samacharsecretary.com

टेस्ट क्रिकेट में ट्रैविस हेड का धमाका: विराट कोहली और विव रिचर्ड्स की बराबरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हेड ने 5वें टेस्ट में 163 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही ट्रैविस हेड ने विराट कोहली और विवि रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। हेड के टेस्ट करियर का यह 10वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। वहीं विराट कोहली और विव रिचर्ड्स ने भी अपने-अपने टेस्ट करियर में इतनी ही बार यह अवॉर्ड जीता थोा।   अब टेस्ट क्रिकेट में 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले कुल दस खिलाड़ी हो गए हैं। यह सभी संयुक्त रूप से लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं। ट्रैविस हेड, विराट कोहली और विव रिचर्ड्स के अलावा टेस्ट में 10 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड मैलकम मार्शल, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, आर अश्विन, यूनिस खान, अनिल कुंबले और स्टुअर्ट ब्रॉड ने जीते हैं। वहीं 11 बर इस रिकॉर्ड पर कब्जा कुल 11 खिलाड़ियों ने जमाया है जिसमें राहुल द्रविड़, शिवनरेन चंद्रपॉल, एलन बॉर्डर, ग्लेन मैक्ग्रा, डेनिलय विटोरी, केन विलियमसन, शॉन पोलक, रंगना हेराथ, डी सिल्वा, रवींद्र जडेजा और इमरान खान शामिल हैं। 12 बार टेस्ट में POTM ब्रायन लारा, बेन स्टोक्स, ग्रेम स्मिथ और इयान बॉथम बने हैं। 13 बार इस अवॉर्ड को जो रूट, महेला जयवर्धन और स्टीव स्मिथ ने जीता है। सचिन तेंदुलकर, स्टीव वॉ और कर्टली एंब्रोस 14-14 बार…रिंकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा 16-16 बार…शेन वॉर्नर और वसीम अकरम 17-17 बार इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के लीजेंड्री स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को जीता है। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जैक कैलिस के नाम है। जैक कैलिस 23 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उनके अलावा कोई खिलाड़ी 20 बार भी ऐसा नहीं कर पाया।  

ट्रेविस हेड की आंधी जारी, सात मैदानों पर शतक लगाकर रचा नया कीर्तिमान

 सिडनी   एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में जारी है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म का सबूत देते हुए बेहतरीन शतक लगाया. हेड ने मुकाबले के तीसरे दिन (6 जनवरी) अपना शतक पूरा किया, जिसके लिए उन्होंने 105 गेंदें लीं. हेड ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए 24 चौके और एक छक्के की मदद से 166 गेंदों पर 163 रन बनाए. हेड के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साथ ही मौजूदा ऐशेज सीरीज में ये उनका तीसरा शतक रहा, जिससे उनकी निरंतरता साफ झलकती है. यह शतक ट्रेविस हेड के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने पहली बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. हेड अब ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए. इस खास सूची में पहले से स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं. अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टेस्ट डेब्यू करने वाले ट्रेविस हेड का ये 65वां टेस्ट मैच है. घरेलू मैदानों पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. एडिलेड ओवल में उन्होंने लगातार चार टेस्ट मैचों शतक लगाए हैं. वहीं द गाबा (ब्रिस्बेन) में दो शतक जड़े हैं. हेड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑप्टस स्टेडियम (पर्थ), बेलेरिव ओवल (होबार्ट), मानुका ओवल (कैनबरा) और अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एक-एक शतक जड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया से बाहर सिर्फ एक 1 टेस्ट शतक दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर उनका इकलौता टेस्ट शतक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में आया था. इंग्लैंड के द ओवल में भारत के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में हेड ने 174 गेंदों पर 163 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसने ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.  ट्रेविस हेड ने अपनी पारी में 152 गेंदों पर 150 रन पूरे किए, जो एशेज में गेंदों के लिहाज से पांचवां सबसे तेज रहा. हेड अब उन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने किसी एशेज सीरीज में तीन शतक लगाए. एक एशेज सीरीज में तीन से ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के किसी सलामी बल्लेबाज ने अब तक नहीं लगाया है. एशेज में सबसे तेज 150 रन (गेंदों के आधार पर) 129 – जो डार्लिंग, सिडनी, 1898 141 – एडम गिलक्रिस्ट, एडजबेस्टन, 2001 143 – ट्रेविस हेड, ब्रिस्बेन, 2021 152 – जैक क्राउली, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2023 152 – ट्रेविस हेड, सिडनी, 2026 166 – डॉन ब्रैडमैन, लॉर्ड्स, 1930 एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक (ऑस्ट्रेलियाई ओपनर) 3- जो डार्लिंग (1897/98, घरेलू) 3- बिल वुडफुल (1928/29, घरेलू) 3- आर्थर मॉरिस (1946/47, घरेलू) 3- आर्थर मॉरिस (1948, विदेशी) 3- बिल लॉरी (1965/66, घरेलू) 3- माइकल स्लेटर (1994/95, घरेलू) 3- माइकल स्लेटर (1998/99, घरेलू) 3- मैथ्यू हेडन (2002/03, घरेलू) 3- ट्रेविस हेड (2025/26, घरेलू) ट्रेविस हेड का मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन इनिंग्स: 9 रन: 600 एवरेज: 66.66 स्ट्राइक रेट: 87.59 शतक: 3 लगातार टूटते रिकॉर्ड और बेहतरीन फॉर्म के साथ ट्रेविस हेड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद स्तंभों में से एक क्यों हैं.