samacharsecretary.com

रॉबर्ट डाउनी जूनियर बनेंगे डॉक्टर डूम, MCU में विलेन के रूप में वापसी

  रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो पहले MCU फिल्मों में टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन का किरदार निभा चुके हैं, इस बार इस फिल्म में विलेन डॉक्टर डूम के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें फिल्म को लेकर जताया भरोसा हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा है कि आने वाली मार्वल फिल्म ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद दर्शकों को निराश नहीं करेगी। एक इंटरव्यू में, जो उन्होंने फिल्म के को-डायरेक्टर जो रूसो के साथ दिया, रॉबर्ट ने कहा कि फिल्म को बहुत सोच-समझकर बनाया गया है ताकि एवेंजर्स: इन्फिनिटी वार और ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी बड़ी फिल्मों के बाद भी यह दर्शकों को पसंद आए। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ मेरी परफॉर्मेंस की बात नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी और बाकी किरदारों को जिस तरह से बनाया गया है, वह दर्शकों को पसंद आएगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘अवेंजर्स डूम्सडे’ में कुछ ऐसा है जो इस सवाल का जवाब देता है कि इतनी बड़ी फिल्मों के बाद भी नई फिल्म निराशाजनक कैसे न लगे। हमने इस पर बहुत मेहनत की है।’  

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर रिलीज, टॉम हॉलैंड फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आए

  'स्पाइडर-मैन' के फैंस का इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें मार्क रफालो को ब्रूस बैनर (जिन्हें हल्क के नाम से भी जाना जाता है) के रोल में वापसी करते हुए दिखाया गया है। दो मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर के लिए एक नई चुनौती का संकेत मिलता है, जो किसी रहस्यमयी बदलाव से जूझते हुए दिख रहे हैं ट्रेलर में क्या है? इस नए ट्रेलर में पीटर कहते हैं, ‘मेरे साथ क्या हो रहा है? मैं अपना आपा खो रहा हूं। मेरा खुद पर कोई कंट्रोल नहीं है और मुझे अभी इस चीज को ठीक करना होगा।’ यहीं से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। जवाब पाने के लिए पीटर मार्क रफालो के निभाए किरदार ब्रूस बैनर के पास जाते हैं। ट्रेलर के एक अहम हिस्से में बैनर बताते हैं कि उन्होंने बदलते डीएनए को रोकने का एक तरीका खोज लिया है और पीटर को एक डिवाइस दिखाते हैं जो उन्हें अपनी हालत को कंट्रोल करने में मदद करता है। वह मजाक में पीटर को चेतावनी देते हैं कि अगर वह कभी उन्हें उस डिवाइस के बिना देखें, तो उन्हें भाग जाना चाहिए।   31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ट्रेलर में बाद में बैनर को स्पाइडर-मैन के सामने हल्क में बदलते हुए दिखाया गया है। यह इस फ्रैंचाइजी में हॉलैंड के पीटर पार्कर के साथ रफालो की पहली एंट्री है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन और क्रिस मैककेना व एरिक सोम्मर्स की लिखी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर के रोल में वापसी कर रहे हैं, जबकि जेंडया एमजे के रोल में लौट रही हैं। कास्ट में जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जायस भी अहम भूमिकाओं में हैं।  

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा उर्फ तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान हुए भावुक

