samacharsecretary.com

एशियाई चैंपियनशिप जापान में मप्र की अनुज्ञा शर्मा ने देश को दिलाया कांस्य पदक

अनुज्ञा को मिली खेल मंत्री से बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल
जापान के टोक्यो शहर में 2 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनुज्ञा शर्मा ने देश को कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। चैम्पियनशिप में अनुज्ञा ने अपनी कैटेगरी – 220 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापान की खिलाड़ी को परास्त कर यह पदक अर्जित किया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अनुज्ञा शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कूडो की एशियाई चैंपियनशिप टोक्यो, जापान के लिए 2 और 3 अगस्त, 2025 को एथलेटिका जिम सूरत, गुजरात में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में अनुज्ञा शर्मा का चयन हुआ, जिसमें अनुज्ञा शर्मा ने फाइट जीतकर एशियाई चैंपियन शिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। सिलेक्शन ट्रॉयल में देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कूडो इंडिया टीम के जापान रवाना होने से पहले 30 अक्टूबर को शिहान अक्षय कुमार ने टीम इंडिया से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। भारतीय कूडो टीम हांशी मेहुल वोहरा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई से टोक्यो के लिए रवाना हुई। हांशी मेहुल वोहरा और कूड़ो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद एजाज़ खान ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में ही अनुज्ञा ने यह उपलब्धि अर्जित की है।

कूड़ो खेल में शाजापुर की प्रतिभावान खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा की लगन, कड़ी मेहनत और जुनून की बदौलत मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है। शाजापुर की बेटी ने टोक्यो में भारत का झंडा फहराकर अपने दादा मनोहर लाल शर्मा, दादी स्व.श्रीमती चंद्रकला शर्मा, अपनी माता श्रीमती शीलू शर्मा, पिता राजीव लोचन शर्मा के स्वप्न को साकार किया है। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों एवं परिजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनुज्ञा को बधाई दी है। कूड़ो एसोसिएशन शाजापुर के सेक्रेटरी एवं कोच राजीव लोचन शर्मा से अनुज्ञा खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच श्री शर्मा ने बताया कि अनुज्ञा ने अक्षय कुमार कूड़ो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक देश को दिलाया है। राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनुज्ञा ने 4 स्वर्ण, 2 रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा अनुज्ञा ने फेडरेशन कप में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here