samacharsecretary.com

सुबह घने कुहासे के साथ शाम में फिर कड़ाके की ठंड

मुजफ्फरपुर.

कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह घना कुहासा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली और शाम में एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से धूप निकलने तक कनकनी रही। वहीं, सुबह 10 बजे तक घना कुहासा छाने से सड़क पर चलने में परेशानी हुई। वाहनों की लाइट जल रही थी। दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। लोग धूप सेंकते नजर आए। जैसे-जैसे शाम होने लगी एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई।

शाम को फिर से कनकनी की अनुभूति हुई। दिनभर पछिया चलती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान अब भी सामान्य से कम बना है। पिछले 24 घंटे में 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चल रही है।

कोल्ड डे का रहेगा प्रभाव

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अभी कोल्ड डे का प्रभाव रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक कनकनी वाली ठंड की अनुभूति होगी। पछिया चलती रहेगी। तीन दिनों के बाद कोल्ड डे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। सुबह के समय में मध्यम कुहासा छाएगा।

इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात से नौ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चलेगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here