samacharsecretary.com

किसान हों सतर्क! हरियाणा में तेज़ मौसम बदलाव की चेतावनी, IMD ने दी अहम सलाह

हरियाणा 
हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि रात का तापमान लगातार ही नीचे जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक केवल करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे कुछ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे था, लेकिन अब दर्जनभर शहरों में रातें और अधिक ठंडी होने लगी हैं। 

आसमान में छाएंगे बादल 
मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर तक प्रदेश में आसमान साफ़ और हवाएं सूखी रहेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा, जिससे आसमान में बादल छाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई में अब देरी न करें और इसे जल्द पूरा कर लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सरसों की फसल में इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर समय पर दवाइयों का छिड़काव करें।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here