samacharsecretary.com

सांसद भड़कीं: ब्रिटेन में सिख महिला के साथ रेप, नस्लभेदी टिप्पणी से मचा हंगामा

लंदन यूनाइटेड किंगडम के ओल्डबरी कस्बे में एक सिख महिला के साथ हुई हैवानियत ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। 20 साल की बताई जा रही इस महिला के साथ दो व्यक्तियों ने रेप किया और उससे नस्लभेद से जुड़े आपत्तिजनक शब्द भी कहे। हमला पिछले मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे टेम रोड के पास हुआ। पुलिस ने इस घटना को “नस्लीय रूप से गंभीर अपराध” करार दिया है और कहा है कि वे हमलावरों की तलाश में जुटे हुए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उस पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि “अपने देश वापस जाओ।” पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। कौन हैं संदिग्ध? स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध दोनों श्वेत पुरुष हैं। एक का सिर मुंडा हुआ था और उसने गहरे रंग का स्वेटशर्ट पहना था, जबकि दूसरा ग्रे रंग की टी-शर्ट में था। सिख समुदाय में आक्रोश इस घटना ने स्थानीय सिख समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा किया है। इसे सीधे तौर पर “जानबूझकर किया गया हमला” माना जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि समुदाय का गुस्सा “पूरी तरह जायज है” और उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सांसदों की प्रतिक्रिया बर्मिंघम एडगबास्टन की सांसद प्रीत कौर गिल ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह न सिर्फ अत्यधिक हिंसक अपराध है, बल्कि इसे नस्लीय रूप से भी अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने कथित तौर पर पीड़िता से कहा कि वह यहां की नहीं है। सच्चाई यह है कि वह यहीं की है। हमारा सिख समुदाय और हर समुदाय सुरक्षित, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करने का अधिकार रखता है। नस्लवाद और स्त्रीविरोध की ब्रिटेन में कोई जगह नहीं है।” इलफोर्ड साउथ से सांसद जस अठवाल ने इस हमले को “घृणित, नस्लवादी और स्त्री-विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह हमला हमारे देश में बढ़ते नस्लीय तनाव का नतीजा है। अब एक युवा महिला को जिंदगीभर के लिए मानसिक आघात झेलना पड़ेगा। इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।” हाल की दूसरी घटना यह घटना ऐसे समय हुई है जब महज एक महीने पहले वॉल्वरहैम्प्टन में रेलवे स्टेशन के बाहर तीन किशोरों ने दो बुजुर्ग सिख पुरुषों पर हमला किया था। उस दौरान हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और उनका पगड़ी भी खुल गया था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी जानकारी है तो तुरंत संपर्क करें ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।  

क्रिकेट का चुटीला पल: अतुल वासन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, भारत की ‘बी’ टीम को बताया खतरनाक

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी। भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में बड़ी जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को हराया, जबकि पाकिस्तान ने ओमान को करारी शिकस्त दी। हालांकि इस मैच को लेकर फैंस के बीच ज्यादा उत्सुकता नहीं है। वहीं भारत के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन का मानना है कि पाकिस्तान की टीम काफी कमजोर और इंडिया की बी टीम भी उसे हरा सकती है। अतुल वासन का मानना है कि बदलाव के दौर में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी नहीं महसूस हुई है। बल्कि ज्यादा विकल्प ने चयनकर्ताओं का काम मुश्किल कर दिया है। अतुल वास ने कहा, ''इंडिया बी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है। क्योंकि चीजें बदल गईं हैं। जब हम 90 के दशक में खेलते थे, तब वे बहुत अच्छी टीम हुआ करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी नहीं खलेगी क्योंकि फिर मुझे सुनील गावस्कर और कपिल देव की भी याद आने लगेगी।” मीडिया से कहा, ''राजा अमर रहे। चीजें आगे बढ़ गईं हैं। नए सुपरस्टार्स आते हैं और मुझे चयनकर्ताओं पर तरस आता है क्योंकि सभी को इसमें शामिल रखना पड़ता है क्योंकि किसे बाहर करना है और किसे चुनना है।" कोहली और रोहित के जाने के बाद भारत ने 21 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ तीन गंवाए हैं। पीयूष चावला ने कहा, ''अगर आप मौजूदा भारतीय टीम को देखें, रोहित और कोहली के जाने के बाद उन्होंने काफी मुकाबले जीते हैं और वे अच्छा कर रहे हैं। अर्शदीप जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है, जबकि वह विश्व टी20 गेंदबाजों में शीर्ष पांच में शामिल हैं। मुझे लगता है कि यह टीम पूरी तरह से तैयार लग रही है, और आपको हमेशा ऐसे खिलाड़ियों की कमी खलती है।''  

