samacharsecretary.com

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 45वें दिन भी ₹13.75 करोड़ की कमाई

नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्ते बीत जाने के बावजूद, इसकी कमाई हर दिन और बड़ी होती जा रही है. अभी तक इसके सामने जो फिल्म लगी है, उसका भी सफर लगभग खत्म सा हो चला है. मगर हनुमान अंश रुकने का नाम नहीं ले रही, और इतिहास बनाए जा रही है. इस हफ्ते भी हनुमान अंश का दबदबा नजर आया. नई फिल्मों के बावजूद, इसने थिएटर में ज्यादा स्क्रीन्स पर अपना कब्जा जमाया हुआ था. दूसरी तरफ वाइब और दायरा, जो दो नई फिल्में तीन दिन पहले रिलीज हुई हैं उन्हें कम स्क्रीन्स के साथ काम चलाना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकती हुई नजर आई हैं. हनुमान अंश के नाम एक और रिकॉर्ड सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश अपने 45वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करके गई. संडे को इसने 13.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन किया, और अपनी कुल नेट कमाई 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंचाई. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 347 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. आज ये ऑफिशियली 350 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी. देशभर में हनुमान अंश के करीब 7628 शोज लगे थे, जहां 40% की एवरेज ऑक्यूपेंसी नेट की गई. लोग अब भी नीम करोली बाबा की फिल्म देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वाइब-दायरा भी जुटा रही ऑडियंस वहीं दूसरी ओर, दायरा और वाइब जिन्होंने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी अब वो भी अपनी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. सबसे पहले कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की बात करें, तो उनकी ये कॉमेडी फिल्म ने संडे को अच्छा जंप देखा और 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हुई. शनिवार के मुकाबले, रविवार को इसके शोज कम थे. मगर तब भी ऑडियंस इसे देखने पहुंची. पहला वीकेंड खत्म होने तक, फिल्म कुल 7.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है. कुणाल की फिल्म ने हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर के सामने टिकने का काम किया है. दूसरी तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा भी अपना दम दिखा रही है. इसे बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले कम शोज मिल रहे हैं, लेकिन तब भी फिल्म ने अपने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड तक करीना की फिल्म कुल 4.50 करोड़ रुपये कमा पाई. वाइब और दायरा के शोज की अगर बात करें, तो दोनों मिलकर भी हनुमान अंश के आधे शोज की बराबरी पर नहीं हैं. अगर आने वाले दिनों में इन दो नई फिल्मों को और शोज मिलते हैं, तो इनकी कमाई में भी अच्छा जंप देखने मिल सकता है.

Bigg Boss 20 के 15 दिन पूरे, सलमान-काजी ने संभाली शो की कमान

