samacharsecretary.com

अनिसिमोवा ने स्वियातेक को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के अंतिम चार में जगह बनाई

रियाद
अमांडा अनिसिमोवा ने पहला सेट टाइब्रेकर में गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।

अमेरिका की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने विंबलडन के फाइनल में पोलैंड की खिलाड़ी से 6-0, 6-0 से हारने के बाद स्वियातेक पर लगातार दूसरी जीत हासिल की। विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी अनिसिमोवा ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी स्वियातेक को हराया था।

अनिसिमोवा को मुकाबले में केवल चार ब्रेक पॉइंट का सामना करना पड़ा और उन्होंने हर एक को बचा लिया। इस बीच एलेना रयबाकिना ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा पर 6-4, 6-4 की जीत के साथ अपना राउंड-रॉबिन चरण पूरा किया। रयबाकिना इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here