samacharsecretary.com

मेलबर्न में दिखेगा सूर्या का जलवा! IND vs AUS टी20 में टीम इंडिया तैयार पलटवार को

मेलबर्न कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में होने वाले दूसरे टी20 के लिए जोश से लबरेज है। पहले मैच में सूर्या ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर आत्मविश्वास की वापसी की झलक दिखाई थी। उन्होंने जोश हेजलवुड को 125 मीटर लंबा छक्का जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बारिश से बिगड़ी लय, लेकिन सूर्या ने जगाई उम्मीद पहला टी20 कैनबरा में बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन तब तक भारत ने 9.4 ओवर में 97/1 रन बना लिए थे। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी शानदार लय में नजर आई। अब नजरें मेलबर्न पर हैं, जहां शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। गंभीर का प्लान: बेखौफ क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि खिलाड़ी बेखौफ क्रिकेट खेलें और नियमित तौर पर 250-260 रन के पार स्कोर करें। सूर्यकुमार की फॉर्म इस रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। गेंदबाजी में मजबूती, हेड-मार्श पर नजरें जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी बेहद संतुलित दिख रही है। टीम का मुख्य ध्यान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड जैसे ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर्स को रोकने पर होगा। टी20 विश्व कप पर नजर भारत का लक्ष्य है श्रीलंका के साथ सह-मेजबानी वाले आगामी टी20 विश्व कप 2026 में खिताब बरकरार रखना। पिछली बार टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।  

इंजरी के बाद अच्छी खबर! सूर्यकुमार यादव ने दी रिकवरी पर बड़ी अपडेट, अय्यर से की बात

कैनबरा भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर की रिकवरी को लेकर अपडेट दिया है। सूर्या ने बताया कि अय्यर की हालत स्थिर है और वह मोबाइल पर मैसेज के जवाब दे रहे हैं। वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में आईसीयू में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी स्प्लीन में गंभीर चोट है। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले अय्यर को लेकर कहा, “हमने उनसे बात की। पहले दिन जब हमें पता चला कि उन्हें चोट लगी है, तो मैंने सबसे पहले उन्हें फोन किया। फिर पता चला कि उनके पास फोन नहीं है। इसके बाद मैंने अपने फिजियो कमलेश को फोन किया। उन्होंने बताया कि अय्यर की हालत स्थिर है। पहले दिन तो कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता था।” उन्होंने कहा, “हम पिछले दो दिनों से उनसे बात कर रहे हैं। वह जवाब दे रहे हैं। अगर वह फोन पर जवाब दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर भी उनके साथ हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह निगरानी में रहेंगे। अभी सब ठीक लग रहा है। वह जवाब दे रहे हैं। यही सबसे अच्छी बात है।” इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में भी जानकारी दी है। नीतीश को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान बाईं कोहनी में चोट लगी थी, जिसके कारण वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे। सूर्या ने कहा, “वह ठीक हैं। बीते दिन उन्होंने नेट्स में थोड़ी रनिंग और बल्लेबाजी भी की। मंगलवार को वह ब्रेक लेना चाहते थे, क्योंकि यह वैकल्पिक अभ्यास था, लेकिन हम मैदान पर आए क्योंकि हमारी टीम मीटिंग थी और वह ग्रुप के साथ रहना चाहते थे।”  

‘फ्रंट फुट पर खेलते हैं हमारे PM’– सूर्यकुमार यादव की मोदी को लेकर दिल खोलकर तारीफ

नई दिल्ली  एशिया कप विजेता भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर खेलता है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मैदान कोई भी जीत भारत की ही होती है। यादव ने कहा, 'अच्छा लगता है जब देश के लीडर खुद बैटिंग करते हैं फ्रंट फुट पर। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए। बहुत अच्छा लगा देखकर। जब सर ही आगे खड़े हैं सभी के तो खिलाड़ी तो खुलकर ही खेलेंगे।' उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी चीज यही है कि पूरा देश जश्न मना रहा है। जब हम भारत वापस जाएंगे, तो अच्छा लगेगा और आगे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।' प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया , 'आपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में। नतीजा समान है …भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।' दुबई में हुए रविवार को फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद दिया था। कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें पहली बार किसी टूर्नामेंट में आमने सामने थीं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच तनाव देखा जा रहा था। खास बात है कि तीन बार हुए मैच में पाकिस्तान एक बार भी नहीं जीत सकी। वहीं, कप्तान यादव समेत पूरी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलने से भी इनकार कर दिया था।