samacharsecretary.com

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे वक्त से शोबिज से दूर हैं. 2025 में उन्होंने स्टेज 2 लिवर कैंसर होने की जानकारी दी थी. कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से दीपिका की हेल्थ, लाइफस्टाइल को बड़ा झटका लगा है. उनके करियर पर भी फर्क पड़ा है. वो एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं. इस बीच उन्हें बस व्लॉगिंग का ही सहारा है. दीपिका का छलका दर्द एक्ट्रेस ने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को बताया कि वो पति शोएब इब्राहिम संग एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. हालांकि उन्होंने ये क्लियर किया कि अब वो टीवी शोज नहीं कर पाएंगी. दीपिका ने बताया कि वो 1 दिन के प्रोजेक्ट ले सकती हैं. डेली शोप इस मोमेंट पर उनके लिए करना मुश्किल है. दीपिका ने म्यूजिक वीडियो में अपने कमबैक पर बात की. वो कहती हैं- इस वक्त मेरी कंडीशन देखते हुए मुझे लगता है डेली शोप नहीं कर पाऊंगी. ये भी है कि मेरे ट्रीटमेंट के साथ कोई क्यों मुझे कास्ट करेगा. ये बताने की बात नहीं है. लेकिन कोई नहीं. इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है. क्योंकि ट्रीटमेंट है. जाहिर सी बात है साइड इफेक्ट्स होते हैं. मेरी कंडीशन देखते हुए 1 दिन का गाना शूट करना मैनेज किया जा सकता है. ये सब बोलते हुए दीपिका इमोशनल नजर आईं. एक वक्त वो टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं. 'ससुराल सिमर का' से वो घर-घर की फेवरेट बहू बनीं. लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. बीमारी ने उनके एक्टिंग करियर को बैकफुट पर ला दिया है. दीपिका ने शोएब संग म्यूजिक वीडियो शूट करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की. वो कहती हैं- प्लानिंग शुरू हो गई है. आज मुझे रिहर्सल के लिए जाना है. ज्यादा नहीं हल्का फुल्का डांस है. दीपिका के स्क्रीन पर लौटने का फैंस को इंतजार है. उनका आखिरी फुल-फ्लेज्ड डेली शोप 'कहां हम कहां तुम' था. इसके बाद वो रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थीं. उन्होंने 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, ससुराल सिमर का, झलक दिखलाजा 8, नच बलिए 8, बिग बॉस 12, कहां हम कहां तुम, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आईं.

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन चुकी है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस पिक्चर ने लोगों का दिल ऐसे जीता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर गई. दुनियाभर में फिल्म 350 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. पिछले 46 दिन से फिल्म लगातार सिनेमाघरों में लगी हुई है, और अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म हनुमान अंश की सफलता इनके मेकर्स के लिए कितनी बड़ी है, शायद इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है. मात्र 2 करोड़ रुपये लगाकर इस फिल्म ने जो रिटर्न दिया है, वो बहुत बड़ा है. ये सब हनुमान जी का आशीर्वाद और चमत्कार माना जा रहा है. इसलिए प्रोड्यूसर्स भी उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पहुंच रहे हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में फिल्म की प्रोड्यूसर फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम पहुंची थीं. फिर बीते दिन उन्हें बाबा बागेश्वर धाम में देखा गया, जहां वो गाय माता की सेवा भी कर रही थीं. अब उनका सफर राम की नगरी अयोध्या पहुंचा है, जहां अनुप्रिया हनुमान जी को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और ऐतिहासिक प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर गईं. वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए, और उनसे फिल्म की सफलता का आशीर्वाद मांगा. हनुमानगढ़ी मंदिर से अनुप्रिया के वीडियो भी सामने आए, जिसमें उन्हें हनुमान जी के दर्शन के बाद उनकी मूर्ति लेकर जाते हुए देखा गया. वो वहां अपने परिवार के साथ आई थीं. इस मंदिर में आकर उन्होंने भगवान से क्या प्रार्थना की, इसके बारे में अनुप्रिया ने एक समाचार एजेंसी को भी बताया. उन्होंने कहा कि वो सोमवार की रात अयोध्या पहुंची थीं. फिल्म की रिलीज से पहले वो राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन कर चुकी थीं. उनकी फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है, इसलिए जब पिक्चर को सफलता मिली तो वो दोबारा अयोध्या आईं और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. अनुप्रिया ने भगवान को इस सफलता के लिए धन्यवाद किया.