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तन्मय वेकारिया बाघा का रोल प्ले करते हैं. बीते कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं थे. क्योंकि हाल ही में एक्टर ने अपनी मां को खोया है. शूटिंग के वक्त उन्हें मां की याद आ गई. जिसकी वजह से वो सीन के बीच इमोशनल हो गए. तन्मय फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें यूं इमोशनल देख मेकर्स ने थोड़ी देर के लिए शूटिंग रोकी. तन्मय क्यों हुए इमोशनल? सूत्रों के मुताबिक, सेट पर बाघा को यूं रोते हुए देखकर पूरे कास्ट एंड क्रू की आंखें नम हो गई थीं. ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया कि तन्मय वेकारिया सीन के बीच इमोशनल हो गए थे. वो बाघा-बावरी लव स्टोरी से जुड़ा सीन कर रहे थे. इस लव ट्रैक को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. जैसे ही कैमरा रोल हुआ, तन्मय को अपनी मां की याद आ गई. तन्मय की जिंदगी में उनकी मां सबसे बड़ी प्रेरणा थीं. वो बेटे को बाघा के रोल में बहुत पसंद करती थीं. सीन के दौरान जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्रति दर्शकों का प्यार देखने के लिए अब उनकी मां कभी मौजूद नहीं रहेंगी, ये सोचकर वो रोने लगे. तन्मय अपने इमोशंस को काबू नहीं कर पाए. उनकी हालत देखकर शूटिंग रोकी गई. सेट पर हंसता-खुशी का माहौल एकदम से गम में बदल गया था. प्रोड्यूसर असित मोदी, डायरेक्टर्स और क्रू मेंबर्स तुरंत बाघा के पास गए और उन्हें कंसोल करने लगे. असित कुमार मोदी एक्टर के मुश्किल दिनों में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने तन्मय को कहा- मां का प्यार बेशकीमती होता है. भले ही वो फिजीकल फॉर्म में तुम्हारे साथ नहीं हैं. लेकिन वो जहां भी होंगी तुम पर उन्हें गर्व होगा. उनका आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा. तन्मय ने बताया कैसे उनकी मां उनके एपिसोड ऑनएयर होने का इंतजार करती थीं. बावरी और नट्टू काका ने भी तन्मय को संभाला. थोड़ी देर बाद माहौल लाइट हुआ. दोबारा से शूटिंग शुरू की गई.

जनवरी से मानसिक तनाव में थीं संचिता उगाले, करीबी दोस्त ने साझा किए भावुक दावे

संचिता उगाले के निधन से हर कोई सदमे में है. 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 में आत्महत्या कर ली. अब, उनकी करीबी दोस्त और एक्स को-स्टार गीतांजलि मंगल ने हाल ही में एक बातचीत में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. संचिता उगाले की दोस्त ने किया सनसनीखेज खुलासा संचिता उगाले की दोस्त गीतांजलि मंगल ने टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि आत्महत्या की खबर सुनकर दिल टूट गया था. उन्होंने कहा, “मेरी दोस्त में बहुत क्षमता थी, और वो कर लेती अगर वो इतनी निराश नहीं होती. मैं सिर्फ इतनी गुजारिश करूंगी कि रूमर्स पर भरोसा मत करों. मैं सोशल मीडिया देख रही हूं, उसका मजाक बनाया जा रहा है, जो लोग कलतक उससे बात नहीं करते थे, वो आज उसकी चर्चा कर रहे हैं.” गीतांजलि ने कहा, संचिता का नहीं था बॉयफ्रेंड गीतांजलि ने आगे क्लियर किया कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं थी ना बॉयफ्रेंड था, हां मेंटली थोड़ी परेशान जरूर थी. कोई बात उसे परेशान कर रही थी. उन्होंने साझा किया, “मैं चाहती हूं सही डेट और सही रास्ता सामने आए. अगर कोई मुझसे पूछेगा मेरे पास जो मैसेज हैं, जिसमें उसने कहा है, ‘मैं नहीं जीना चाहती, मेरी जिंदगी खत्म हो गई है’, वो मैं दिखाऊंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर नहीं, ये सही है शक्स को दिखाऊंगी, जो न्यायक्षेत्र है, जब मुझसे ये मांगा जाएगा. वो डिप्रेशन में थी, ये बात जनवरी से शुरू हुई थी.” संचिता जनवरी से थी परेशान इसी बातचीत के दौरान, गीतांजलि ने बताया कि जनवरी 2026 के लास्ट में उन्होंने संचिता से संपर्क किया. उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री से पूछा कि वह कहां थीं. इसपर संचिता इमोशनल रूप से टूट गई और कहा कि वह अपने काम से खुश नहीं है और उनका कहीं मन भी नहीं लगता है. मुझे किसी चीज में पॉजिटिविटी नहीं मिल रही है. यह किस तरह की लाइफ है, जो बेहद दर्दनाक है.

सुनील शेट्टी बोले: 30 साल के करियर में भी हर फिल्म रिलीज से पहले रहता है बॉक्स ऑफिस का डर

