक रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक चीजें आपके फेवर में आ जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा और किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिंह राशि- आपकी एनर्जी हाई रहेगी और आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों पर प्रभाव डालेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। क्रिएटिव और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। काम का परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकता है। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बनेगा। पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन शोऑफ में खर्च से बचें। लव लाइफ में रोमांच और गर्मजोशी रहेगी। कन्या राशि- काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी बात पर अधीर न हों। थोड़ा धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन काम का स्ट्रेस लिमिट में रखें। तुला राशि- काम का दबाव आज थोड़ा ज्यादा रहेगा। किसी जरूरी फाइल, रिपोर्ट या मीटिंग को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। डाइजेशन और तनाव दोनों पर ध्यान देना होगा। घर में किसी पुरानी बात का हल मिलेगा और आप मानसिक रूप से हल्के महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है। वृश्चिक राशि- आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कोई प्लान या प्रोजेक्ट जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी इमेज काफी अच्छी बनेगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। किसी काम के लिए छोटी यात्रा भी हो सकती है। पैसे की स्थिति ठीक है और किसी नए काम या निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलन बनाना होगा। काम, परिवार और निजी जीवन तीनों की ओर ध्यान देना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात दिन को अच्छा बनाएगी। मकर राशि- आज का दिन शानदार कहा जा सकता है। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें। किसी यात्रा या खरीदारी का प्लान बन सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। कुंभ राशि- भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी लेकिन ज्यादा खर्च करने की इच्छा भी बढ़ेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपकी भावनाएं गहरी होंगी लेकिन काम में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।

आज का राशिफल 23 नवंबर 2025: सभी 12 राशियों के लिए दिनभर का पूरा विश्लेषण

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास सामान्य दिनों से अधिक रहेगा। जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, वह अब आसान लगने लगेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। धन से जुड़ी स्थिति में सुधार होगा और कोई रुका भुगतान भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी से दिल खोलकर बात करने से मन हल्का होगा। भावनाओं में बहकर किसी बात का जवाब न दें। संयम आपको आगे बढ़ाएगा। वृषभ राशि- आज का दिन शांत और संतुलित बना रहेगा। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी कामों पर ही धन लगेगा। कार्यक्षेत्र में पुराने अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात आज विशेष लाभकारी सिद्ध होगी। रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में आत्मसंतोष की भावना रहेगी। मिथुन राशि- आज आपकी बातों में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। छोटी-छोटी चर्चाएं भी काम आसान बना देंगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन में कोई नया विचार जन्म ले सकता है जो आगे चलकर सफलता देगा। किसी की राय से आपको प्रेरणा मिलेगी। सभी कामों में धैर्य रखें और ध्यान एक ही दिशा में लगाएं। रिश्तों में हल्की-फुल्की बातचीत मिठास बढ़ाएगी। कर्क राशि- आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा, लेकिन आपकी सोच साफ रहेगी, जिससे निर्णय सही दिशा में जाएंगे। घर-परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान या आलस्य महसूस हो सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम जरूर करें। किसी पुराने मित्र या परिचित से बात होने पर मन हल्का होगा। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। दिन का उतार-चढ़ाव शाम तक शांत हो जाएगा। सिंह राशि- आज आप अपने प्रभाव और नेतृत्व क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी राय का सम्मान होगा और किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। करियर में तरक्की के संकेत हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन में गर्मजोशी और समझ बढ़ेगी। बस अपनी बातों में कठोरता न आने दें। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझ-बूझ से सब संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। परिवार में सम्मान और समर्थन मिलेगा। दिन के अंत में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। तुला राशि- आज का दिन गतिविधियों से भरा रहेगा लेकिन काम आराम से निपटते जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। दफ्तर में किसी कागजी काम या आधिकारिक प्रक्रिया में लाभ होने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। शाम का समय अपने लिए निकालें। दिन के अंत में मन संतुष्ट और शांत महसूस होगा। वृश्चिक राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर बनेंगे और करियर में दिशा बदलने के संकेत मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बातचीत या समझौते से लाभ मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बढ़ेगा। मन हल्का और सकारात्मक महसूस होगा। जो काम अटका था, वह आगे बढ़ेगा। दिन समग्र रूप से सहज और लाभदायक रहेगा। धनु राशि- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन वृद्धि के योग हैं और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी पुराने काम का समाधान मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और परिवार में शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। दिन पूरे समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मकर राशि- आज भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन उन्हें संभालकर रखने में ही भलाई है। किसी छोटी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर जाएगी। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने से मानसिक राहत मिलेगी। काम अपनी गति से चलते रहेंगे। खुद पर अधिक दबाव न डालें। दिन शांतिपूर्ण ढंग से बिताएं। कुंभ राशि- आज ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। नए काम शुरू करने या पुराने काम आगे बढ़ाने के अच्छे संकेत हैं। पढ़ाई, प्रतियोगिता या करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बाहर घूमने या किसी छोटी यात्रा का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। जीवन में दिशा स्पष्ट महसूस होगी। परिवार का साथ मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। धन खर्च सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में दबाव महसूस हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। शाम का समय मन को राहत देगा।

आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और मौके दोनों लेकर आएगा। कोई ऐसा काम जो कई दिनों से अटका था, उसमें आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस नोटिस की जाएगी। पैसों को लेकर थोड़ा सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में खर्च न करें। रिश्तों में आज खुलकर बात करना अच्छा रहेगा, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। वृषभ राशि- काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ताकत बनेगा। परिवार में आज शांति और आराम का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी चीज की खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन बजट देखते हुए फैसला करें। रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स आज चमकेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी और मानी जाएगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्त या भाई-बहन किसी चीज में मदद मांग सकते हैं। आप आज सबकुछ अच्छी तरह संभाल लेंगे। कर्क राशि- मूड थोड़ा इमोशनल रह सकता है लेकिन आपका फोकस काम में बना रहेगा। पैसों की स्थिति सुधरने के संकेत हैं और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। सेहत में हल्की थकान या सिरदर्द संभव है। पानी और आराम जरूरी है। सिंह राशि- आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। काम में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा और लोग आपके फैसले मानेंगे। नौकरी में किसी बड़ी जिम्मेदारी का अवसर हाथ लग सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि- जिम्मेदारियां आज ज्यादा रह सकती हैं, लेकिन आप मजबूती से निभा लेंगे। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। परिवार में कोई छोटी-सी मांग आप पूरी कर सकते हैं, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा। तुला राशि- आज आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय बहुत कम है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। आज आप सब संभाल लेंगे। किसी डॉक्यूमेंट या जरूरी कागजी काम में फायदा होगा। शाम का समय रिलैक्सिंग रहेगा। वृश्चिक राशि- आज नए मौके दरवाजा खटखटा सकते हैं। खासकर नौकरी और करियर में। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है। किसी मीटिंग या बातचीत से बड़ा फायदा मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी आज बहुत काम आएगी। मन हल्का और पॉजिटिव रहेगा। धनु राशि- किस्मत आज अच्छे से साथ देगी। अटके हुए काम अचानक आसानी से पूरे हो सकते हैं। किसी से लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है या नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में कोई खुशखबरी संभव है। मकर राशि- आज आपका मन कई चीजों को लेकर संवेदनशील रह सकता है, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। करियर और पैसा सही दिशा में जा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। किसी पुराने दोस्त या जानने वाले से बात हो सकती है, जिससे मूड अच्छा होगा। सेहत सामान्य रहेगी। कुंभ राशि- ऊर्जा और गति दोनों आज आपके साथ हैं। जो भी काम आज शुरू करोगे, उसमें तेजी दिखेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा है। किसी कठिन विषय में समझ आएगी। ट्रेवल या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। किसी समझदार व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार और प्रेमी, दोनों का सपोर्ट मिलेगा। थोड़े खर्चे होंगे, लेकिन ज्यादातर जरूरी कामों पर। मानसिक शांति धीरे-धीरे बढ़ेगी।

आज का राशिफल 21 नवंबर 2025: जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा

मेष राशि- 21 नवंबर के दिन आपका अनोखा दृष्टिकोण निखर कर आएगा। आप जिज्ञासु और सीखने के लिए तत्पर महसूस करेंगे। विचारों का आदान-प्रदान करने और समाधान खोजने के लिए दूसरों से बात करें। वृषभ राशि- 21 नवंबर के दिन आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति ज्यादा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। आपकी गट फीलिंग रिश्तों और कार्यों में समझदारी भरे डिसीजन लेने में आपकी मदद करेगी। खुद पर भरोसा करें। मिथुन राशि- 21 नवंबर के दिन छोटे-छोटे ब्रेक क्रिएटिविटी को बढ़ावा दे सकते हैं। हाई एनर्जी बनाए रखने के लिए सामाजिक समय और शांत पलों में संतुलन बनाए रखें। सरप्राइज के लिए अपनी क्षमता का उपयोग करें। कर्क राशि- 21 नवंबर के दिन अपने मूल्यों के प्रति सच्चे रहें। आप चुनौतियों का सामना करुणा के साथ कर सकते हैं, और प्रॉब्लम को प्रगति में बदल सकते हैं। आज आपकी भावनाएं गहरी हैं, जो आपको महत्वपूर्ण चीजों के बारे में स्पष्ट संकेत दे रही हैं। सिंह राशि- 21 नवंबर के दिन आपके पास काम को लेकर क्लैरिटी और शांत मन है। बड़े लक्ष्यों को छोटे-छोटे चरणों में तोड़कर, आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। कॉन्फिडेंस और संकल्प के साथ मुश्किलों को दूर करने के लिए अनुशासित रहें। कन्या राशि- 21 नवंबर के दिन प्रेम जीवन में ईमानदारी दिखाएं। ऑफिस में नए टास्क करें, जिससे करियर में तरक्की होगी। सीखने और उन लोगों से जुड़ने के अवसरों का लाभ उठाएं, जो रोमांचक प्रेरणा देते हैं और उज्ज्वल संभावनाओं के द्वार खोलते हैं। तुला राशि- 21 नवंबर के दिन अपने दिल पर भरोसा करें। उन संदेशों पर ध्यान दें, जो आपको भावनात्मक विकास और आत्म-समझ की ओर ले जा रहे हैं। आज आप महत्वाकांक्षा और धैर्य का संतुलन बनाए रखेंगे। वृश्चिक राशि- 21 नवंबर के दिन पैसों के मामले में आप सुरक्षित हैं। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। एक खुशहाल रोमांटिक रिश्ते के लिए प्रयास करें। पेशेवर जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। धनु राशि- 21 नवंबर के दिन अपने डिसीजन पर भरोसा रखें। आज आप लॉन्ग टर्म योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एनर्जेटिक महसूस करेंगे। छोटे-छोटे कार्य सफलता और संतुष्टि की मजबूत नींव रखेंगे, क्योंकि आप केंद्रित रहेंगे। मकर राशि- 21 नवंबर के दिन आप विचारों को साझा करने और नए रास्ते तलाशने के लिए खुले हैं। आपका मन क्रिएटिव विचारों से भरा हुआ है। दोस्तों से बात करना या ग्रुप में शामिल होना नए विचारों को दर्शाता है। कुंभ राशि- 21 नवंबर के दिन आसान एक्सपेरिमेंट्स कॉन्फिडेंस लाते हैं। अपनी जिज्ञासा पर भरोसा करें। आज के दिन को आपको दिलचस्प और रोमांचक अवसरों की ओर ले जाने दें। उत्साह और जिज्ञासा आपके मन को नए विचारों से भर देंगे। मीन राशि- 21 नवंबर के दिन धन का उपयोग समझदारी भरे निवेशों में करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्यार में खुश रहें और हर पल का आनंद लें। ऑफिस में प्रोफेशनल रवैया आपके पक्ष में रहेगा। समृद्धि बनी रहेगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

16 Nov Horoscope: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? मेष से मीन तक पढ़ें दिनभर का राशिफल

मिथुन: आपके लिए दिन बहुत सक्रिय रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी दक्षता भी बढ़ेगी। बातचीत आपका मजबूत पक्ष है। आज आप अपनी बात अच्छे तरीके से रख पाएंगे और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी यात्रा या मीटिंग आपके लिए अतिरिक्त फायदे लेकर आ सकती है। कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और कोई अच्छी बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। किसी क्रिएटिव काम में आपका मन अच्छी तरह लगेगा। पुरानी यादें या पुराने फैसलों की समीक्षा मानसिक शांति दे सकती है। सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार के कामों में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। किसी घरेलू मामले का समाधान मिलेगा। संपत्ति, घर, जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज प्रगति होगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन इसका उपयोग संतुलन के साथ करना जरूरी है। पिता या किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। कन्या: दोस्ती, टीमवर्क और सामाजिक जुड़ाव के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी नए संपर्क या समूह से फायदा मिलेगा। करियर में किसी बड़े अवसर की नींव आज पड़ सकती है। लोग आपके विचारों को महत्व देंगे और सहयोग भी मिलेगा। आज टीम के साथ चलें।नतीजे उम्मीद से बेहतर आएंगे। तुला: कम्युनिकेशन और संपर्क आज बेहद महत्वपूर्ण हैं। आपकी बात लोगों पर असर डालेगी और किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी सलाह मददगार रहेगी। नई मीटिंग्स, छोटी यात्राएं या काम से संबंधित बातचीत आपके लिए अच्छा नतीजा दे सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और कौशल बढ़ेगा। आज धैर्य से बात करें। दूसरों पर आपकी बातचीत का प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। बॉस और उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके हाथ आएगी और आप उसे अच्छे से निभाएंगे। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज व्यवहार में नम्रता रखें। धनु: आर्थिक मामलों में आज का दिन स्थिरता और राहत लेकर आएगा। नया काम या पैसे का कोई रास्ता खुल सकता है। पुराना रुका पैसा आ सकता है। करियर में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। रिश्तों में संयम जरूरी है। बिना जरूरत विवाद से बचें। खर्च सोच-समझकर करें, फालतू खर्चा बाद में परेशानी दे सकता है। मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका व्यक्तित्व दमदार रहेगा और लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे। काम में नए अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों को नई दिशा मिलेगी। कुंभ: यह दिन शांत चिंतन और आत्ममंथन का है। आप खुद को गहराई से समझेंगे। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है या कोई पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। ध्यान, योग और सुकून देने वाली चीजें आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। आज बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। मीन: भाग्य आज आपका साथ देगा। पढ़ाई, यात्रा, विदेश, शोध या आध्यात्मिक कामों में प्रगति होगी। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और आपके विचारों में विस्तार आएगा। दिन उन्नति और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। आज जो मौका आए उसे हाथ से न जाने दें।