अगर आपको लग रहा है कि 'बिग बॉस 20' के घर में कोई माइंड गेम्स या मास्टरप्लांस चल रहे हैं, तो जरा अपना वहम दूर कर लीजिए. सच तो यह है कि इस बार शो की नैया सिर्फ दो ही पतवारों के सहारे तैर रही है. एक तरफ 'दबंग' सलमान खान का रौब और दूसरी तरफ काजी तौकीर का अनफिल्टर्ड स्वैग. बाकी कंटेस्टेंट्स? अरे साहब, वो तो ऐसा लगता है जैसे बिग बॉस हाउस में सिर्फ फ्री का राशन खत्म करने और एसी की हवा खाने आए हैं. बिग बॉस 20 के 15 दिनों का कच्चा-चिट्ठा प्रीमियर डे पर लगा शॉक शो की प्रीमियर नाइट पर जब एक-एक करके कंटेस्टेंट्स के चेहरे सामने आए, तो टीवी के सामने बैठी जनता ने अपना सिर पकड़ लिया था. हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल चल रहा था कि क्या सच में बिग बॉस की टीम ने नींद में कास्टिंग की थी? शो की कास्टिंग देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह देश के सबसे बड़े रियलिटी शो का नया सीजन है. लगने लगा था कि इन अनजाने और बेदम चेहरों के साथ 3-4 महीने गुजारना तो दूर, 15 दिन काटना भी पहाड़ चढ़ने जैसा होगा. वीकेंड का वार ने बचाई लाज लेकिन कहते हैं न, जब सब तरफ अंधेरा हो, तो सलमान खान ही उजाला लाते हैं. असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब 'सिंघम' स्टाइल में सलमान खान की एंट्री हुई. पिछले कुछ सालों से हेटर्स ताने मार रहे थे कि सलमान अब थक गए हैं, उनकी एनर्जी बुझ चुकी है. पर इस वीकेंड का वार में जो हुआ, उसने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए. ट्रोल्स की बकवास से गुस्से में तिलमिलाए सलमान ने ऑन-कैमरा अपनी टी-शर्ट उतारकर फेंक दी, अपना मेकअप साफ़ कर दिया और ट्रोलर्स की आंखों में आंखें डालकर ऐसी चुनौती दी कि पूरा सोशल मीडिया थर्रा उठा. TRP का जो ग्राफ नीचे गिर रहा था, वो सलमान के इस दबंग तेवर से सीधे आसमान छूने लगा. वीकेंड का वार सिर्फ एपिसोड नहीं, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर थ्रिलर बन गया. काजी तौकीर घर के इकलौते 'शो-स्टॉपर' अगर सलमान खान वीकेंड पर आकर शो में ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं, तो हफ्तेभर बाकी 5 दिन घर के अंदर सांसें फूंकने का काम सिर्फ काजी तौकीर कर रहे हैं. उनका 'आई-डोंट-केयर' वाला रॉकस्टार एटीट्यूड, बिना किसी डर के पंगे लेना और अरिश्फा के साथ फादर-डॉटर वाला रिश्ता दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है. घर के अंदर चल रही किसी भी साजिश या गुटबाजी से बेफिक्र, काजी अकेले ही बाकी सारे कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ रहे हैं. अरिश्फा भी पूरी जी-जान लगाकर शो को एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश कर रही हैं. बाकी कंटेस्टेंट्स का 'ड्रामा मीटर' ईशा रिखी, रीति तिवारी और अमन… इन्हें देखकर तो बिग बॉस भी सोच में पड़ जाते होंगे कि ये घर में हैं या नहीं. इनका शो में होना या न होना एक बराबर है. माही विज VS आम्रपाली: घर की असली चटपटी आंटी-स्टाइल गॉसिप यहीं से निकलती है. दोनों की छोटी-छोटी बात पर नोक-झोक और 'कैट फाइट' ही घर में थोड़ा-बहुत ड्रामा जिंदा रखे हुए है. लव का इरिटेशन-फैक्टर: लव जब-जब स्क्रीन पर आती हैं या चिल्लाना शुरू करती हैं, दर्शक सीधे म्यूट का बटन खोजते हैं. उनका गुस्सा एंटरटेनिंग कम और माइग्रेन का दर्द ज्यादा देता है. 15 दिनों का फाइनल वर्डिक्ट कुल मिलाकर बात यह है कि बिग बॉस 20 की पूरी साख इस वक्त सलमान खान की कड़क होस्टिंग और काजी तौकीर के 'वन-मैन शो' के दम पर टिकी हुई है. TRP का बोझ भी अकेले सलमान खान के कंधों पर है और घर के अंदर काजी तौकीर ही इस शो की डूबती नैया को बचाए हुए हैं. अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या काजी का अकेला कंधा पूरे सीजन की TRP खींच पाएगा? या फिर सलमान खान को हर हफ्ते आकर किसी न किसी की क्लास लगानी पड़ेगी? ड्रामा अभी बाकी है और गॉसिप्स का बाजार गर्म है, तो देखते रहिए बिग बॉस….

अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ कब होगी रिलीज? सामने आई तारीख, पोस्टर में नहीं दिखे अक्षय कुमार

मुंबई  रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी गोलमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है। अब इसके 5वें पार्ट का बेसब्री से इंजतार हो रहा था। इस बीच इसकी रिलीज की खबर ने ऑडियंस को खुश कर दिया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपडे और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। जानिए कब रिलीज होगी हंसी का धमाका करने वाली गोलमाल 5। गोलमाल 5 की रिलीज डेट हुई अनाउंस रोहित शेट्टी ने एक मोशन पोस्टर के साथ गोलमाल 5 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। डायरेक्टर ने बताया है कि उनकी फिल्म 8 जनवरी 2027 को थिएटर में दस्तक देने वाली है। रोहित शेट्टी ने लिखा 'हंसी, मजाक, मस्ती, खुशियां और फैमिली और कुछ नहीं, 8 जनवरी 2027।' इसके साथ फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में अजय देवगन बाइक चलाते दिख रहे हैं। पीछे शहर नजर आ रहा है। बाइक पर आगे अजय देवगन, फिर अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और फिर शरमन जोशी दिख रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इस फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार नहीं नजर आ रहे हैं। वैसे अगर आप अजय देवगन की बाइक के नंबर प्लेट को देखेंगे तो उस पर TN लिखा हुआ है, यानी फिल्म की कहानी तमिलनाडु के बैकड्राप पर बेस्ड हो सकती है। गोलमाल 5 के पोस्टर पर नहीं दिखे अक्षय कुमार कुछ समय पहले फिल्म गोलमाल 5 की कास्ट के साथ अक्षय कुमार का लुक भी सामने आया था। खिलाड़ी कुमार का बाल्ड लुक था। ऐसा बताया गया था कि अक्षय इस फिल्म में विलेन के किरदार में होंगे। लेकिन फिल्म के पोस्टर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में बता दें, साल 2006 में नीरज वोरा की कहानी लेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल डायरेक्ट की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि अंधे, गूंगे बहरे बन ऑडियंस को हंसाने वाली फिल्म कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाएगी। इस फिल्म में ओरिजिनल कास्ट अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी लीड रोल में थे। फिल्म की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न बनाई जो साल 2008 में रिलीज हुई। इस बार फिल्म में ओरिजिनल कास्ट के साथ करीना कपूर, अमृता अरोड़ा जैसे एक्टर्स भी शामिल हुए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिएक्शन मिला। गोलमाल 5 का हो रहा है इंतजार साल 2010 में गोलमाल 3 बनाया गया। फिल्म हिट हुई। साल 2017 में गोलमाल अगेन और अब गोलमाल 5 रिलीज होने वाली है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म में हीरोइन कौन होगी इसके बारे में अभी अधिक जानकरी सामने नहीं आई है। लेकिन ऑडियंस हंसने के लिए तैयार है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है। अजय देवगन की आने वाली फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस साल धमाल 4 में नजर आए थे। फिल्म को मिलाजुला रिएक्शन मिला था। अब 2 अक्टूबर को उनकी फिल्म दृश्यम 3 रिलीज होने जा रही है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी मजेदार बना दी है। इस बार सैम के मर्डर का सच बाहर आएगा या एक बार फिर विजय सलगांवकर बच निकलेगा। कहानी दमदार होने वाली है। इसके बाद अजय देवगन अगले साल अपनी फिल्म चौहान से धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज कर जानकारी दी गई गई थी। धांसू टीजर देखने के बाद अब ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है।

ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ये मराठी थ्रिलर फिल्म, 8.9 रेटिंग ने जीता दिल

मुंबई  फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने उस फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसे ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ओर से भेजा जाएगा। इस बार भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनने की रेस में देशभर की कुल 33 फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों में से FFI ने IMDb पर 8.9 रेटिंग वाली मराठी थ्रिलर फिल्म को चुना है। क्या है इस फिल्म का नाम? शुक्रवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscars) में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। क्या है इस फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है और पूरी कहानी एक ही रात में होने वाले पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ‘गोंधळ’ अनुष्ठान के दौरान सामने आती है। शुरुआत में यह रात एक सामान्य धार्मिक आयोजन जैसी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों से जुड़े पुराने राज, प्यार, जुनून और सत्ता की लड़ाई सामने आने लगती है। गोंधल क्या होता है? महाराष्ट्र में गोंधळ एक पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान है, जो आमतौर पर देवी-देवताओं की आराधना और उनका आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है। इसमें विशेष तरह के गीत, वाद्ययंत्र, कथाएं और पूजा की रस्में शामिल होती हैं। कई परिवारों में शादी या किसी अन्य शुभ अवसर पर भी गोंधळ कराया जाता है। फिल्म इसी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को अपनी कहानी का अहम हिस्सा बनाती है। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के लेखक और निर्देशक संतोष डावखर हैं। इसमें इशिता देशमुख ने सुमन, योगेश सोहनी ने आनंद, किशोर कदम ने भिवाबा, निषाद भोईर ने सर्जेराव और सुरेश विश्वकर्मा ने पाटिल का किरदार निभाया है। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने दिया है। मिल चुके हैं कई सारे अवॉर्ड्स ‘गोंधळ’ इससे पहले कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में अपनी छाप छोड़ चुकी है। 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में संतोष डावखर को फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ‘रजत मयूर’ पुरस्कार मिला था। इसके अलावा फिल्म ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में FIPRESCI पुरस्कार भी जीता है। पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में भी फिल्म को कई प्रमुख सम्मान मिल चुके हैं। ओटीटी पर देख सकते हैं यह फिल्म? ‘गोंधळ’ साल 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया गया है। 33 फिल्मों के बीच से हुआ चयन दिलचस्प बात यह है कि ऑस्कर 2027 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनने की रेस में कुल 33 फिल्में शामिल थीं। इनमें 14 हिंदी फिल्में थीं। इसके अलावा मराठी, तेलुगू और गुजराती की 4-4 फिल्में, तमिल की 3 फिल्में, मलयालम और नागामीज की 1-1 फिल्म और एक साइलेंट (मूक) फिल्म भी इस रेस में शामिल थी। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए ‘गोंधळ’ को भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा नाम बनाने में कामयाब रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी उनके बोल्ड अंदाज सुर्खियां बटोरते हैं. नीना अक्सर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी छाई रहती हैं. कुछ वक्त पहले वो हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में गई थीं, जहां उनके प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आने लगीं. प्रेग्नेंसी पर बोलीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता को रेड कार्पेट पर ऐसे अंदाज में देखा गया, जैसे वो प्रेग्नेंट हों. उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसमें उनका पेट ऐसा नजर आया जैसे वो प्रेग्नेंट हैं. 67 साल की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, जब ये खबर फैली तो हर तरफ सनसनी सी मच गई. हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली, जिसपर नीना भी बाद में हंसने लगीं. अब उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की. मीडिया  इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा- मैं बहुत परेशान हो गई थी. मैंने शादी में साड़ी पहनी थी. साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स कुछ इस तरह पड़ गईं कि मेरे पेट के ऊपर थोड़ा उभार नजर आने लगा. बस फिर क्या था, लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हूं. धीरे-धीरे जो भी मुझसे इस बारे में पूछता, मैं उसे मजाक में कहने लगी कि हां, मैं प्रेग्नेंट हूं. वैसे मैंने सुना है कि 70 की उम्र में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, तो इसका मतलब है कि अभी मेरा भी चांस है. सिंगल मदर रहीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता वैसे एक सिंगल मदर होने के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर-एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता को अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया. मसाबा वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड की बेटी हैं. नीना और विव का अफेयर था, जिसमें वो क्रिकेटर के बच्चे की मां बनी थीं. नीना ने मसाबा को बिना उनके पिता के कैसे पाला, इसपर एक्ट्रेस भी पहले कई बार बात कर चुकी हैं. बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज चुंबक में नजर आई हैं जिसे साराभाई वर्सेज साराभाई बनाने वाले आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है. ये एक फैमिली शो है, जिसमें सुमित राघवन, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी जैसे जाने-माने कलाकार भी हैं.