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

नई दिल्ली एक दौर था जब टीवी पर आने से बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स कतराते थे. छोटे पर्दे का नाम आते ही उन्हें स्टारडम कम होने का डर सताता था. लेकिन फिर वक्त बदला. अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों ने छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट काम किया. बस फिर क्या था… छोटे पर्दे ने बड़े सितारों को ऐसा अपनाया कि टीवी उनके स्टारडम का दुश्मन नहीं, बल्कि पॉपुलैरिटी बढ़ाने का सबसे बड़ा हथियार बन गया. एक्टर्स की कुर्सी पर खतरा! उनके लिए टीवी घर-घर में पहुंचने का जरिया बना. बॉलीवुड स्टार्स ने टीवी पर्दे को सलाम किया. बड़े रियलिटी शोज होस्ट किए. अब एक बार फिर से ट्रेंड बदला है. एक्टर्स की कुर्सी खतरे में दिखने लगी है. मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है. जहां पहले शो की कमान बड़े एक्टर्स के कंधों पर होती थी, या फिर कॉमेडियंस के हाथ में. अब मेकर्स का ध्यान सीधे क्रिकेट की पिच पर जा पहुंचा है. उन्होंने एक्टर्स और कॉमेडियंस को साइड कर क्रिकेटर्स को होस्टिंग का जिम्मा थमा दिया है. कई स्टार्स प्लेयर्स ने टीवी का रुख किया है. वो होस्टिंग की कमान संभाल रहे हैं. सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे बड़े नाम भी होस्टिंग में अपना दम दिखा रहे हैं. कभी मैदान में उनका बल्ला बजता था. अब वो कैमरे के सामने दर्शकों को हंसाने, चौंकाने और एंटरटेन करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं. बात करते हैं उन खिलाड़ियों की, जो मैदान में चौका छक्का लगाने के बाद टीवी पर होस्टिंग कर गर्दा उड़ा रहे हैं. रोहित शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा शो' से टीवी पर बतौर होस्ट डेब्यू किया है. यानी हिटमैन अब होस्टमैन बन गया है. रोहित को होस्टिंग करते देखना फैंस के लिए ट्रीट है. वो इस रोल में भी छा रहे हैं. रोहित की खासियत उनकी शांत और रिलैक्स्ड पर्सनैलिटी है. मैदान पर जो रोहित गेंदबाजों की धुनाई करते थे, अब वो टीवी दर्शकों को फुलऑन एंटरटेन कर रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग वन लाइनर्स के किंग वीरेंद्र सहवाग के करियर की नई पारी शुरू हो चुकी है. वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 से मेनस्ट्रीम रियलिटी टीवी के होस्ट बने हैं. इससे पहले उन्होंने 'वीरू के फंडे' नाम की वेब सीरीज में होस्टिंग की थी. सहवाग की बेबाकी, हाजिरजवाबी और वन-लाइनर्स दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं. सौरव गांगुली फील्ड पर कब्जा जमाने के बाद सौरव गांगुली यानी 'दादा' ने टीवी ऑडियंस के बीच भी