samacharsecretary.com

झारखंड में 34 लाख लोगों को मिल रही 1 हजार रुपए पेंशन

रांची.

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 34.40 लाख से अधिक लाभुकों को राज्य सरकार प्रतिमाह 1000 रुपए पेंशन का भुगतान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत अप्रैल माह से बीते 7 जनवरी तक 34,40,509 लाभुकों के खाते में 3 अरब 44 करोड़ 5 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।

बीते गुरुवार (8 जनवरी) को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत चल रही कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति समीक्षा की गई थी। समीक्षा में 30 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की गई राशि की उपलब्धि, नए निर्माण कार्य एवं संबंधित योजना में कितने लाभुकों को लाभ पहुंचाया गया, की जानकारी ली गई। इसमें आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान, स्वच्छ एक्शन प्लान, शक्ति सदन, नेशनल क्रेच स्कीम, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी निवास, चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन सहित चार प्रमुख पेंशन योजना आदि प्रमुखता से शामिल हैं।

उत्पीड़न से ग्रसित 1181 महिलाओं को पहुंचाई गई सहायता: वन स्टॉप सेंटर के तहत राज्य की 1181 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है। वर्तमान में राज्य में 35 सेंटर का संचालन किया जा रहा है। मिशन शक्ति (संबल) के तहत महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने, उन्हें उनका अधिकार दिलाने तथा अत्याचार से बचाव के लिए सभी जिलों में यह कार्यरत है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा रांची, पूर्वी सिंहभूम एवं धनबाद में एक-एक वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण कराया जाना है। नोडल विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।

1891 को संस्थानों के माध्यम से पहुंचाई सहायता

राज्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस की सुविधा भी संचालित है। वर्तमान में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन (एसएआरए), 24 जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), 24 बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), 26 किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 1891 बच्चों को निम्न तरीके से सहायता पहुंचाई गई है।

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय वृद्ध व्यक्तियों को प्रति लाभुक प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान होता है।
  • 60-79 वर्ष आयु वर्ग : 8,07,704 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
  • 80 वर्ष एवं उससे अधिक : 95,565 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : परिवार की 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की असहाय विधवा को पेंशन मिलती है। 25,11,828 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना : परिवार के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय तथा 80% से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्ति को पेंशन मिलती है। वर्तमान में 24,412 लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन का लाभ दिया गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here