आज का राशिफल: 15 नवंबर 2025—मकर के लिए बढ़िया दिन, बाकी राशियों की भी जानें भविष्यवाणी

मेष-मेष राशि वालों के लिए इस समय लाभ के संकेत हैं। इस समय आपको आत्मसयंत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में असफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज के दिन भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ-आज तनाव हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए हो सकता है, आपको बदलाव करना पड़े। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सावधानी बरतनी है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मिथुन-इस समय मिथुन राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। इस समय आपके लिए आय के साधन भी बन सकते हैं। लाइफ पार्टनक की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का साथ मिलेगा, जिससे आपका तनाव कम होगा। कर्क-इस राशि के लोगों को आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है। आपके लिए यह समय खुशियां देने वाला रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह-इस राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। लवलाइफ में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। तुला-पैसों को लेकर परेशानी खत्म हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, कोई दिक्कत लगे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है। धनु-आज नौकरी से जुड़े अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मकर-आज अपने खान-पान में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में कटु वचनों को कहने से बचें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। आपके सहकर्मी किसी खास काम में आपकी मदद कर सकते हैं। कुम्भ-आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। अपने भाई-बहनों से सलाह लें। परिवार की स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। अपना हुनर ​​दिखाने के मौके आज आपके पास रहेंगे। कन्या-आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपके साथ कुछ समय बिताने की जिद कर सकता है।धन संबंधी मामले आपके मन को परेशान कर सकते हैं।व्यापार करने वालों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी। वृश्चिक-आज आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यात्रा का योग है। चीजों को कंट्रोल में रखने के लिए हर किसी की परेशानी पर ध्यान दें। मीन-आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा, लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान का साथ मिलेगा। माता-पिता की मदद से धन लाभ के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है।

14 नवंबर 2025 राशिफल: मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें सभी राशियों की भविष्यवाणी

मेष-मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में धर्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव या साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। आने वाला समय आपके लिए उत्तम रहेगा। वृषभ-इस समय सभी कामों पर फोकस करें, जिन्हें आप आमतौर पर जल्दी-जल्दी निपटाते हैं। लाइफ पार्टनर को स्पेस दें और उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। पॉजिटिव रहें और सभी का सम्मान करें। आपके लिए दिन उत्तम लेकिन सावधान रहें। मिथुन-आपको इस समय छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है, इस समय किसी भी प्रलोभन से बचें। हड्डियों और पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, तनाव को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें। सेहत का ध्यान रखें। कर्क-बेवजह के मुद्दों पर बहस करने में समय बर्बाद करने से बचें। अपनी एनर्जी को पॉजिटिव काम में लगाएं। जीवनसाथी को वैल्यू दें। उसके लिए समय दें। घर में रेनोवेशन करा सकते हैं। खर्च पर नजर रखें। आपके लिए समय उत्तम है। सिंह-अपनी एनर्जी और पैसों को उन चीजों पर फोकस करें जो वाकई मायने रखती हैं। आपके घर को नए रूप-रंग की जरूरत है, इसलिए खरीददारी कर सकते हैं। निवेश से पहले आपको थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। तुला-किसी पुरानी आर्थिक समस्या को लेकर सोल्यूशन निकालने की कोशिश करें। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें। अगर लवलाइफ में दिक्कतें आ रही हैं, तो आपको खुलकर पार्टनर से बात करनी चाहिए। हेल्थ का खास ध्यान रखें। कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सावधान रहें, चोट लग सकती है। धनु-आपका कोई भी कदम आगे चलकर आपको लाभ करा सकता है। लंबे समय की पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साझेदारियों के मामले में। दूसरों के मामलों में दखल न दें। इस समय कुछ आर्थिक मामलों में डिप्लोमेटिक होना जरूरी है। मकर-14 नवंबर के दिन छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आज सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जब पढ़ाई या काम लंबा लगे तो छोटे-छोटे ब्रेक लें। कुंभ-कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें। कन्या- 14 नवंबर के दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। दिन कपल्स के लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बाचीत करें और उन्हें समय दें। वृश्चिक– इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। छोटी-मोटी वित्तीय समस्याएं आ सकती हैं लेकिन वे गंभीर नहीं होंगी। आज ऑफिस में आप अपनी प्रतिभा चमकाएंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका समाधान आप आसानी से हल निकाल लेंगे। मीन-नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। कुछ सिंगल जातकों को जीवनसाथी की तलाश में निराशा झेलनी पड़ सकती है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं।

