होली पर पंजाब से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें एक महीने पहले ही फुल
जालंधर. होली पर्व को लेकर अभी से ट्रेनें फुल हो गई हैं। इस वजह से होली पर उत्तर प्रदेश और बिहार घर लौटने वाले यात्रियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही और कईयों में तो वेटिंग भी फुल हो जाने के कारण विंडो बंद हो गई है। इस वजह से अभी से ही रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर भी रोजाना टिकट बुकिंग करवाने वालों का तांता लगा हुआ है। पर कंफर्म सीट न मिल पाने की वजह से उन्हें निराशा ही मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे की तरफ से भी हर साल होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं और अभी तक उसे लेकर भी कोई खास घोषणाएं नहीं हैं। तिथि ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम वेटिंग स्टेटस 27 फरवरी 15708 कटिहार एक्सप्रेस 68 27 फरवरी 14674 शहीद एक्सप्रेस 76 27 फरवरी 15934 अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस 77 27 फरवरी 14692 मौर ध्वज एक्सप्रेस 78 28 फरवरी 15708 कटिहार एक्सप्रेस 75 01 मार्च 15708 कटिहार एक्सप्रेस 105 01 मार्च 12588 गोरखपुर स्पेशल नो-मोर बुकिंग 01 मार्च 14674 शहीद एक्सप्रेस 128 01 मार्च 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस 65 02 मार्च 15708 कटिहार एक्सप्रेस 92 02 मार्च 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 120 03 मार्च 15708 कटिहार एक्सप्रेस 55 03 मार्च 14674 शहीद एक्सप्रेस 52