samacharsecretary.com

हाईवे पर सफर होगा सस्ता और आसान, पंजाब में यह टोल प्लाजा हटाने का फैसला

बाघापुराना बाघापुराना-मोगा रोड पर स्थित गांव चंदपुराना में बना टोल-प्लाजा पिछले काफी समय से बंद पड़ा था, लेकिन इसका साजो-सामान तथा स्ट्रक्चर (इमारत) ज्यों का त्यों खड़ा था। यह स्ट्रक्चर सालों से गुजर रहे राहगीरों के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ था, खास कर इन दिनों में जब धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम रहती है। बंद पड़े टोल-प्लाजा के पिल्लरों, शैडों तथा डिवाइडरों ने कई वाहनों को धुंध में धोखा देकर हादसों का कारण बनाया है तथा कई छोटे-बड़े हादसे यहां हो चुके हैं। राहगीरों तथा रोजाना गुजरने वाले डिवाइडरों द्वारा इस स्ट्रक्चर बारे लगातार चिंताएं जाहिर की जा रही थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पंजाब केसरी द्वारा इस मसले को विशेष तौर पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन तथा संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आ गए। लोगों में इस खबर को लेकर काफी रूची तथा उम्मीद पैदा हुई कि शायद अब यह खतरनाक स्ट्रक्चर हटाया जाएगा। आज इस खबर का सीधा प्रभाव सामने आया है। प्रशासन द्वारा बाघापुराना-मोगा रोड पर गांव चंदपुराना में टोल-प्लाजा के साजो-सामान तथा स्ट्रक्चर को हटाना शुरू कर दिया गया है। मशीनरी लगाकर शैडों, बूथों तथा दूसरे बनतरों को हटाया जा रहा है, ताकि सड़क पूरी तरह से खाली करके वाहनों की सुरक्षित आवाजाही यकीनी बनाई जा सके। इस कार्रवाई से राहगीरों तथा स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने पंजाब केसरी द्वारा इस मुद्दे को उजागर करने की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि जब मीडिया लोगों की आवाज बनकर ऐसे मुद्दे उठाता है, तो प्रशासन तक सच्ची तस्वीर पहुंचती है तथा जनतक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाए जाते हैं।  

वाहनों के लिए बड़ी राहत, बिना टैक्स निकली गाड़ियां

पंजाब  भारती किसान यूनियन एकता डकोदा ने गुड़े टोल प्लाजा पर 2 घंटे धरना देकर टोल फ्री किया क्योंकि बीते दिन भारी बारिश के कारण मुल्लांपुर सर्विस रोड़ पर पानी की निकासी न होने के कारण राहगीरों को 2-2 फीट पानी में से गुजरना पड़ रहा था और लोग बहुत परेशान थे। राज्य प्रधान मनजीत सिंह धनेर ने बताया कि पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर गहरे खड्डों में गिरते संभलते लोग बहुत मुश्किल से सड़क पार कर रहे हैं। वाहन फंस रहे थे, स्कूली बच्चे गिर रहे थे। उनकी तरफ से लुधियाना मुल्लांपुर ब्लाक कमेटियां के ध्यान में मामला लाने और पड़ताल करने पर पाया गया। अमनदीप सिंह राज्य उपाध्यक्ष की अगुवाई में इक्टठा हुए किसानों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक गुड़े टोल प्लाजा फ्री कर रोष को व्यक्त किया। इस समय विशेष तौर पर पहुंचे राज्य प्रधान मनजीत सिंह और जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का ने मांग की कि गलोबल मैडीकल सैंटर लुधियाना से लेकर तलवंडी भाई तक फिरोजपुर रोड़ पर 84 किलोमीटर लंबी टोल सड़क का 2 स्थानों से लाखों रूपए टोल उगराही सुभाष चंदरा कंपनी की तरफ से कि जा रही है पर सड़क की मुरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। टोल प्लाजा मैनेजर ने एस.एच.ओ. हमराज सिंह, नगर कौंसल मुल्लांपुर के प्रधान जसविंदर सिंह हैप्पी और कौंसलर अमन मुल्लांपुर को सफाई, मुरम्मत करवाने और टोल प्लाजा के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग का भरोसा देकर सभी मामलों का समाधान करवाने का विश्वास दिलाया। किसान नेता ने चेतावनी दी कि मामलों का जल्द समाधान न होने की सूरत में लंबा समय टोल फ्री कर प्रशासन पर टोल मालिकों का सियापा किया जाएगा। इस समय रजिन्द्र सिंह भनोहड़, प्रधान रणवीर सिंह रूडका, प्रधारन गुरप्रीत सिंह ललतों, प्रधान अजीत सिंह धांधरा, प्रधान हाकम सिंह भटटीयां, सुखदीप सिंह, जगराज सिंह, सतनाम सिंह आदि नेता उपस्थित थे।