samacharsecretary.com

पंजाब में मौसम बदलाव: तापमान में गिरावट और 5 दिन में पराली जलने के 1291 मामले, संगरूर सबसे आगे

अमृतसर 

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावनाएं हैं। जबकि उसके बाद अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रो-इकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस के अनुसार बीते 5 दिनों में राज्य में 1291 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। जबकि बीते 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक डेढ़ माह में 1642 मामले सामने आए थे। 5 दिनों में पराली जलाने घटनाएं तेज हो गईं हैं। लेकिन, 5 नवंबर को मात्र 94 मामले देखने को मिले। ये गिरावट गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व के कारण हो सकती है।

इन आंकड़ों के अनुसार बीते 5 दिनों में सबसे अधिक पराली मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में जली। यहां 5 दिनों में 245 मामले देखने को मिले। जबकि तरनतारन में 135, फिरोजपुर में 130, बठिंडा में 109, मानसा व मोगा में 87-87, मुक्तसर में 73, पटियाला में 71, लुधियाना में 58 और अमृतसर में 57 मामले देखने को मिले हैं।

24 घंटों में 1.6 डिग्री गिरा तापमान

पंजाब में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। जबकि सर्वाधिक तापमान मानसा में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 26.4 डिग्री, लुधियाना में 31.2 डिग्री, पटियाला में 29.5 डिग्री, बठिंडा में 30.5 डिग्री, फरीदकोट में 27.5 डिग्री, गुरदासपुर में 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में अब मौसम साफ रहेगा व बारिश का अनुमान नहीं है। लेकिन अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में 5 डिग्री कम हो जाएगा पारा

उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर जागा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा, अगले तीन दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

बारिश की बात करें तो बंगाल की खाड़ी के उत्तर पू्रव और उससे सटे हुए बांग्लादेश में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से पांच से आठ नवंबर के दौरान तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पांच से सात नवंबर के दौरान रायलसीमा, पांच को तटीय और उत्तरी आंतरिक क्रनाटक, पांच से सात नवंबर के दौरान दक्षिा आंतरिक कर्नाटक में बारिश, बिजली कड़कने की संभावना है।

पश्चिम भारत की बात करें तो पांच नवंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो पांच नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट है। पांच नवंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोमर, त्रिपुरा में भारी बरसात होगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here