samacharsecretary.com

तेज़ रफ्तार का कहर! पंजाब में ट्रक और बस की भिडंत, 2 यात्रियों ने गंवाई जान

चंडीगढ़ 
पंजाब में फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जबकि ट्रक में 5 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हादसे में 15 लोग घायल
जानकारी के अनुसार, फाजिल्का-मलौट रोड़ पर बुधवार तड़के एक ट्रक और बस की आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची. फाजिल्का सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डा करण के अनुसार, ट्रक में सवार 5 में से तीन घायलों समेत 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई. डॉ. करण ने बताया कि घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे एडवांस इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं.
 
ट्रक चालक समेत 2 यात्रियों की मौत
हादसे में मृतक ट्रक ड्राइवर के एक रिश्तेदार ने कहा कि जैसे ही उन्हें एक्सीडेंट के बारे में पता चला, वह हॉस्पिटल पहुंचे. एक्सीडेंट बहुत भयानक था, जिसमें ट्रक ड्राइवर और एक और पैसेंजर की मौत हो गई. घायल बस पैसेंजर के अनुसार एक्सीडेंट होते ही वह पूरी तरह से हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा, “सब कुछ अस्त-व्यस्त था. जिन पैसेंजर को चोट नहीं आई थी, वे घायलों की देखभाल करने लगे, जबकि मौके पर पहुंचे गांववालों और राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की.” घायल पैसेंजर ने कहा कि वह खुद बस से बाहर निकले, और एक दूसरा पैसेंजर उन्हें हॉस्पिटल ले गया.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here