samacharsecretary.com

हरियाणा कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई, BJP नेता के बेटे की करोड़ों की संपत्ति सीज़

पानीपत 
जम्मू सब जोनल प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हैल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर हरियाणा के भाजपा नेता नीरज भाटिया की 1 करोड़ की सम्पति जब्त की है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई जम्मू नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कप सिरप मामले में नीरज भाटिया, निकेत कंसल और उनके सहयोगियों पर कोरक्स और कोडीन खांसी सिरप की दवा की नशे के रूप में आपूर्ति करने के आरोप लगाए गए थे। ई.डी. की जांच में पता चला कि कम्पनी द्वारा 2018 से 2024 तक बड़ी मात्रा में दवा एस.एस. इंडस्ट्रीज, कंसल इंडस्ट्रीज, नोवेटा फार्मा, कंसल फार्मास्यूटिकल्स और एन. के, फार्मास्यूटिकल्स को भेजी गई थी। ये सभी निकेत कंसल के लोगों की बताई गई है। इसी में एक पार्ट श्रीनगर निवासी रईस अहमद भटूट तक भी पहुंचा जिसके यहां से एन.सी.बी. ने जनवरी 2024 में भारी मात्रा में खांसी सिरप जब्त किए थे।

नवीन के घर से बरामद किया था सामान
प्रवर्तन निदेशालय की टीम फरवरी 2025 पानीपत पहुंची थी। टीम ने नीरज भाटिया के मॉडल टाउन स्थित आवास पर 17 घंटे सर्वे किया था। उनके आवास से छह लाख रुपये, ज्वेलरी के 50-60 खाली डिब्बे और विदेशी शराब मिली थी। घर में डिफेंडर समेत पांच गाड़ियां और दो विदेशी नस्ल के कुत्ते भी थे। टीम उनके घर से तीन बड़े बॉक्स और एक थैले में सामान ले गई थी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here