सुनील शेट्टी को फिल्मों में काम करते हुए 30 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अब उनकी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले एक्टर ने बताया कि फिल्म के चलने या न चलने का जो सस्पेंस होता है, उसकी वजह से उनके मन में डर, चिंता और एक्साइटमेंट का मिक्सचर बना रहता है. बॉक्स ऑफिस का रहता है बड़ा प्रेशर ANI के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ बॉक्स ऑफिस यानी फिल्म की कमाई से जुड़ा होता है. उन्होंने बहुत आसान शब्दों में समझाया कि एक शुक्रवार को आप बिल्कुल टॉप पर पहुंच सकते हैं और अगर फिल्म नहीं चली तो अगले ही शुक्रवार को आप नीचे भी आ सकते हैं. इसीलिए फिल्म रिलीज होने से पहले हर एक्टर के पेट में चूहे कूदने लगते हैं. वेलकम टू द जंगल’ में है सितारों की बड़ी पलटन सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम है ‘वेलकम टू द जंगल’. यह एक मजेदार और हंसाने वाली कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि करीब 25–30 बड़े कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं. सुनील शेट्टी का कहना है कि जब इतने सारे टैलेंटेड कलाकार एक साथ होते हैं, तो काम करने में बहुत मजा आता है और एक तरह का भरोसा और सुरक्षा भी महसूस होती है. क्या है फिल्म की कहानी? इस फिल्म की कहानी एक बहुत ही मजेदार गड़बड़ी पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार और बाकी कलाकार जंगल के अंदर एक ‘नकली फिल्म’ की शूटिंग करने जाते हैं. लेकिन वहां कुछ ऐसा कन्फ्यूजन होता है कि जंगल के डाकू और बाकी लोग इन फिल्मी कलाकारों को असली के आर्मी वाले समझ लेते हैं. इसके बाद जंगल में जो चूहे-बिल्ली का खेल और हंगामा शुरू होता है, वही इस फिल्म की असली कहानी है. कब रिलीज होगी फिल्म? फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं. यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सुनील शेट्टी का कहना है कि फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग बनी है, लेकिन अब सब कुछ दर्शकों के हाथ में है कि उन्हें यह कैसी लगती है.

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की आधिकारिक पुष्टि

हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड शादी कर चुके हैं। महीनों से इनकी शादी के कयास लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब खुद टॉम हॉलैंड ने यह पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे शादी को लेकर टॉम हॉलैंड ने क्या कहा? टॉम ने जेंडाया संग शादी की बात कबूल कर ली है, मगर उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल, इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि दोनों घर बसा चुके हैं। बता दें कि टॉम हॉलैंड ने हाल ही में 'एस्क्वायर' 'Esquire' से बातचीत में शादी की बात कबूल की है। शादी की फेक तस्वीर पर क्या बोले टॉम हॉलैंड? टॉम और जेंडाया की AI-जनरेटेड शादी की तस्वीरों पर दिए गए अभिनेता के जवाब से यह पुष्टि हो गई की दोनों ने पहले ही शादी कर ली है। मार्च 2026 में वायरल हुईं फेक तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था। बातचीत में टॉम हॉलैंड ने बताया कि ये तस्वीर देख उनकी दादी भी धोखा खा गईं और उन्हें लगा कि ये असली तस्वीरें हैं। दादी ने नाराजगी भी जताई कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन तस्वीरों से कोई और भी धोखा खा गया था? इस पर हॉलैंड ने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे किसी और रिश्तेदार को नहीं समझाना पड़ा, क्योंकि वे सभी वहां हमारी असली शादी में मौजूद थे'। इसी जवाब से कंफर्म हो गया कि दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी की। शादी पर और जानकारी देने से किया इनकार शादी की पुष्टि तो टॉम ने कर दी, मगर इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा'। दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं। मार्च में इन अटकलों को और बल मिला जब ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने इशारा किया कि शादी हो चुकी है। रेड कार्पेट पर 'एक्सेस हॉलीवुड' से बात करते हुए रोच ने मजाक में कहा, 'शादी तो हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए'। कब से शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें? अब तक शादी को लेकर चल रहीं खबरों और अटकलों पर टॉम हॉलैंड और जेंडाया, दोनों ने ही चुप्पी साध रखी थी। पहली बार एक्टर ने शादी को लेकर सार्वजनिक रूप से बात की है और पुष्टि की है। इंटरव्यू में हॉलैंड ने जेंडाया के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वे वे एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं। उन्होंने जेंडाया को अपनी जिंदगी में सबसे स्पेशल इंसान और खास दोस्त बताया। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले साल 2016 में 'स्पाइडर-मैन- होमकमिंग' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं। बता दें कि हाल ही में दोनों अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे।  