13 नवंबर 2025 राशिफल: मकर राशि के लिए शुभ संकेत, बाकी राशियों पर क्या रहेगा सितारों का असर

मेष-कारोबार में भी कमी हो सकती है। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति हो सकती है। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ-मन अशांत हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। मिथुन-मन में अचानक खुशी और दुख के भाव आ सकते हैं। इस समय अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। करियर में अच्छे योग हैं, आपको प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सावधान रखें। बिजनेस को लेकर यात्रा लाभप्रद रहेगी। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्क-दिन आपको लंबा और थकाऊ लग सकता है। इस समय आपको मौन रहना होगा। खुले रहें, लेकिन उजागर न हों। कोई पर्सनल बात आपके सामने आ सकती है, या आप किसी नए फीलड में कदम रख सकते हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन ऐसा सोच-समझकर करें ।आपको इस समय अनुशासन में रहना होगा। सिंह-तब भी जब कोई देख न रहा हो, तब तक आप बड़े कदम के लिए तैयारी करें। अपनी लाइफ में जो लक्ष्य आपको अचीव करने हैं, उनको पाने के लिए मेहनत करें। किसी भी छोटी-मोटी झुंझलाहट को अपने अंदर न आने दें और अपने लक्ष्य से दूर न होने दें। तुला-जब भी आप किसी पर फोकस करते हैं जिस पर आपका कंट्रोल है, तो एनर्जी बदलती है। इमोशंस को लेकर आपकी लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हर चीज को ठीक करने की कोशिश मत कीजिए। धनु-इस समय फालतू चीजों पर फोकस नहीं करना चाहिए, जो आपके हाथ में है उस पर फोकस कीजिए। शांत रहें और धैरय से प्लानिंग करें। एक साधारण काम या बस एक छोटा सा कदम आपकी लाइफ को और भी बेहतर बना सकता है। मकर-आपको उन बातों का एहसास हो सकता है जो अब आपके लिए सही नहीं हैं। यह ऐसी चीज़ है जिसे आपने पहले स्वीकार कर लिया होगा। बिना किसी जल्दबाजी आपको शांत तरीके से फैसला लेना है। पर्सनल लाइफ में कुछ अच्छा होगा। कुम्भ-आप यात्रा जा सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। पर्सनल लाइफ में कुछ उतारचढ़ाव आ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी तुलना किसी और से ना करें। कन्या-प्रोफेशनल लाइफ में गॉसिप से बचें। जब कुछ गड़बड़ लगे, तो अपनी आंतरिक मन पर भरोसा करें। अपना रुटीन रोज फॉलो करें। अपनी भावनाओं को आपको अंतर्दृष्टि की ओर ले जाने दें। धीरे-धीरे और सावधानी से आगे बढ़ें। वृश्चिक-आपको अपने गति खुद बनानी है, इसके लिए खुद से एफर्ट करने होंगे, बाकी आपसे आगे निकल रहे हैं, इससे निराश ना हो, अपने में बदलाव लाएं। आर्थिक और हेल्थ के मामले आप आज अच्छे हैं। मीन-मीन वालों के लिए पर्सनल लाइफ में अच्छा समय है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। आपके लिए आगे बढ़ने का समय आ रहा है। धन के मामले में अभी बड़ा फैसला लेने से बचें।