samacharsecretary.com

देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ मध्यप्रदेश — उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने गिनाई उपलब्धियाँ

मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

तेजी से प्रगति की राह पर मध्यप्रदेश: डिप्टी सीएम शुक्ल का बयान

देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ मध्यप्रदेश — उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने गिनाई उपलब्धियाँ

पंख हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। वर्ष 2003 के पूर्व राजनीतिक इच्छाशक्ति, विज़न और जुनून की कमी के कारण मध्यप्रदेश में बीमारू राज्य का दाग लगा था। उन्होंने कहा कि जहाँ चाह होती है वहाँ राह बन ही जाती है। आज मध्यप्रदेश ऊर्जा, स्वच्छता, सिंचाई, अधोसंरचना आदि क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सारी संभावनाओं में प्रयास किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासकीय प्रयासों के साथ निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में निजी मीडिया समूह के "पंख हौसलों की उड़ान" कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शरद द्विवेदी से मध्यप्रदेश के विकास और राजनीतिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्रोध मानवीय अवगुण है। इसे दूर करने के लिए सदैव सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निंदक आपके सचेतक होते हैं। उनकी आलोचना की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने "पंख हौसलों की उड़ान" कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों की प्रेरणादायक यात्रा का विवरण है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here