samacharsecretary.com

Tata Motors की Tata Sierra के दीवाने हुए लोग, एडवांस बुकिंग का धमाका

नई दिल्ली  स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने हाल ही में अपनी नई Tata Sierra एसयूवी को पेश किया, और कंपनी ने 16 दिसंबर से इस कार की प्री-बुकिंग लेना शुरू किया. अब Tata Motors ने जानकारी दी है कि बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही नई Tata Sierra के लिए 70,000 से ज़्यादा कन्फर्म बुकिंग मिल चुकी हैं. Tata Motors ने यह भी बताया कि 1.35 लाख से ज़्यादा कस्टमर्स ने अपनी पसंदीदा कॉन्फ़िगरेशन सबमिट कर दी है, और वे बाकी फॉर्मेलिटीज़ पूरी होने का इंतज़ार कर रहे हैं. डीलर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक हुई बुकिंग में से 50 प्रतिशत से ज़्यादा बुकिंग Tata Sierra के डीज़ल वेरिएंट के लिए हुई हैं. Tata Sierra डीजल वेरिएंट की ताबड़तोड़ बुकिंग नई Tata Sierra मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में चार मॉडलों में से एक है, जो डीज़ल इंजन का ऑप्शन प्रदान करती है. अन्य तीन कारों में Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata की अपनी Curvv हैं. यह बात कि ज़्यादातर खरीदारों ने डीज़ल वेरिएंट को चुना है, इस बात का सबूत है कि जब SUV खरीदारों को डीज़ल का ऑप्शन मिलता है, तो वे इसे ही खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. यहां तक ​​कि सेगमेंट-चैंपियन Hyundai Creta के लिए भी, डीज़ल वेरिएंट की डिमांड ज्यादा ही रहती है, खासकर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट के लिए. Tata Sierra के पावरट्रेन विकल्प नई Tata Sierra में मिलने वाले इंजन विकल्पों की बात करें तो इसमें तीन इंजन ऑप्शन के साथ दिए गए हैं, जिनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (106hp पावर), 1.5-लीटर डीज़ल इंजन (116hp पावर) और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (160hp पावर) शामिल हैं. गियरबॉक्स विकल्पों पर नजर डालें तो इसके नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-speed DCT गियरबॉक्स, डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही मिलता है. Tata Sierra के वेरिएंट्स और कीमत Tata Motors ने नई Sierra को कुल सात ट्रिम्स में पेश किया है, जिनमें Smart Plus, Pure, Pure Plus, Adventure, Adventure Plus, Accomplished और Accomplished Plus शामिल हैं. कीमत की बात करें तो Tata Sierra की शुरुआती कीमतें अभी 11.49 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं, और इसकी डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है.

खेल और गर्व का संगम: TATA ने विजेता बेटियों को दी SIERRA कार

नई दिल्ली टाटा मोटर्स ने ICC Women’s World Cup 2025 जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए टीम की हर खिलाड़ी को बिल्कुल नई सिएरा गिफ्ट करने का ऐलान किया है। वर्ल्ड कप जीतने वाली पूरी स्क्वॉड को यह SUV भेंट की गई है जिसमें हर खिलाड़ी को अपनी पसंद का Sierra वैरिएंट चुनने की आजादी भी दी गई है। टाटा का यह कदम न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देने वाला है बल्कि महिलाओं के खेल और उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक मजबूत संदेश देता है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। सभी ने साथ तस्वीरें खिंचवाईं इस खास मौके पर आयोजित समारोह में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स के साथ Tata Sons और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल Ltd. के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और MD एंड CEO शैलेश चंद्रा भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नई टाटा सिएरा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं जो अब एकदम नए अवतार में भारतीय बाजार में वापसी कर चुकी है। माना जा रहा है कि भारत की महिला टीम की यह वर्ल्ड कप जीत देश में महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होगी। इतनी है एसयूवी की कीमत टाटा की SUV लाइनअप में Sierra को Curvv के ऊपर पोजिशन किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.49 लाख रुपये तक जाती है। इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन अमाउंट देकर इसे डीलरशिप या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी। कुछ ऐसा है पावरट्रेन नई सिएरा कंपनी की नई ARGOS आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पुराने सिएरा की पहचान को मॉडर्न टच के साथ बरकरार रखा गया है। शार्प LED हेडलैंप्स, फुल-विड्थ लाइट बार और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (106 PS, 145 Nm), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 PS, 255 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (120 PS, 280 Nm तक) शामिल हैं।

Tata Sierra के नए Accomplished और Accomplished+ ट्रिम्स की कीमतों का ऐलान, पूरी डिटेल्स जानें