अपना दबदबा बना लिया है. सौरव गांगुली ने क्विज और गेम शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' को होस्ट किया. अब वो बिग बॉस बांग्ला की मेजबानी कर रहे हैं. उनकी जर्नी बताती है कि अगर क्रिकेटर अपनी पर्सनैलिटी को होस्टिंग में ढाल ले तो फील्ड पर नहीं, कैमरे के सामने भी लोगों को एंटरटेन कर सकता है. हरभजन सिंह हरभजन सिंह ने शो 'भज्जी के साथ पंजाबियां दी दादागिरी' होस्ट किया. इससे अलावा वो रोडीज राइजिंग सीजन 14 में गैंग लीडर के तौर पर दिख चुके हैं. रेसलिंग बेस्ड रियलिटी शो 'रिंग का किंग' में हरभजन सिंह होस्ट/प्रमोटर के तौर पर जुड़े थे. हरभजन के पास पंजाबी अंदाज और फुलऑन एंटरटेनमंट की कमी नहीं है. उनके कॉमिक पंच दमदार रहते हैं. शिखर धवन शिखर धवन एंटरटेनमेंट फ्रेंडली रहे हैं. क्रिकेट फील्ड के बाद उनका 'गब्बर' अंदाज टीवी-डिजिटल स्पेस पर दिख रहा है. उन्होंने क्रिकेट दरबार में RJ किशना के साथ स्पोर्ट्स-कॉमेडी फॉर्मेट का हिस्सा बनकर होस्टिंग का तड़का लगाया. फिर वो बैटलग्राउंड शो में बतौर जज नजर आए. शिखर धवन की एनर्जेटिक पर्सनैलिटी उनकी सबसे बड़ी खासियत है. क्रिकेटर्स को होस्ट बनाने का क्या फायदा? क्रिकेटर्स को टीवी होस्टिंग की कमान थमाने की सबसे बड़ी वजह उनका तगड़ा फैनबेस है. भला जिस क्रिकेटर के एक चौके-छक्के पर इंडिया स्टेडियम झूम चुका हो, उसे कौन टीवी पर नहीं देखना चाहेगा? किसी बड़े स्टार को ही शो का फेस बना देना सबसे बड़ा प्रमोशन एसेट है. क्रिकेटर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए टीवी पर महीनों मेहनत नहीं करनी पड़ती. शो लॉन्च होते ही एक बड़ा ऑडियंस बेस साथ आ जाता है. भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है. धुरंधर खिलाड़ियों की पॉपुलैरिटी रियलिटी शो में काम आ सकती है. क्रिकेटर्स की लोकप्रियता सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं होती. हर ऐज ब्रैकेट के लोग उनके फैन होते हैं. दूसरी खास वजह ये है कि हर इंसान कुछ नया देखना चाहता है. एक्टर्स, कॉमेडियंस को तो कई बार देख लिया. लेकिन क्रिकेटर्स को शो की कमान देना बड़ा ट्विस्ट है. क्रिकेटर्स अपनी पर्सनैलिटी को ज्यादा दिखाते नहीं हैं. क्रिकेट की पिच और सोशल मीडिया लाइफ के अलावा लोग उनके बारे में नहीं जान पाते. ऐसे में टीवी होस्टिंग परफेक्ट एंग्जांपल है दर्शकों को अपने साथ जोड़ने के लिए. मैदान पर खिलाड़ी का एक अलग पर्सोना होता है. लेकिन जब वही खिलाड़ी किसी रियलिटी शो की होस्टिंग करता है तो उसकी ऑफ फील्ड पर्सनैलिटी देखने को मिलती है. जो लोगों में उत्सुकता पैदा करती है. क्रिकेटर उसके पुराने मैच, लड़ाइयों के अलावा ड्रेसिंग रूम के किस्से बताकर दर्शकों को दमदार कंटेंट देगा.

एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान

इंडियन सिनेमा के सबसे टैलेंटेड और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर आर माधवन के लिए आज का दिन बड़ा खास रहा. उनके लाड़ले बेटे वेदांत माधवन टोक्यो, जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लिया. उन्होंने फ्रीस्टाइल स्विमिंग कॉम्पिटीशन में भारत को रीप्रेजेंट किया. ये वेदांत का पहला गेम था, जिसमें वो भारत की तरफ से खेल रहे थे. एशियन गेम्स में हिट या मिस माधवन का बेटा? वेदांत एशियन गेम्स में भारत की स्विमिंग टीम का हिस्सा थे. उनके अलावा तीन और खिलाड़ी थे, जिन्होंने 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रिले में हिस्सा लिया. हालांकि उनकी टीम इस इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी. भारतीय चौकड़ी ने 7 मिनट 24.32 सेकंड का समय निकाला और 13 टीमों में 9वें स्थान पर रही. इस वजह से टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, क्योंकि केवल टॉप-8 टीमों को फाइनल में जगह मिलनी थी. वेदांत ना सही, लेकिन भारत के श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहे. कुल मिलाकर देखा जाए, तो एशियन गेम्स में माधवन के बेटे का डेब्यू निराशाजनक रहा है. वेदांत इससे पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं. साल 2023 में मलेशिया ओपन स्विमिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने पांच गोल्ड मेडल जीते थे. हर कैटेगरी में माधवन के बेटे आगे थे. इस 2026 एशियन गेम्स के लिए उन्हें 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. फिल्मी करियर छोड़ चुनी स्पोर्ट्स की राह बाकी स्टारकिड्स की तरह, वेदांत माधवन के पास अपने पिता के जैसे फिल्मों में काम करने का मौका था. लेकिन उन्होंने अपने पैशन को चुना, और स्विमिंग में ही करियर बनाया. वो भारत के लिए स्विमिंग में मेडल जीत सकें, इसलिए आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने भी दुबई शिफ्ट होने का सोचा. वहां वेदांत ओलंपिक लेवल की तैयारी में बिजी रहते हैं. एक्टर ने अपने बेटे को स्टारडम से दूर रखकर उसे खुद की मेहनत से सफलता हासिल करने के काबिल बनाया. एशियन गेम्स में वेदांत भले ही कमजोर पड़े, लेकिन आगे आने वाले समय में वो कुछ कमाल करके जरूर दिखा सकते हैं.

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी पिक्चर रही जिसने दुनियाभर में खूब पैसा छापा. इसके दो पार्ट्स आए, जिसमें से ऑडियंस की पसंद पहला पार्ट रही. इसकी वजह अक्षय खन्ना रहे जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत बनकर सारी लाइमलाइट लूटी. वो एक ही झटके में सबकी पसंद बन गए. लोगो को रणवीर सिंह की जगह मेन विलेन अक्षय से प्यार हुआ, क्योंकि उनका काम तारीफ के काबिल था. अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की चर्चा पिछले कई महीनों से चली आ रही है. हर किसी ने उन्हें लेकर बात की, और एक्टर को खूब सराहा. हालांकि अक्षय के पास जब रहमान डकैत के रोल का ऑफर आया था, तब वो इसे करने में कंफर्टेबल नहीं थे. उन्हें पूरी कहानी सुनाई गई और उनका किरदार समझाया गया, तब जाकर एक्टर माने. इसके बारे में हाल ही में धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बात की. अक्षय को था एतराज शेखर सुमन ने शो पर उन्होंने धुरंधर में अक्षय खन्ना की कास्टिंग पर कहा- मैं अब ये बता सकता हूं कि 2-3 बहुत बड़े स्टार्स ने इस रोल को करने से मना कर दिया था. उन्हें लगा कि फिल्म में कई कलाकार हैं और डायरेक्टर ने पिछले 7 साल से कोई फिल्म नहीं बनाई है. उनकी आखिरी फिल्म उरी थी. स्टार्स बहुत सारी चीजों का हिसाब-किताब लगाते हैं. जब कोई कलाकार दिल से सोचने के बजाय दिमाग से ज्यादा सोचने लगता है, तो वहीं दिक्कत शुरू हो जाती है. 