सूरजपुर : रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का किया गया आयोजन

सूरजपुर जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी सूरजपुर  के मार्गदर्शन में रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली  शासकीय कन्या उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय सूरजपुर के छात्रों  के सहभागिता में स्पे. थेरेपी सेंटर सूरजपुर एवं विभाग  के अधिकारी कर्मचारियों के दल  द्वारा छ. ग. रजत महोत्सव के बारे में बताते हुए, आयुर्वेद परिचय देते हुए,आयुर्वेद एवं योग, प्राणायाम के दैनिक जीवन में उपयोगिता, रोग प्रतिरोधक घरेलु औषधि  की जानकारी देते हुए व आयुरविद्या से सम्बंधित सभी विषयों जैसे दिनचर्या, रात्रिचार्य, ऋतुचार्य, आहार विहार, सदवृत के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के महत्ता पर व्याख्यान दिया गया| हरदिन हर घर आयुर्वेद जागरूकता रैली अग्रसेन चौक से जनपद कार्यालय एवं वापस स्कूल तक रैली के माध्यम से जनजागरूकता नारों के साथ अभियान का  सफल संचालन किया गया एवं नवाचार के तहत स्वास्थ्य जागरूकता सांप सीढ़ी खेल के आयोजन में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया| कार्यक्रम में  संस्था के  डॉ कुलदीप द्विवेदी डॉ संतोष सिंह, डॉ अनीता पैकरा, वरिष्ठ व्याख्याता लिली नंदी, ए. के. टोप्पो, डी. सी. राम ,गुलाब झरी सिंह, दाऊ राम,धनसाय, श्रावण कुमार, समीर कुजूर एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सहित कुल 9 वीं से 12 तक कुल 230 छात्रों की सहभागिता रही |

सूरजपुर : प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन कर रहे 04 वाहनों को किया गया जब्त

सूरजपुर प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती बरतते हुए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।  टीम ने अवैध रूप से गौण खनिज (रेत, मुरुम आदि) का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार   कार्यवाही के दौरान वाहनों से खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में खनिज अधिनियम के तहत  वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई ।

दंतेवाड़ा : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ

दंतेवाड़ा : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ 8 हजार 260 प्रकरणों पर होगी सुनवाई, जिसमें दंतेवाड़ा सहित सुकमा-बीजापुर की होगी सुनवाई दंतेवाड़ा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन केवल दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों सुकमा और बीजापुर में भी एक साथ किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुकमा एवं बीजापुर के व्यवहार न्यायालयों में तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बचेली न्यायालय में भी आज लोक अदालत की कार्यवाही प्रारंभ हुई। तीनों जिलों में एक साथ लोक अदालत होने से बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री होता के निर्देश पर लोक अदालत के लिए कुल 11 खंडपीठों का गठन किया गया है। इसमें दंतेवाड़ा स्थित परिवार न्यायालय का नया खंडपीठ भी शामिल है। लोक अदालत में सभी न्यायालयों के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ बैंक, बिजली, नल-जल, बीएसएनएल तथा राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी रखे गए हैं। आयोजन में कुल 8260 मामलों को निराकरण हेतु सूचीबद्ध किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में वादों का आपसी सहमति से निपटारा होगा, जिससे वादकारियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा।

करवा चौथ कब है? 9 और 10 अक्टूबर में से सही तिथि, शुभ समय और पूजा सामग्री की जानकारी

