samacharsecretary.com

हरियाणा में वंदे भारत का नया स्टॉपेज, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रोहतक 

 फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली आठ कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8 नवंबर से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। रेलवे ने इस ट्रेन का नियमित नंबर 02461/02462 तय किया है, जबकि उद्घाटन के दिन इसे विशेष नंबर 02661/02662 के साथ चलाया जाएगा। रेलवे ने इन नंबरों को अपने CRIS सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस देश में अब तक चलने वाली 16 कोच वाली ट्रेनों से अलग होगी, क्योंकि इसमें केवल 8 कोच होंगे। इनमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास डिब्बे शामिल हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री और एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 यात्री बैठ सकेंगे, जिससे ट्रेन में कुल 572 सीटें उपलब्ध होंगी। ट्रेन के किराए को लेकर भी मंथन जारी है और जल्द ही इसकी जानकारी सिस्टम पर अपलोड कर दी जाएगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्वागत समारोह के लिए पंडाल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। फिरोजपुर से आने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 1 पर, जबकि दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 7 पर ठहराव दिया जाएगा।

रेलवे ने 8 नवंबर से ट्रेन के समय में भी बदलाव किया है। नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 02462 (फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत) सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 12:18 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और दोपहर 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

पहले यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से चलकर 11:58 बजे अंबाला कैंट और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचती थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन अन्य ट्रेनों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एन.के. झा ने पुष्टि की है कि फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट में रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को ट्रेन के आगमन पर स्टेशन पर इसका स्वागत किया जाएगा और समय में बदलाव अन्य ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित न करने के उद्देश्य से किया गया है।

ये रहेगा टाइम टेबल
फिरोजपुर कैंट प्रस्थान 08:05 बजे फरीदकोट आगमन 08:43,

प्रस्थान 08:45 बठिंडा जं. आगमन 09:30,

प्रस्थान 09:35 धूरी जं. आगमन 10:43,

प्रस्थान 10:45 पटियाला आगमन 11:25

प्रस्थान 11:27 अंबाला कैंट आगमन 12:18

प्रस्थान 12:20 कुरुक्षेत्र नं. आगमन 12:48

प्रस्थान 12:50 पानीपत जं. आगमन 13:25

प्रस्थान 13:27 दिल्ली जं. आगमन समय 15:05 बजे

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here