'जब मैंने अक्षय खन्ना को कहानी सुनाई तो उन्होंने कहा कि पागल हो गया है क्या तू? मैं विलेन क्यों करूंगा? लेकिन सिर्फ 5 मिनट तक कहानी सुनने के बाद उन्होंने कहा कि फैंटास्टिक और उसी दिन फिल्म के लिए हां कर दी. मुझे पता था कि अक्षय भाई इस किरदार में कमाल कर देंगे. उन्होंने आदित्य धर की लिखी कहानी में अपना भी टच जोड़ा. उन्हें सही समय पर सही स्क्रिप्ट और सही मौका मिला.' रणवीर ने किया सपोर्ट मुकेश छाबड़ा आगे ये भी बताते हैं कि रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को फिल्म में बहुत सपोर्ट किया. उनका रोल रहमान डकैत की परछाई जैसा था. मगर तब भी रणवीर ने बिना किसी परेशानी उस रोल को निभाया. मुकेश ने कहा कि अगर उनकी जगह कोई और एक्टर होता, तो वो इसे करने से पहले बहुत सोचता. लेकिन रणवीर को चूंकि फिल्म का सेकंड पार्ट मालूम था, इसलिए उन्होंने इस रोल को पूरी शिद्दत के साथ किया और खुद को डायरेक्टर के हवाले सौंप दिया. बात करें अक्षय खन्ना के वर्क फ्रंट की, तो वो तेलुगू फिल्म महाकाली में नजर आएंगे जिसमें उनका रोल गुरू शुक्राचार्य का होगा. इसका टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसमें एक्टर को काफी पसंद किया गया.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 45वें दिन भी ₹13.75 करोड़ की कमाई

नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्ते बीत जाने के बावजूद, इसकी कमाई हर दिन और बड़ी होती जा रही है. अभी तक इसके सामने जो फिल्म लगी है, उसका भी सफर लगभग खत्म सा हो चला है. मगर हनुमान अंश रुकने का नाम नहीं ले रही, और इतिहास बनाए जा रही है. इस हफ्ते भी हनुमान अंश का दबदबा नजर आया. नई फिल्मों के बावजूद, इसने थिएटर में ज्यादा स्क्रीन्स पर अपना कब्जा जमाया हुआ था. दूसरी तरफ वाइब और दायरा, जो दो नई फिल्में तीन दिन पहले रिलीज हुई हैं उन्हें कम स्क्रीन्स के साथ काम चलाना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकती हुई नजर आई हैं. हनुमान अंश के नाम एक और रिकॉर्ड सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश अपने 45वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करके गई. संडे को इसने 13.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन किया, और अपनी कुल नेट कमाई 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंचाई. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 347 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. आज ये ऑफिशियली 350 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी. देशभर में हनुमान अंश के करीब 7628 शोज लगे थे, जहां 40% की एवरेज ऑक्यूपेंसी नेट की गई. लोग अब भी नीम करोली बाबा की फिल्म देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वाइब-दायरा भी जुटा रही ऑडियंस वहीं दूसरी ओर, दायरा और वाइब जिन्होंने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी अब वो भी अपनी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. सबसे पहले कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की बात करें, तो उनकी ये कॉमेडी फिल्म ने संडे को अच्छा जंप देखा और 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हुई. शनिवार के मुकाबले, रविवार को इसके शोज कम थे. मगर तब भी ऑडियंस इसे देखने पहुंची. पहला वीकेंड खत्म होने तक, फिल्म कुल 7.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है. कुणाल की फिल्म ने हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर के सामने टिकने का काम किया है. दूसरी तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा भी अपना दम दिखा रही है. इसे बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले कम शोज मिल रहे हैं, लेकिन तब भी फिल्म ने अपने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड तक करीना की फिल्म कुल 4.50 करोड़ रुपये कमा पाई. वाइब और दायरा के शोज की अगर बात करें, तो दोनों मिलकर भी हनुमान अंश के आधे शोज की बराबरी पर नहीं हैं. अगर आने वाले दिनों में इन दो नई फिल्मों को और शोज मिलते हैं, तो इनकी कमाई में भी अच्छा जंप देखने मिल सकता है.

