samacharsecretary.com

गोल्डन टेंपल में गुरु हरराय साहिब का गुरता गद्दी दिवस मनाया, SGPC ने श्रद्धा से किया पौधारोपण और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

अमृतसर
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हरिराय साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जहां बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। भोग के उपरांत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी ज्ञानी बलविंदर सिंह के जत्थे द्वारा इलाही बाणी का कीर्तन किया गया, जिससे संगत निहाल हो गई। अरदास की सेवा भाई बलजीत सिंह ने निभाई, जबकि श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलजीत सिंह ने पवित्र मुखवाक लिया। इस दौरान उन्होंने संगत के साथ गुरु साहिब जी के जीवन और उपदेशों पर विचार साझा करते हुए सभी को गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी।

भोग के समय गोल्डन टेंपल के हजूरी रागी ज्ञानी बलविंदर सिंह जी ने रसपूर्ण कीर्तन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। इसके बाद अरदास भाई बलजीत सिंह जी द्वारा की गई, जिससे सभी संगत निहाल हुई।

इस अवसर पर ग्रंथी ज्ञानी बलजीत सिंह जी ने मुख्यवाक लेकर संगत को हर राय साहिब जी के जीवन, उपदेश और शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने गुरु साहिब की दया, सेवा और प्रकृति प्रेम की प्रेरक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और संगत को गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी।

SGPC ने गुरता गद्दी दिवस के साथ पौधे लगाए और संगत को प्रेरित किया

इसी क्रम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरता गद्दी दिवस के साथ-साथ पर्यावरण दिवस भी मनाया। SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुसार गोल्डन टेंपल परिसर में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संगत से अपील की गई कि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति की सुरक्षा करें।

समापन में समस्त संगत को साहिब श्री गुरु हर राय साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया, बल्कि गुरु साहिब की शिक्षाओं के माध्यम से सेवा और प्रकृति प्रेम का संदेश भी फैलाया।

इस मौके पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर सरदार भगवंत सिंह धगेड़ा ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की ओर से गुरु साहिब के गुरता गद्दी दिवस को ‘पर्यावरण दिवस’ के रूप में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरु हरिराय साहिब जी का जीवन हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्रेम करने का संदेश देता है। वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों और संगत द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here