samacharsecretary.com

धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा कड़ी, 1200 पुलिसकर्मी और 5 कंपनियां कर रहीं पहरा

पलवल 
दिल्ली धमाके के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी के चलते धीरेंद्र शास्त्री और सनातन पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पहले से हरियाणा पुलिस की 3 कंपनियां उनकी सुरक्षा में लगी हुई थीं, अब 2 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही कुल 5 कंपनियां और करीब 1200 पुलिसकर्मी धीरेंद्र शास्त्री और पदयात्रा की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने पदयात्रा के मार्ग पर सुरक्षा चक्र को सख्त कर दिया है। हर कदम पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं और ड्रोन से रूट की निगरानी लगातार की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली धमाके की घटना पर धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले कट्टरपंथी तत्व अपनी विकृत मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक शरीर में प्राण हैं, तब तक भारत और सनातन धर्म की सेवा करते रहेंगे। 

Leave a Comment

जेवर में अंबर एंटरप्राइजेज एवं कोरिया सर्किट्स के ज्वाइंट वेंचर ‘एसेंट के सर्किट्स’ के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here