Bigg Boss 20 के 15 दिन पूरे, सलमान-काजी ने संभाली शो की कमान

अगर आपको लग रहा है कि 'बिग बॉस 20' के घर में कोई माइंड गेम्स या मास्टरप्लांस चल रहे हैं, तो जरा अपना वहम दूर कर लीजिए. सच तो यह है कि इस बार शो की नैया सिर्फ दो ही पतवारों के सहारे तैर रही है. एक तरफ 'दबंग' सलमान खान का रौब और दूसरी तरफ काजी तौकीर का अनफिल्टर्ड स्वैग. बाकी कंटेस्टेंट्स? अरे साहब, वो तो ऐसा लगता है जैसे बिग बॉस हाउस में सिर्फ फ्री का राशन खत्म करने और एसी की हवा खाने आए हैं. बिग बॉस 20 के 15 दिनों का कच्चा-चिट्ठा प्रीमियर डे पर लगा शॉक शो की प्रीमियर नाइट पर जब एक-एक करके कंटेस्टेंट्स के चेहरे सामने आए, तो टीवी के सामने बैठी जनता ने अपना सिर पकड़ लिया था. हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल चल रहा था कि क्या सच में बिग बॉस की टीम ने नींद में कास्टिंग की थी? शो की कास्टिंग देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह देश के सबसे बड़े रियलिटी शो का नया सीजन है. लगने लगा था कि इन अनजाने और बेदम चेहरों के साथ 3-4 महीने गुजारना तो दूर, 15 दिन काटना भी पहाड़ चढ़ने जैसा होगा. वीकेंड का वार ने बचाई लाज लेकिन कहते हैं न, जब सब तरफ अंधेरा हो, तो सलमान खान ही उजाला लाते हैं. असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब 'सिंघम' स्टाइल में सलमान खान की एंट्री हुई. पिछले कुछ सालों से हेटर्स ताने मार रहे थे कि सलमान अब थक गए हैं, उनकी एनर्जी बुझ चुकी है. पर इस वीकेंड का वार में जो हुआ, उसने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए. ट्रोल्स की बकवास से गुस्से में तिलमिलाए सलमान ने ऑन-कैमरा अपनी टी-शर्ट उतारकर फेंक दी, अपना मेकअप साफ़ कर दिया और ट्रोलर्स की आंखों में आंखें डालकर ऐसी चुनौती दी कि पूरा सोशल मीडिया थर्रा उठा. TRP का जो ग्राफ नीचे गिर रहा था, वो सलमान के इस दबंग तेवर से सीधे आसमान छूने लगा. वीकेंड का वार सिर्फ एपिसोड नहीं, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर थ्रिलर बन गया. काजी तौकीर घर के इकलौते 'शो-स्टॉपर' अगर सलमान खान वीकेंड पर आकर शो में ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं, तो हफ्तेभर बाकी 5 दिन घर के अंदर सांसें फूंकने का काम सिर्फ काजी तौकीर कर रहे हैं. उनका 'आई-डोंट-केयर' वाला रॉकस्टार एटीट्यूड, बिना किसी डर के पंगे लेना और अरिश्फा के साथ फादर-डॉटर वाला रिश्ता दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है. घर के अंदर चल रही किसी भी साजिश या गुटबाजी से बेफिक्र, काजी अकेले ही बाकी सारे कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ रहे हैं. अरिश्फा भी पूरी जी-जान लगाकर शो को एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश कर रही हैं. बाकी कंटेस्टेंट्स का 'ड्रामा मीटर' ईशा रिखी, रीति तिवारी और अमन… इन्हें देखकर तो बिग बॉस भी सोच में पड़ जाते होंगे कि ये घर में हैं या नहीं. इनका शो में होना या न होना एक बराबर है. माही विज VS आम्रपाली: घर की असली चटपटी आंटी-स्टाइल गॉसिप यहीं से निकलती है. दोनों की छोटी-छोटी बात पर नोक-झोक और 'कैट फाइट' ही घर में थोड़ा-बहुत ड्रामा जिंदा रखे हुए है. लव का इरिटेशन-फैक्टर: लव जब-जब स्क्रीन पर आती हैं या चिल्लाना शुरू करती हैं, दर्शक सीधे म्यूट का बटन खोजते हैं. उनका गुस्सा एंटरटेनिंग कम और माइग्रेन का दर्द ज्यादा देता है. 15 दिनों का फाइनल वर्डिक्ट कुल मिलाकर बात यह है कि बिग बॉस 20 की पूरी साख इस वक्त सलमान खान की कड़क होस्टिंग और काजी तौकीर के 'वन-मैन शो' के दम पर टिकी हुई है. TRP का बोझ भी अकेले सलमान खान के कंधों पर है और घर के अंदर काजी तौकीर ही इस शो की डूबती नैया को बचाए हुए हैं. अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या काजी का अकेला कंधा पूरे सीजन की TRP खींच पाएगा? या फिर सलमान खान को हर हफ्ते आकर किसी न किसी की क्लास लगानी पड़ेगी? ड्रामा अभी बाकी है और गॉसिप्स का बाजार गर्म है, तो देखते रहिए बिग बॉस….

अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ कब होगी रिलीज? सामने आई तारीख, पोस्टर में नहीं दिखे अक्षय कुमार

मुंबई  रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी गोलमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है। अब इसके 5वें पार्ट का बेसब्री से इंजतार हो रहा था। इस बीच इसकी रिलीज की खबर ने ऑडियंस को खुश कर दिया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपडे और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। जानिए कब रिलीज होगी हंसी का धमाका करने वाली गोलमाल 5। गोलमाल 5 की रिलीज डेट हुई अनाउंस रोहित शेट्टी ने एक मोशन पोस्टर के साथ गोलमाल 5 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। डायरेक्टर ने बताया है कि उनकी फिल्म 8 जनवरी 2027 को थिएटर में दस्तक देने वाली है। रोहित शेट्टी ने लिखा 'हंसी, मजाक, मस्ती, खुशियां और फैमिली और कुछ नहीं, 8 जनवरी 2027।' इसके साथ फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में अजय देवगन बाइक चलाते दिख रहे हैं। पीछे शहर नजर आ रहा है। बाइक पर आगे अजय देवगन, फिर अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और फिर शरमन जोशी दिख रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इस फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार नहीं नजर आ रहे हैं। वैसे अगर आप अजय देवगन की बाइक के नंबर प्लेट को देखेंगे तो उस पर TN लिखा हुआ है, यानी फिल्म की कहानी तमिलनाडु के बैकड्राप पर बेस्ड हो सकती है। गोलमाल 5 के पोस्टर पर नहीं दिखे अक्षय कुमार कुछ समय पहले फिल्म गोलमाल 5 की कास्ट के साथ अक्षय कुमार का लुक भी सामने आया था। खिलाड़ी कुमार का बाल्ड लुक था। ऐसा बताया गया था कि अक्षय इस फिल्म में विलेन के किरदार में होंगे। लेकिन फिल्म के पोस्टर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में बता दें, साल 2006 में नीरज वोरा की कहानी लेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल डायरेक्ट की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि अंधे, गूंगे बहरे बन ऑडियंस को हंसाने वाली फिल्म कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाएगी। इस फिल्म में ओरिजिनल कास्ट अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी लीड रोल में थे। फिल्म की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न बनाई जो साल 2008 में रिलीज हुई। इस बार फिल्म में ओरिजिनल कास्ट के साथ करीना कपूर, अमृता अरोड़ा जैसे एक्टर्स भी शामिल हुए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिएक्शन मिला। गोलमाल 5 का हो रहा है इंतजार साल 2010 में गोलमाल 3 बनाया गया। फिल्म हिट हुई। साल 2017 में गोलमाल अगेन और अब गोलमाल 5 रिलीज होने वाली है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म में हीरोइन कौन होगी इसके बारे में अभी अधिक जानकरी सामने नहीं आई है। लेकिन ऑडियंस हंसने के लिए तैयार है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है। अजय देवगन की आने वाली फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस साल धमाल 4 में नजर आए थे। फिल्म को मिलाजुला रिएक्शन मिला था। अब 2 अक्टूबर को उनकी फिल्म दृश्यम 3 रिलीज होने जा रही है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी मजेदार बना दी है। इस बार सैम के मर्डर का सच बाहर आएगा या एक बार फिर विजय सलगांवकर बच निकलेगा। कहानी दमदार होने वाली है। इसके बाद अजय देवगन अगले साल अपनी फिल्म चौहान से धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज कर जानकारी दी गई गई थी। धांसू टीजर देखने के बाद अब ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है।

ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ये मराठी थ्रिलर फिल्म, 8.9 रेटिंग ने जीता दिल

मुंबई  फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने उस फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसे ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ओर से भेजा जाएगा। इस बार भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनने की रेस में देशभर की कुल 33 फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों में से FFI ने IMDb पर 8.9 रेटिंग वाली मराठी थ्रिलर फिल्म को चुना है। क्या है इस फिल्म का नाम? शुक्रवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscars) में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। क्या है इस फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है और पूरी कहानी एक ही रात में होने वाले पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ‘गोंधळ’ अनुष्ठान के दौरान सामने आती है। शुरुआत में यह रात एक सामान्य धार्मिक आयोजन जैसी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों से जुड़े पुराने राज, प्यार, जुनून और सत्ता की लड़ाई सामने आने लगती है। गोंधल क्या होता है? महाराष्ट्र में गोंधळ एक पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान है, जो आमतौर पर देवी-देवताओं की आराधना और उनका आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है। इसमें विशेष तरह के गीत, वाद्ययंत्र, कथाएं और पूजा की रस्में शामिल होती हैं। कई परिवारों में शादी या किसी अन्य शुभ अवसर पर भी गोंधळ कराया जाता है। फिल्म इसी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को अपनी कहानी का अहम हिस्सा बनाती है। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के लेखक और निर्देशक संतोष डावखर हैं। इसमें इशिता देशमुख ने सुमन, योगेश सोहनी ने आनंद, किशोर कदम ने भिवाबा, निषाद भोईर ने सर्जेराव और सुरेश विश्वकर्मा ने पाटिल का किरदार निभाया है। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने दिया है। मिल चुके हैं कई सारे अवॉर्ड्स ‘गोंधळ’ इससे पहले कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में अपनी छाप छोड़ चुकी है। 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में संतोष डावखर को फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ‘रजत मयूर’ पुरस्कार मिला था। इसके अलावा फिल्म ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में FIPRESCI पुरस्कार भी जीता है। पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में भी फिल्म को कई प्रमुख सम्मान मिल चुके हैं। ओटीटी पर देख सकते हैं यह फिल्म? ‘गोंधळ’ साल 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया गया है। 33 फिल्मों के बीच से हुआ चयन दिलचस्प बात यह है कि ऑस्कर 2027 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनने की रेस में कुल 33 फिल्में शामिल थीं। इनमें 14 हिंदी फिल्में थीं। इसके अलावा मराठी, तेलुगू और गुजराती की 4-4 फिल्में, तमिल की 3 फिल्में, मलयालम और नागामीज की 1-1 फिल्म और एक साइलेंट (मूक) फिल्म भी इस रेस में शामिल थी। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए ‘गोंधळ’ को भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा नाम बनाने में कामयाब रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी उनके बोल्ड अंदाज सुर्खियां बटोरते हैं. नीना अक्सर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी छाई रहती हैं. कुछ वक्त पहले वो हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में गई थीं, जहां उनके प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आने लगीं. प्रेग्नेंसी पर बोलीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता को रेड कार्पेट पर ऐसे अंदाज में देखा गया, जैसे वो प्रेग्नेंट हों. उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसमें उनका पेट ऐसा नजर आया जैसे वो प्रेग्नेंट हैं. 67 साल की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, जब ये खबर फैली तो हर तरफ सनसनी सी मच गई. हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली, जिसपर नीना भी बाद में हंसने लगीं. अब उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की. मीडिया  इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा- मैं बहुत परेशान हो गई थी. मैंने शादी में साड़ी पहनी थी. साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स कुछ इस तरह पड़ गईं कि मेरे पेट के ऊपर थोड़ा उभार नजर आने लगा. बस फिर क्या था, लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हूं. धीरे-धीरे जो भी मुझसे इस बारे में पूछता, मैं उसे मजाक में कहने लगी कि हां, मैं प्रेग्नेंट हूं. वैसे मैंने सुना है कि 70 की उम्र में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, तो इसका मतलब है कि अभी मेरा भी चांस है. सिंगल मदर रहीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता वैसे एक सिंगल मदर होने के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर-एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता को अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया. मसाबा वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड की बेटी हैं. नीना और विव का अफेयर था, जिसमें वो क्रिकेटर के बच्चे की मां बनी थीं. नीना ने मसाबा को बिना उनके पिता के कैसे पाला, इसपर एक्ट्रेस भी पहले कई बार बात कर चुकी हैं. बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज चुंबक में नजर आई हैं जिसे साराभाई वर्सेज साराभाई बनाने वाले आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है. ये एक फैमिली शो है, जिसमें सुमित राघवन, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी जैसे जाने-माने कलाकार भी हैं.