samacharsecretary.com

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 16 टीमें तैयार… 4 देशों ने अब तक नहीं खोले पत्ते

नई दिल्ली
T20 World Cup 2026 की शुरुआत में अब करीब दो सप्ताह का समय बाकी है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप में 20 टीमें खेलने वाली हैं। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को मौका मिला है। हालांकि, अभी तक 16 ही टीमों का ऐलान टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इनमें इंडिया और पाकिस्तान समेत सभी टीमों का नाम शामिल है, लेकिन अभी भी 4 देश ऐसे हैं, जिनके स्क्वॉड का ऐलान होना बाकी है। इनमें नया नवेला देश स्कॉटलैंड भी है, जो बांग्लादेश की जगह खेलने वाला है।
 
ग्रुप ए में टीम इंडिया और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, यूएसए और नीदरलैंड की टीम हैं। इन 5 टीमों में से 4 टीमों का ऐलान हो चुका है, जबकि यूएसए ने अभी तक अपनी टीम घोषित नहीं की है। ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे की टीम शामिल है। इस ग्रुप की सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है, जिसमें श्रीलंका ने प्रिलिमिनरी और ऑस्ट्रेलिया ने प्रोविजनल स्क्वॉड का ऐलान किया है।

ग्रुप सी की बात करें तो इसमें पहले बांग्लादेश की टीम थी, लेकिन उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया है तो आईसीसी को स्कॉटलैंड को बांग्लादेश से रिप्लेस करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के अलावा इस ग्रुप में इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। इनमें से इंग्लैंड, इटली और नेपाल ने ही टीम घोषित की है, जबकि स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान होना बाकी है। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम शामिल है। इनमें से सिर्फ यूएई ऐसा देश है, जिसकी टीम अभी तक घोषित नहीं हुई है। बाकी के चार देशों ने अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं।

जिन देशों ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द टीम घोषित करनी होगी, क्योंकि आईसीसी की डेडलाइन इसी महीने के आखिर में खत्म हो रही है। सबसे लेटेस्ट पाकिस्तान की स्क्वॉड का ऐलान हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बांग्लादेश ने भी अपनी टीम का ऐलान टी20 विश्व कप के लिए कर दिया था, लेकिन अब टीम नहीं खेलेगी तो उस स्क्वॉड का कोई मतलब नहीं है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here