samacharsecretary.com

वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश का खतरा, इंडिया vs साउथ अफ्रीका: कौन लेगा ट्रॉफी? पूरी गणना

Women's WC: बारिश से रद्द होने पर भारत या साउथ अफ्रीका में कौन बनेगी चैंपियन? जानें मैच के गणित

वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश का खतरा, इंडिया vs साउथ अफ्रीका: कौन लेगा ट्रॉफी? पूरी गणना

अगर फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगी विजेता? वुमेंस WC में भारत-साउथ अफ्रीका की चैंपियनशिप का गणित
नवी मुंबई

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में रविवार (2 नवंबर) को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से पराजित किया था.

वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित करके खिताबी मुकाबले में एंट्री ली है. दोनों ही टीम्स ने अब तक महिला वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है. ऐसे में जो भी टीम खिताबी मुकाबला जीतेगी, वो इतिहास रच देगी. फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. accuweather.com के मुताबिक 2 नवंबर को नवी मुंबई में बारिश का पूर्वानुमान 63 प्रतिशत है. रविवार को नवी मुंबई में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे. फिर दोपहर में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल सकता है, साथ ही बारिश भी हो सकती है.

क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे?
अब फैन्स के मन में सवाल है कि यदि रविवार को मैच धुलता है तो क्या होगा. बता दें कि यदि 2 नवंबर को फाइनल का नतीजा नहीं निकल पाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने खिताबी मकाबले लिए रिजर्व डे रखा है. बारिश या अन्य वजहों के चलते यदि रविवार को 20-20 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो मुकाबला रिजर्व डे (3 नवंबर) में जाएगा.

हालांकि नवी मुंबई में 3 नवंबर यानी सोमवार को बरसात का अनुमान 55 प्रतिशत है. सोमवार को नवी मुंबई में अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे और कभी-कभार बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मुकाबला रिजर्व डे में वहीं से शुरू होगा, जहां पर रुका था. फाइनल में एक बार टॉस हो गया तो मैच को लाइव माना जाता है.

अगर बारिश का खलल रिजर्व डे में भी पड़ता है और मिनिमम 20-20 ओवर्स का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. 2002 में हुई आईसीसी मेन्स चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका की टीम्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में 2 नवंबर (रविवार) को भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होनी है. यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही अब तक महिला वर्ल्ड कप नहीं जीता है. ऐसे में विजेता बनने वाली टीम के लिए ये ऐतिहासिक पल होगा. खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना है.
       
वर्ल्ड कप में इस बार चैम्पियन बनने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी. महिला वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिलेंगे. यह राशि 2022 में ऑस्ट्रेलिया को मिली इनामी रकम (1.32 मिलियन डॉलर) से 239 प्रतिशत ज्यादा है.       

वहीं रनर अप (दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम) को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिलेंगे. यह राशि 2022 में इंग्लैंड को मिली 600000 डॉलर से 273 प्रतिशत ज्यादा है.
    
सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीम्स (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को एकसमान 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.3 करोड़ रुपये) की रकम मिली है. पिछले संस्करण में ये राशि केवल 300000 डॉलर थी.  अंकतालिका में 5वें और 6वें स्थान पर आने वाली टीम्स (श्रीलंका और न्यूजीलैंड) को एकसमान 700000 डॉलर (लगभग 5.8 करोड़ रुपये) मिले हैं.  इसके अलावा 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीम्स (बांग्लादेश और पाकिस्तान) को 280000 डॉलर (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) मिले हैं.

इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को 250000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) की गारंटी मनी अलग से दी जा रही है. यही नहीं ग्रुप स्टेज के दौरान हर मैच में जीत पर टीम्स को 34,314 डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) मिले हैं.

भारत का फुल स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, उमा छेत्री (विकेटकीपर).

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: लौरा वोलवॉर्ड (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डिक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे, कराबो मेसो, मसाबाता क्लास.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here