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने को पूजन पाठ और दान धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार 8 अक्टूबर से कार्तिक के महीने की शुरुआत हो रही है। कार्तिक के महीने में करवा चौथ का त्यौहार भी आता है जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना गया है। इस हिंदू महीने में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की पूजन के साथ करवा चौथ के व्रत का भी महत्व माना गया है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आने वाले इस त्यौहार पर सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा का पूजन करने के बाद व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन विधि विधान से की गई पूजन रिश्ते में प्रेम को बढ़ाती है। चलिए आपको इस शुभ पर्व की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं। करवा चौथ की तिथि  वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जाने वाला है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर को देर रात 10:54 पर होने वाली है। यह तिथि 10 अक्टूबर की शाम 7:38 पर समाप्त होगी। पूजन का मुहूर्त अगर आप भी हारतालिका तीज का व्रत करते हैं तो पूजन का शुभ मुहूर्त 5:16 से शाम 6:2 मिनट तक है। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7:42 का बताया जा रहा है। पूजन की सामग्री पूजन के लिए कच्चा दूध, पुष्प, शक्कर, घी, अगरबत्ती, मिठाई, गंगाजल, अक्षत, कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, महावीर, छलनी, जल का लौटा, थाली और दीपक की आवश्यकता होगी। इन चीजों का करें दान करवा चौथ के दिन माता करवा की पूजन अर्चन करें। व्रत की कथा का पाठ करने के बाद माता से जीवन में सुख समृद्धि लाने की प्रार्थना करें। अब आपको केसर सिंदूर, इत्र और लाल चुनरी का दान करना है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिलाईडांड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही विकासखंड के ग्राम बिलाईडांड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। राशन दुकानों के युक्तियुक्तकरण के तहत ग्राम पंचायत सेमरदरी अंतर्गत ग्राम बिलाईडांड हेतु अतिरिक्त नवीन उचित मूल्य दुकान की स्थापना हेतु कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात सेमरदर्दी शासकीय उचित मूल्य दुकान से ग्राम बिलाईडांड में अतिरिक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोला जाना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु निर्धारित एजेंसी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, लघु वनोपज समिति एवं अन्य सहकारी संस्था को आबंटित किया जाना है। नियम के तहत महिला स्व सहायता समूह को तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है। अतः जो ऐजेंसी शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 सितंबर तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

युवा बैडमिंटन स्टार्स की भिड़ंत: पंचकूला में ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग चैंपियनशिप का आगाज

पंचकूलाए हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शनिवार को बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआए जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में इस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा हैए जिसमें अंडर 15 और 17 आयु समूह के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इस चैंपियनशिप में देश के अलग.अलग राज्यों से करीब 2ए000 खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। इस सेलेक्शन टूर्नामेंट में चुने गए खिलाड़ी चाइना में होने वाली बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड मुकाबले 13.17 सितंबर के बीच आयोजित होंगे। मुख्य ड्रॉ के मैच 18.21 सितंबर तक खेले जाएंगे। लड़कियों के क्वालीफाइंग मैच जीरकपुर स्थित एएम बैडमिंटन एकेडमी में होंगे। अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही उनकी रैंकिंग में भी असर देखने को मिलेगाए जिससे आगे चलकर वह राष्ट्रीय टीम या बड़े टूर्नामेंट्स में चयनित हो सकें। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की इस पहल से खिलाड़ियों को कम उम्र में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। खिलाड़ियों के टैलेंट को सामने लाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना ही इस प्रतियोगिता का मकसद है। इसके साथ ही अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के आयोजन से बैडमिंटन को राज्य और देशभर में लोकप्रिय बनाने में योगदान मिलेगा। इस आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावनाए अनुशासन और टीम स्प्रिट विकसित होगी। इसके साथ ही खिलाड़ी खेल के शुरुआती स्तर पर ही फिटनेस और तकनीकी कौशल में सुधार के लिए प्रेरित होंगे। युवा खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार होंगे।  

