samacharsecretary.com

होली पर कोटा और भोपाल सहित अन्य शहरों से बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें

पटना.

होली के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. होली को लेकर अलग-अलग शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर एक से 22 मार्च तक टोटल 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इनमें पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी दी.

ये रही कुछ ट्रेनें –

  1. (गाड़ी नंबर- 09821/09822) सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल: 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से 23:10 बजे खुल कर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 2 और 9 मार्च सोमवार को दानापुर से 1:15 बजे खुल कर अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
  2. (गाड़ी नंबर- 01667/01668) रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल: 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से 14:25 बजे खुल कर अगले दिन 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से 11:15 बजे खुल कर अगले दिन 08:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
  3. (गाड़ी नंबर- 01665/01666) रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल: 5 मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति से 15:20 बजे खुल कर दूसरे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन 18:55 बजे अगरतला पहुंचेगी. वापसी में 8 मार्च से हर रविवार को अगरतला से 17:20 बजे खुल कर दूसरे दिन 22:25 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन 16:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
  4. (गाड़ी नंबर-09525/09526) हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल: 4 मार्च से हर बुधवार को हापा से रात 12:40 बजे खुल कर दूसरे दिन 17:00 बजे हाजीपुर रुकते हुए तीसरे दिन 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी. वापसी में 7 मार्च से हर शनिवार को नाहरलगुन से 9:40 बजे खुल कर दूसरे दिन 7:15 बजे हाजीपुर रुकते हुए चौथे दिन 00:30 बजे हापा पहुंचेगी.

स्पेशल बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम करीब 200 इंटर स्टेट बस 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित करेगी. इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है. अब होली और ईद में घर लौटने वाले बिहारियों को राहत मिलेगी. पैसेंजर निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc. bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here