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका पहला गाना जय जय राम आया था, जिसने लोगों के बीच तगड़ा बज बनाया. गाने में राम-सीता की भूमिका में रणबीर और साई पल्लवी खूब चमके. लोगों के मन में कास्टिंग और विजुअल्स को लेकर जो सवाल थे, वो भी मेकर्स ने कम करने की कोशिश की. हालांकि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रामायण से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. रणबीर पर फिर उठाए सवाल रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखना अभी भी कई लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं. इनमें से एक टीवी का सबसे आइकॉनिक धारावाहिक रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर भी हैं. उन्होंने शुरू से रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं. इसके पीछे की वजह एक्टर के निभाए पुराने किरदार रहे हैं. अब शिव सागर का कहना है कि रणबीर की पर्सनैलिटी उन्हें भगवान राम से ज्यादा भगवान कृष्ण के किरदार के लिए सही लगती है. उन्होंने साफ किया कि उन्हें रणबीर से कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है. वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में रामानंद सागर के पोते ने भगवान राम की भूमिका पर अपनी राय देते हुए कहा- मेरे लिए भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. यानी सद्गुण, गरिमा, संयम और आदर्श आचरण की मिसाल. भगवान राम को लेकर मेरी समझ भगवान कृष्ण से काफी अलग है. कृष्ण चंचल, शरारती और अपनी लीलाओं से भरे हुए हैं, जबकि राम के व्यक्तित्व में एक गंभीरता, अनुशासन और शांति दिखाई देती है. 'ये सिर्फ उस किरदार को लेकर मेरी निजी समझ है. मुझे लगता है कि रणबीर में एक एक्टर के तौर पर ऐसी खूबियां हैं, जो उन्हें भगवान कृष्ण जैसे किरदार के लिए बहुत अच्छा बना सकती हैं. लेकिन जब मैं भगवान राम की कल्पना करता हूं, तो मेरे मन में एक ऐसा व्यक्ति आता है जो ज्यादा संयमी, गंभीर और अंदर से शांत हो. ये रणबीर की एक्टिंग पर कोई टिप्पणी नहीं है. बात सिर्फ भगवान राम के उस व्यक्तित्व और स्वभाव की है, जिसे मैं अपने मन में उनसे जोड़कर देखता हूं.' रणबीर से है खास कनेक्शन इसी बातचीत में रामानंद सागर के पोते ने कपूर खानदान संग अपने पुराने रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने बताया कि रणबीर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने उनके दादा को इंडस्ट्री में बतौर राइटर ब्रेक दिलाया था. उनकी बहन रणबीर-आलिया का घर सजा चुकी हैं. इसलिए उनका कपूर खानदान संग एक खास कनेक्शन भी है. बात करें फिल्म रामायण की, तो इंडिया में ये 8 नवंबर को रिलीज होगी और वर्ल्डवाइड 6 नवंबर को रिलीज की जाएगी. इसमें रवि दुबे, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. ये दो पार्ट में बनाई जा रही मूवी है, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा में वो माता सीता का रोल निभा रही हैं, जो 25 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इसमें भगवान राम की भूमिका एक्टर देव शर्मा निभा रहे हैं, जिनका ये पहला बड़ा ब्रेक भी बन सकता है. अंजलि की 'रामायण' में बना राम फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा का ट्रेलर बीते दिन एक शानदार तरीके से लॉन्च किया गया. इवेंट में कास्ट से रणबीर कपूर की आने वाली रामायण पर भी सवाल किए गए. देव शर्मा ने कहा कि उन्हें रामायण और आदिपुरुष में लक्ष्मण के रोल ऑफर हुए थे, लेकिन अंत में वो रिजेक्ट हो गए. मीडिया के सवालों पर एक्टर ने ये खुलासा किया था. देव ने कहा- इससे पहले मुझे आदिपुरुष और नितेश तिवारी की रामायण, दोनों फिल्मों में लक्ष्मण का किरदार ऑफर हुआ था. मेरे लुक टेस्ट भी लगभग फाइनल हो चुके थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. एक फिल्म में मैं भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर से करीब दो इंच लंबा था, जबकि दूसरी में मेरा कद-काठी राम का किरदार निभाने वाले एक्टर जितनी ही भारी थी. इसी वजह से मुझे फाइनल नहीं किया गया. इससे मैं काफी निराश हुआ. मुझे लगा कि शायद रामायण से मेरा कनेक्शन इतना अच्छा नहीं है, तभी बार-बार मुझे इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जा रहा है. एक्टर का इस दौरान ये भी कहना था कि उन्हें जब फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा ऑफर की गई थी, तब उन्होंने इसे ठुकराया था. वो ना तो रामायण पर बनी फिल्म करना चाहते हैं और ना ही लक्ष्मण का किरदार निभाना चाहते हैं. हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाना उनकी किस्मत में लिखा था और लक्ष्मण के रोल के लिए पहले जो ऑफर्स उन्होंने ठुकराए थे, उनके पीछे भी कोई वजह थी. ट्रोल हुए देव शर्मा देव शर्मा के इन खुलासों से कई लोग सहमत नहीं दिखे हैं. वो एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, उनका मानना है कि ये सब झूठ है और वो फेंक रहे हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि देव ने लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन दिया होगा, जिसमें वो रिजेक्ट हुए होंगे. बात करें फिल्म महाकाव्य श्री राम कथा की, तो इसे ऑडियंस से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसका ट्रेलर देख सब कह रहे हैं कि ये बुरे वीएफएक्स और खराब एक्टिंग से लबरेज है. सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा भी जम नहीं रही हैं. रिलीज से पहले ही ऑडियंस मान चुकी है कि फिल्म फ्लॉप है. अब देखना है कि क्या 'कच्चा बादाम' गर्ल कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं.

अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

लगता है इंडस्ट्री में रामायण पर फिल्म बनाने की होड़ मची है. हर फिल्ममेकर में राम-सीता की कहानी बताने की चुल दिख रही है. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बने बज के बीच एक और रामायण आ रही है. नाम है- महाकाव्य श्री रामायण कथा. इसका 2 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसमें 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में हैं. रावण बने हैं रजनीश दुग्गल, राम का किरदार एक्टर देव शर्मा प्ले कर रहे हैं. लेकिन जिसका डर था वही हुआ. ट्रेलर देखने के बाद आपको लगेगा ये क्या ही देख लिया. मेकर्स से ये सवाल करने का मन करेगा कि इसे बनाने की क्या जरूरत थी? ये ट्रेलर रामायण को लेकर आपके इमोशंस के साथ खिलवाड़ करता है. 4000 करोड़ में बनी नितेश तिवारी की रामायण को तो लोग अभी तक अपना नहीं पाए हैं. तो सोचिए ऐसे हालातों में इस फिल्म को कैसे कोई अपनाएगा? ट्रेलर में जिस तरह लीड एक्टर्स डायलॉग बोलते हुए फंबल कर रहे हैं. ठीक वैसे ही इस फिल्म का भविष्य भी लड़खड़ाता हुआ नजर आता है. कैसा है अंजलि अरोड़ा की फिल्म का ट्रेलर? ट्रेलर सीता हरण के सीन से शुरू होता है. जहां रावण साधु का भेष बनाकर सीता का अपहरण करने आता है. रावण के अहंकार, सीता का वियोग, राम की सीता के लिए तड़प और हनुमान की भक्ति की झलक दिखाई गई है. लंका से सीता को वापस लाने के लिए राम हनुमान और वानरों की सेना तैयार करते हैं. राम और रावण के बीच युद्ध के सीन्स की झलक भी ट्रेलर में दिखी है. पूरे 2 मिनट 43 सेकंड के वीडियो में मेकर्स ने सीता हरण के बाद की पूरी कहानी की झलक दिखा दी है. फिर पीछे पड़े ट्रोल्स 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को टीजर रिलीज के बाद काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वही हाल इस बार भी दिखा है. यूजर्स ने फिल्म की कास्टिंग के मजे लिए हैं. एक शख्स ने लिखा- रावण के रोल में राम को क्यों कास्ट किया है. कईयों को आदिपुरुष याद आ गई है. एक शख्स ने कहा- भगवान से डरो. यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा की बेकार एक्टिंग का मजाक उड़ाया है. किसी ने कहा- अंजलि को एक्टिंग में नहीं आना चाहिए था. लोग बोल्ड गर्ल अंजलि का माता सीता के रोल में देखकर भी आहत हो रहे हैं. इस ट्रेलर का रिव्यू करें तो ना इसकी कास्टिंग दमदार है, ना ही म्यूजिक और एक्टिंग. वीएफएक्स को लेकर भी फिल्म मात खाती है. कोई ऐसा असरदार डायलॉग भी नहीं है, जो दिमाग में बस जाए. सीता बनीं अंजलि अरोड़ा को डायलॉग बोलने में मशक्कत करनी पड़ रही है. पूरे ट्रेलर में उनके चेहरे पर बस एक ही एक्सप्रेशन हैं. ये ट्रेलर देखकर यही पूछने का मन कर रहा है कि आखिर इस मूवी को बनाया क्यों जा रहा है. जब ट्रेलर देखकर ही बज नहीं बना है, तो फिल्म क्या ही कमाल करेगी. अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी मूवी सिनेमाघरों में इसी महीने 25 तारीख को आएगी. इसे दो भाषाओं हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा. आपको कैसा लगा ये ट्रेलर?

