samacharsecretary.com

पहले समझाया, फिर सुरक्षित बनाया: ट्रैफिक पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान

बलौदाबाजार  वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने तथा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश देने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मातहतों के साथ सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान युवाओं को सबक के साथ यातायात नियमों का पाठ पढ़वाया और निशुल्क हेलमेट प्रदान किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया तो चार पहिया वाहन और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई. वहीं मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया भी गया. इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अभिषेक सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल थे. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है यह पूरे जनवरी माह चलेगा इस दौरान वाहनों की जांच के साथ ही चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही नियमों के पालन करने से मिलने वाले फायदे बताये जाएंगे. इसके अलावा स्कूलों, कालेजों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज हमने शुरुआत की है. निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया है. मै सभी वाहन चालकों से से अपील करती हूँ कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात अवश्य रखें और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं. नाबालिगों को दोपहिया वाहन की जगह साइकिल दें, जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.

यातायात जागरुकता हेतू ली गई ऑटो चालकों की बैठक

आगामी त्यौहारों के दौरान माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं से सभ्यता पूर्वक व्यवहार करने की दी गई समझाइश। मैहर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवम ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर चालानी कार्यवाही की मुहीम चलाई जा रही है, साथ ही सड़क सुरक्षा जागरुकता के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर  यातायात जागरुकता हेतू आज दिनांक 20/09/25 को यातायात प्रभारी नृपेंद्र सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का पालन करना न केवल ऑटो चालकों बल्कि यात्री की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। ऑटो चालकों को गति सीमा का पालन करने एवम सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही शरद नवरात्रि एवम आगामी त्योहारों पर माता के दर्शन हेतु आये  श्रद्धालुओं से सभ्यता पूर्वक व्यवहार करने उनसे अनुचित किराया न वसूलने, प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने एवम मेला क्षेत्र में धीमी गति व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन चलाने की दी गई समझाइश ।