samacharsecretary.com

महज 100 रुपये में मिलेंगे T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच टिकट

कोलकाता T20 World Cup 2026 के मैचों की टिकट सेल शुरू हो चुकी है। इस बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस को मैनेज करने वाली बंगाल क्रिकेट संघ यानी सीएबी ने बुधवार 17 दिसंबर को टी20 विश्व कप के मैचों के लिए टिकटों की कीमतों का ऐलान किया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले ग्रुप चरण के मैचों के लिए अलग और नॉकआउट मैचों के लिए कीमत अलग-अलग रखी गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 10वां सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। 100-100 रुपये में भी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट आपको मिल जाएंगे। हालांकि, इतनी कीमत पर इंडिया के मैचों के लिए टिकट आपको नहीं मिलेगा। बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली के ग्रुप मैच के लिए टिकट की कीमतें इस प्रकार हैं, जिनमें प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) के लिए आपको 4,000 रुपये का टिकट खरीदना होगा, जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल 1-1 हजार रुपये, लोअर ब्लॉक सी, एफ और के लिए 200-200 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे के लिए भी 200-200 रुपये का टिकट मिलेगा। वहीं, अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 के टिकट आपको महज 100-100 रुपये में मिलेंगे। वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश ग्रुप मैच के टिकट की कीमतें थोड़ी सी अधिक रखी गई हैं, क्योंकि इन मैचों में फैंस के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद होगी। प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 5,000 रुपये होगी, जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल की कीमत 1,500 रुपये रखी गई है। लोअर ब्लॉक सी, एफ और के टिकट की कीमत 1,000 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे के टिकट 500 रुपये, और अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 300 रुपये है। ईडन गार्डन्स में होने वाले सुपर आठ मुकाबलों और सेमीफाइनल के लिए प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। लोअर ब्लॉक बी और एल टिकट की कीमत 3,000 रुपये, लोअर ब्लॉक सी, एफ और के की कीम 2,500 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे की कीमत 1,500 रुपये होगी जबकि अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 900 रुपये रखी गई है। टीम इंडिया को कोई भी मुकाबला इस मैदान पर लीग फेज में नहीं खेलना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत को मिला आसान ग्रुप, शेड्यूल का हुआ ऐलान

नई दिल्ली  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के मेजबान भारत और श्रीलंका हैं। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा। आठ वेन्यू पर कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 8 मार्च को आयोजित होगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मैच होंगे। सभी टीमों को चार-चार के पांच ग्रुप में बांटा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को शुरुआत में आसान ग्रुप मिला है। भारत ग्रुप ए में है, जिसमें चिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए हैं।   भारत सात फरवरी को यूएसए से मुंबई, नामीबिया से 12 फरवीर को दिल्ली में टकराएगा। भारत और पाकिस्तान की बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएएस में आयोजित हुआ था। आगामी टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछली बार जैसा ही है। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें सुपर-8 राउंड में जाएंगी। सुपर-8 में फिर ग्रुपिंग होगी। यहां से टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फिर खिताबी मुकाबला होगा। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा की। भारत ने 2016 में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबान की थी। भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप दो बार जीता है। भारत 2007 में पहली बार एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बना था। श्रीलंका टीम 2021 के विजेता ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ ग्रुप बी में है। ग्रुप सी में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड टीम और वेस्टइंडीज के साथ बांग्लादेश, नेपाल और इटली हैं। इटली पहली बार टूर्नामेंट में खेलेगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई हैं। शेड्यूल की घोषणा के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि एक शानदार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद इतनी जल्दी उपमहाद्वीप में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का स्वागत करना बहुत अच्छा है। यहां क्रिकेट का जुनून बेमिसाल है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे। शेड्यूल की घोषणा हमें एक कदम और करीब ले आई है। मुझे कोई शक नहीं है कि भारत में पांच और श्रीलंका में तीन वेन्यू पूरे टूर्नामेंट के दौरान एनर्जी से भरी रहेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएसए ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे, ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली ग्रुप डी- दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरेंगी ये टीमें मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें- ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, इटली, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई, नीदरलैंड्स और नामीबिया हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में आयोजित होंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।

लगभग फाइनल हुआ T20 WC 2026 का ग्रुप—जानें भारत के सामने कौन से दिग्गज होंगे

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के लिए ग्रुप लगभग फाइनल हो गए हैं। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनको 5-5 टीमों के ग्रुप में बांटा जाएगा। यही ग्रुपिंग फाइनल हो चुकी है, जिस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। मेजबान टीम इंडिया को आसान सा ग्रुप मिला है, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को थोड़ा सा कठिन ग्रुप मिलने की संभावना है। इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान भी शामिल है। इससे साफ है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक मैच जरूर होगा।   इंडिया और पाकिस्तान के अलावा क्रिकबज के मुताबिक इस ग्रुप में यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम है। सिर्फ इंडिया और पाकिस्तान ही इस ग्रुप में टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ रखा गया है, जबकि ओमान की टीम भी इसमें शामिल होगी। ये सभी टीमें टॉप 20 रैंकिंग की टीमें हैं। इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा सकता है। इसमें चार टेस्ट प्लेइंग नेशन हैं। एक अन्य ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल की टीम होगी। इस ग्रुप में तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम है। इस ग्रुप में भी तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सीधे सुपर 8 में पहुंचेंगी। इसके बाद भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें जो टीमें टॉप 2 में रहेंगी। उनको फिर सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 15 फरवरी से दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होने की संभावना है। इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले भारत के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची तो फिर फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलंबो को भी एक सेमीफाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन उसके लिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करना होगा या फिर कम से कम श्रीलंका को सेमीफाइनल तक का सफर तय करना होगा। T20 World Cup 2026 के लिए संभावित ग्रुप ग्रुप ए) इंडिया, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स। ग्रुप बी) ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान। ग्रुप सी) इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल। ग्रुप डी) साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, UAE, कनाडा।  

जिम्बाब्वे और नामीबिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC 2026 के लिए 17 टीमें कन्फर्म

नई दिल्ली नामीबिया और जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इन दोनों ने हरारे में आयोजित अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर ये उपलब्धि हासिल की. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च के महीने में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है. नामीबिया ने पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रनों से हराकर लगातार चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटाया. नामीबिया का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 41 रन था, लेकिन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (55 रन) और जेजे स्मिट (61)* के बीच हुई 88 रनों की साझेदारी ने नामीबिया को 174/6 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. स्मिट ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट झटके, जिसके चलते तंजानिया की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी. उधर जिम्बाब्वे ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप मिस किया था, लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट पाया. जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को सात विकेट से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का किया. केन्या के कप्तान धीरेन गोंदारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन ये निर्णय गलत साबित हुआ. ब्रायन बेनेट की तूफानी बैटिंग केन्या की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन ही बना सकी. राकेप पटेल (65 रन) ही शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे, जवाब में जिम्बाब्वे ने 5 ओवर बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी बैटिंग करते हुए 25 बॉल पर 51 रन बनाए. नामीबिया और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमश: 16वीं एवं 17वीं टीम हैं. टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. यानी अब 3 स्पॉट ही बाकी हैं. इसका फैसला 8 से 17 अक्टूबर तक अल अमेरात में होने वाले ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के जरिए होगा. इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में 9 टीम्स भाग लेने जा रही हैं. इनमें पापुआ न्यू गिनी, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल, जापान, ओमान, समोआ, कतर और कुवैत के नाम शामिल हैं. जिम्बाब्वे और नामीबिया के अलावा भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड ,कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली टी20 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री पा चुके हैं.