15 सितंबर से बिहार में लग्जरी ट्रेन सफर का मौका, जानें टाइम टेबल और रूट

पटना  बिहार के लोगों को दो अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से वर्चुअली इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इन नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही बिहार से लेकर दक्षिण भारत और पंजाब तक की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. रेलवे की ओर से ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. ये ट्रेनें लग्जरी हैं, जिनमें में अल्ट्रा मॉडर्न कोच, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और यात्रियों की सहूलियत के लिए सुविधाएं मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअली नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे. इनमें जोगबनी-इरोड और सहरसा-छेहरटा, अमृतसर के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेनें और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम शामिल है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सरस्वती चन्द्र के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग स्टेशनों से होकर किया जाएगा. सहरसा-छेहरटा अमृत भारत सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट से होते हुए अमृतसर के पास छेहरटा तक जाएगी यानी ये ट्रेन बिहार को पंजाब से जोड़ेगी. इस ट्रेन का संचालन 15 सितंबर से शुरू होगा. 05531 ट्रेन सहरसा छेहरटा अमृत भारत साढ़े तीन बजे सहरसा से खुलेगी और 17 सितंबर को रात 2:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी. इस दौरान सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन 4 बजे सुपौल, साढ़े 4 बजकर 40 मिनट पर सरायगढ़, 5 बजकर 15 मिनट पर निर्मली, 6 बजकर 5 मिनट पर झंझारपुर, फिर 6 बजकर 35 मिनट पर सकरी, 7 बजकर 25 मिनट पर सिहो, 8 बजकर 45 मिनट पर सीतामढ़ी, 10 बजकर 25 मिनट पर रक्सौल, 11 बजकर 35 मिनट पर नरकटियागंज के साथ सभी स्टेशनों पर रुकते हुए छेहरटा पहुंचेगी. जोगबनी-इरोड अमृत भारत इसी के साथ जोगबनी-इरोड अमृत भारत ट्रेन-06602 पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर और काटपाडी से होते हुए इरोड (तमिलनाडु) पहुंचेगी. ये ट्रेन बिहार को तमिलनाडु से जोड़ेगी. इस ट्रेन का उद्घाटन भी 15 सितंबर को ही जोगबनी से साढ़े तीन बजे होगा, जिसके बाद ये 3 बजकर 44 मिनट पर फारबिसगंज, 11 बजकर 45 मिनट पर हाजीपुर, अगले दिन 12 बजकर 2 मिनट पर सोनपुर, 12 बजकर 50 मिनट पर पाटलिपुत्र, 1 बजकर 13 मिनट पर दानापुर, 1 बजकर 43 मिनट पर आरा, 2 बजकर 31 मिनट पर बक्सर और 5 बजकर 15 मिनट पर डीडीयू समेत बाकी स्टेशनों पर रुकते हुए 18 सितंबर को 5 बजकर 20 मिनट पर ईरोड पहुंचेगी. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत वहीं जोगबनी-दानापुर वंदे भारत-02631 ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर से गुजरकर दानापुर तक जाएगी. वंदे भारत बिहार के अंदर ही चलेगी. हालांकि, इसका उद्घाटन भी 15 सितंबर को ही होगा. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल- 02631 15 सितंबर को साढ़े तीन बजे फारबिसगंज से चलेगी और 11 बजकर 40 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग 15 सितंबर को जोगबनी-दानापुर वंदे भारत फारबिसगंज से साढ़े तीन बजे चलेगी. इसके बाद ये 3 बजकर 55 मिनट पर अररिया कोर्ट, 4 बजकर 50 मिनट पर पूर्णिया, 5 बजकर 26 मिनट पर बनमनखी, 5 बजकर 53 मिनट पर दौरम मधेपुरा, 6 बजकर 20 मिनट पर सहरसा, 7 बजकर 13 मिनट पर खगड़िया, 7 बजकर 36 मिनट पर सलौना, 7 बजकर 50 मिनट पर हसनपुर रोड, 8 बजकर 26 मिनट पर समस्तीपुर, 9 बजकर 5 मिनट पर मुजफ्फरपुर, 9 बजकर 50 मिनट पर हाजीपुर और 11 बजकर 40 पर दानापुर पहुंचेगी.