samacharsecretary.com

आसमान साफ होने से कैथल के तापमान में दर्ज हुई दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

 

कैथल

कुछ दिनों की लुका-छिपी के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार सुबह साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। ठंडी हवाओं के थमने और बादलों के छंटने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 आगामी दिनों में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शहर का अधिकतम तापमान फिलहाल 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहने के बावजूद दोपहर में सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही में कमी देखी गई और लोग पंखे व कूलर का सहारा लेते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। यदि हवाओं की गति में तेजी नहीं आई तो अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और आसमान साफ रहने से सूर्य का विकिरण सीधे धरातल तक पहुंच रहा है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि 32 डिग्री तापमान फिलहाल सामान्य श्रेणी में है।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह
लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक तापमान बढ़ने से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

हवाओं के सुस्त पड़ने से वातावरण में गर्मी
तापमान बढ़ने का एक प्रमुख कारण हवाओं की गति में कमी भी माना जा रहा है। जहां पिछले दिनों तेज हवाएं चल रही थीं, वहीं अब हवा की रफ्तार घटकर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। हवाओं के सुस्त पड़ने से वातावरण में गर्मी ठहर गई है, जिससे धूप की तपिश अधिक महसूस हो रही है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here