मुंबई   स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार, अपनी नई Tata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी इस कार की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू करने वाली है. बता दें कि एक हफ़्ते पहले, Tata Motors ने इस कार के लाइनअप के सभी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की थी. लेकिन इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा नहीं किया था, और अब इन ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा हो गया है. जहां Accomplished ट्रिम को कंपनी ने 17.99 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच उतारा है, वहीं इसके Accomplished+ ट्रिम की कीमत 20.29 लाख से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नई Tata Sierra की डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है. Tata Sierra की कीमतें खास बात यह है कि कंपनी ने 1.5-लीटर, नेचुरली-एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन को Accomplished ट्रिम के साथ भी पेश किया है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, यह इंजन फुली-लोडेड Accomplished+ वेरिएंट के साथ उपलब्ध नहीं होने वाला है. Tata Sierra में 1.5-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ़ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत Accomplished वेरिएंट में 19.99 लाख रुपये और Accomplished+ वेरिएंट में 20.99 लाख रुपये रखी गई है. Tata Sierra के इंजन विकल्प ट्रांसमिशन Smart+ Pure Pure+ Adventure Adventure+ Accomplished Accomplished+ 1.5 NA Revotron पेट्रोल इंजन MT 11.49 लाख रुपये 12.99 लाख रुपये 14.49 लाख रुपये 15.29 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 17.99 लाख रुपये     DCT – 14.49 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.79 लाख रुपये –     1.5 T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन AT – – – – 17.99 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 20.99 लाख रुपये 1.5 Kryojet डीजल इंजन MT 12.99 लाख रुपये 14.99 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.49 लाख रुपये 17.19 लाख रुपये 18.99 लाख रुपये 20.29 लाख रुपये   AT – 15.99 लाख रुपये 17.49 लाख रुपये – 18.49 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 21.29 लाख रुपये इसके अलावा Tata Sierra Accomplished डीजल की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट के लिए आपको 18.99 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) देने होंगे. Sierra Accomplished+ डीज़ल की कीमत मैनुअल वेरिएंट के लिए 20.29 लाख रुपये और ऑटोमैटिक ऑप्शन के लिए 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे सिएरा पोर्टफोलियो में सबसे महंगा मॉडल बनाता है. Tata Sierra Accomplished और Accomplished+ के फीचर्स फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra Adventure+ ट्रिम की तुलना में, इसके Accomplished वेरिएंट में कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें लेवल-2 ADAS, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12 JBL ब्लैक स्पीकर, ड्राइवर सीट के लिए सिक्स-वे पावर एडजस्टमेंट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, पडल लैंप, एम्बिएंट लाइटिंग (सिर्फ डैशबोर्ड) और एक्सप्रेस कूलिंग शामिल हैं. वहीं इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished+ वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीसरा स्क्रीन (आगे वाले पैसेंजर के लिए), 22 फीचर्स के साथ लेवल 2+ ADAS, ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट और पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दो 65W USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.  

नई Tata Sierra की कीमतें जारी, वेरिएंट के अनुसार देखें विकल्प

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता Tata Motors ने हाल ही में अपनी नई Tata Sierra एसयूवी को बाजार में उतारा था, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था. अब कंपनी ने इसके ज्यादातर वेरिएंट का खुलासा कर दिया है. हालांकि इसके दो टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है. भारतीय बाजार में Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor जैसी कारों से होने वाला है. बिल्कुल नई Tata Sierra को कार निर्माता कंपनी के लाइन-अप में Tata Harrier से नीचे लेकिन Tata Curvv से ऊपर रखा गया है. फिलहाल इसके टॉप वेरिएंट की कीमतें अभी आनी बाकी हैं, लेकिन अभी की लिस्ट से यह देखना आसान है कि Sierra रेंज कैसे बंटी हुई है और हर वेरिएंट में क्या फीचर्स हैं. Tata Sierra की कीमत इंजन गियरबॉक्स Smart+ Pure Pure+ Adventure Adventure+ Accomplished Accomplished+ 1.5 NA Revotron पेट्रोल मैनुअल 11.49 लाख रुपये 12.99 लाख रुपये 14.49 लाख रुपये 15.29 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये       DCT – 14.49 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.79 लाख रुपये –     1.5 T-GDI टर्बो-पेट्रोल ऑटोमेटिक – – – – 17.99 लाख रुपये घोषित नहीं हुआ घोषित नहीं हुआ 1.5 Kryojet डीजल मैनुअल 12.99 लाख रुपये 14.99 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.49 लाख रुपये 17.19 लाख रुपये       ऑटोमेटिक – 15.99 लाख रुपये 17.49 लाख रुपये – 18.49 लाख रुपये घोषित नहीं हुआ घोषित नहीं हुआ Tata Sierra के वेरिएंट और पावरट्रेन कंपनी ने Tata Sierra को कुल सात ट्रिम्स में बाजार में उतारा है, जिसमें Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ शामिल हैं. इस कार के साथ तीन इंजन का विकल्प दिया गाय है, जिसमें पहला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 158 bhp की पावर प्रदान करता है और इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है. इसके अलावा, दूसरा विकल्प 1.5-लीटर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 105 bhp की पावर देता है और इसके साथ मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाता है. वहीं तीसरा विकल्प 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का है, जिसके साथ मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है और यह इंजन 116 bhp की पावर प्रदान करता है. Tata Sierra के फीचर्स Tata Sierra Smart+ के फीचर्स पर नजर डालें तो इस ट्रिम में LED DRLs और टेल-लैंप, पुश-बटन स्टार्ट, रियर AC वेंट, 17-इंच के व्हील, चार डिस्क ब्रेक और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे ज़रूरी फीचर्स मिलते हैं. वहीं, इसके Pure और Pure+ वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, Adventure और Adventure+ ट्रिम्स की बात करें तो इनमें 18-इंच के व्हील्स, 360-डिग्री कैमरा, टेरेन मोड्स, एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और लेदरेट ट्रिम के साथ कुछ एक्स्ट्रा कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं. Tata Sierra को कंपनी ने कुल छह कलर ऑप्शन्स में बाजार में उतारा है, जिनमें प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, कूर्ग क्लाउड, मुन्नार मिस्ट, बंगाल रूज और अंडमान एडवेंचर शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके कलर ऑप्शन्स वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.