स्वरा भास्कर ने बताया पुराना किस्सा, राम जन्मभूमि फैसले के बाद शाहरुख-सलमान से मांगी थी माफी

मुंबई  एक्टर स्वरा भास्कर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाया था तब उन्हें हिंदू होने के नाते बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने फैसले के आने के तुरंत बाद आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी। पढ़िए स्वरा भास्कर का पूरा बयान। स्वरा भास्कर का पूरा बयान राम जन्मभूमि विवाद के बारे में बात करते हुए स्वरा ने 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में कहा कि वह इस फैसले से परेशान थीं। उन्हें यह फैसला सही नहीं लगा और उन्हें लगा कि उनके मुस्लिम दोस्तों को पता होना चाहिए कि वह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। इसलिए उन्होंने फैसले के तुरंत बाद आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से संपर्क किया और उनसे माफी मांगी। स्वरा ने शाहरुख-सलमान को क्या मैसेज भेजा? स्वरा ने सभी मुस्लिम दोस्तों को मैसेज में लिखा, ‘एक हिंदू होने के नाते, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे सच में बहुत खेद है, मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं।’ सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस स्वरा भास्कर के बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. एक पक्ष का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाना देश की न्याय प्रणाली का अपमान है. उनका कहना है कि राम जन्मभूमि का फैसला सबूतों और कानूनी आधार पर लिया गया था, इसलिए इस पर विवाद खड़ा करना गलत है. वहीं, दूसरी ओर, समर्थकों का तर्क है कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी है. उन्हें किसी भी फैसले पर अपनी व्यक्तिगत राय या असहमति जताने का अधिकार है, चाहे वह राय बहुसंख्यक वर्ग से अलग ही क्यों न हो।  2019 में क्या आया था फैसला? आपको बता दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को फैसला सुनाया था. पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला दिया था. अदालत ने विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को देने का आदेश दिया था. साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद के लिए 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 1949 में मूर्तियां रखे जाने और 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने को कानून का उल्लंघन बताया था. वहीं, विवादित जमीन पर रामलला के अधिकार को स्वीकार किया था।  क्विक आंसर्स सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर ने बताया कि वह 2019 के राम जन्मभूमि फैसले से बहुत परेशान और निराश थीं। उन्होंने कहा कि एक हिंदू होने के नाते, उन्होंने अपने फोनबुक के सभी मुस्लिम लोगों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी और कहा था कि वह इस फैसले से असहमत और शर्मिंदा हैं। स्वरा भास्कर ने अपने फोनबुक में मौजूद सभी मुस्लिम संपर्कों को मैसेज भेजे थे, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और फहाद अहमद जैसे बड़े नाम शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने 9 नवंबर 2019 को सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था। कोर्ट ने विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को सौंपने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में ही 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया था। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं स्वरा स्वरा के इस बयान के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से परेशान थीं। कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है। वह काम पाने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन किसी तरह उन्हें कभी काम नहीं मिलता।’ दूसरे ने लिखा, ‘सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कहती हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘हमें भी शर्म आती है आपको हिंदू कहते हुए।’ क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला? अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अपना फैसला सुनाया था। पांच जजों की संविधान पीठ ने विवादित भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को जमीन सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक फैसले में शीर्ष अदालत ने विवादित जमीन से जुड़े अलग-अलग दावों और मुकदमों की विस्तृत कानूनी समीक्षा की थी। पहले भी विवादों में रहा है बयान स्वरा भास्कर पहले भी अयोध्या मामले पर अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में रह चुकी हैं। 2020 में उनके पुराने बयान को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी। तत्कालीन अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि बयान वक्ता की धारणा को दर्शाता है और इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के रूप में नहीं माना जा सकता। अब पुराने वीडियो के दोबारा सामने आने के बाद अयोध्या फैसले को लेकर स्वरा भास्कर की राय फिर चर्चा में है। हालांकि वायरल वीडियो में कही गई बातें स्वरा का व्यक्तिगत नजरिया हैं और सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। 9 नवंबर 2019 को, सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से विवादित जमीन को राम मंदिर बनाने के लिए सौंप दिया था। कोर्ट ने सरकार को यह भी निर्देश दिया था कि वह सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन दें।

‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की घोषणा की थी. पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन आने वाले सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. अब, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें होस्ट 'राइज एंड फॉल 2' के प्रीमियर की तारीख की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर आने वाले इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और शहज़ाद पूनावाला के नामों की पुष्टि हो गई है. कब से शुरू होगा शो? मेकर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का नया ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने लिखा, '26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा.' ध्यान देने वाली बात यह है कि 'राइज एंड फॉल 2' 26 सितंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर शुरू होगा. प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग शो के चार कंटेस्टेंट का परिचय देते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला इस पावर गेम में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे. नया सीजन रोजाना देखने लायक मजेदार कंटेंट, रणनीतिक चालें, सेलिब्रिटीज के बीच टकराव, ट्विस्ट और हैरान कर देने वाले पल देने का वादा करता है. इन चार कन्फर्म कंटेस्टेंट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. स्वरा भास्कर एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपने बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं. करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी जाने-माने टीवी स्टार हैं, जबकि शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं. 'राइज एंड फ़ॉल 2' में 15 कंटेस्टेंट होंगे और आने वाले दिनों में उनके नामों का खुलासा होने की उम्मीद है. सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट 42 दिनों तक एक टॉवर और बेसमेंट में रहेंगे और गेम का अल्टीमेट रूलर बनने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे. वैचारिक मतभेद की संभावना शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के एक गेम में होने से वैचारिक मतभेद होने की पूरी संभावना नजर आ रही है. ये सभी जानते हैं कि इन दोनों की विचारधारा लेफ्ट-राइट वाली है. दोनों का कनेक्शन पॉलिटिकल पार्टी से है. ऐसे में सभी की निगाहें इन दोनों ही कंटेस्टेंट पर रहेगी कि ये दोनों शो में क्या करते हैं. 'राइज एंड फॉल' के बारे में 'राइज एंड फॉल' सीजन 1 को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. यह अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था और सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. खबरों के मुताबिक, दूसरा सीजन चैनल पर टेलीकास्ट नहीं होगा. इसके एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होंगे. 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाएंगे. पिछले सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी थे. एक्टर ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 1 के ग्रैंड फिनाले में आरुष भोला, अरबाज़ पटेल और आकृति नेगी को हराया था.