Shrek 5 का ट्रेलर रिलीज, 17 साल बाद श्रेक की धमाकेदार वापसी

  ‘श्रेक 5’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें इस बार कहानी और भी मजेदार और अलग नजर आ रही है। यह फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज होगी, यानी अभी इसमें थोड़ा समय है, लेकिन ट्रेलर ने अभी से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। पुरानी कहानी से नई शुरुआत ट्रेलर की शुरुआत एक स्टोरीबुक से होती है, जिसमें 2001 वाली पहली ‘श्रेक’ फिल्म की कहानी को दोबारा दिखाया जाता है। लेकिन तभी डॉन्की बीच में आकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि अब समय है कुछ नया करने का। इससे साफ है कि इस बार फिल्म की कहानी पहले से अलग और फ्रेश होगी। नए किरदार और मजेदार सफर श्रेक, फियोना और डॉन्की एक बार फिर जादुई दुनिया ‘फार, फार अवे’ में निकलते हैं। इस सफर में उन्हें एक बड़ा दानव, पुलिस जैसी ताकत और एक डरावना स्नोमैन मिलता है, जो ‘फ्रोजन’ के ओलाफ का मजेदार पैरोडी वर्जन लगता है। फिल्म में इस बार श्रेक और फियोना के बच्चों- फेलिशिया, फर्गस और फार्कल की भी एंट्री है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। गिंगी की वापसी और कॉमेडी का तड़का फैंस के पसंदीदा किरदार गिंगी (Gingy) भी वापस आ गया है और इस बार भी अपने मजेदार अंदाज से हंसी का तड़का लगाता नजर आता है। ट्रेलर के आखिर में श्रेक, फियोना, उनके बच्चे और डॉन्की जेल में फंसे नजर आते हैं। वहीं डॉन्की गाने गाता है, जिससे श्रेक और भी परेशान हो जाता है और यही सीन ट्रेलर को मजेदार एंड देता है। 17 साल बाद वापसी बता दें कि ‘श्रेक 5’ इस फ्रेंचाइजी की 17 साल बाद वापसी है। इससे पहले ‘श्रेक फॉरएवर आफ्टर’ 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘पस इन बोट्स’ जैसी स्पिन-ऑफ फिल्में आईं, लेकिन अब असली श्रेक की वापसी हो रही है। कुल मिलाकर, ‘श्रेक 5’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण होने वाली है।  

ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हाजिरजवाबी की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान ईशान ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सवाल भी उनसे उनके धर्म से रिलेटेड किया गया था, फिर इसपर चर्चा तो होनी ही थी. किस धर्म को मानते हैं ईशान? दरअसल, एक फैन ने ईशान से उनके धर्म को लेकर सवाल पूछ लिया. फैन ने लिखा- आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं. अब आमतौर पर कोई भी स्टार इस सवाल का सीधा जवाब देता, लेकिन ईशान ने अपने मजेदार अंदाज से सबको चौंका दिया. उन्होंने जवाब में लिखा- जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह. ईशान का ये जवाब देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया तो कई यूजर्स इस जवाब की खूब चर्चा करते नजर आए. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. मजाकिया जवाब के तुरंत बाद ईशान ने एक गंभीर और खूबसूरत संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा- नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन. इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो खूबसूरत पहाड़ों और आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून के बीच खड़े नजर आ रहे थे. धर्म से ज्यादा इंसानियत को मानते हैं ईशान! ईशान का फैमिली बैकग्राउंड बेहद अलग है. उनकी मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर पंजाबी हिंदू हैं. शायद यही वजह है कि ईशान हमेशा धर्म से ऊपर इंसानियत और प्रेम की बात करते दिखाई देते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. दोनों की मां नीलिमा अजीम एक ही हैं, जबकि शाहिद कपूर, नीलिमा और एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं. एक्टर के पिता राजेश खट्टर ने भी दो शादिया की हैं. नीलिमा के बाद उन्होंने वंदना सजनानी से दूसरी शादी की. कम उम्र में शुरू हुआ था फिल्मी सफर ईशान बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हैं. हालांकि 2017 में उन्होंने ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लिया. फिर उन्होंने 'धड़क', 'खाली पीली', 'फोन भूत' और 'पिप्पा' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली.

रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन इस बार उनका सफर पहले से कहीं ज्यादा खास होने वाला है. वजह है उनकी सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन, जो पहली बार अपने पिता के साथ किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. प्राइम वीडियो के नए हाई-वोल्टेज रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी हिस्सा लेने जा रही है. इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. सोर्स की मानें तो रवि और रीवा के बीच बेहद मजबूत बॉन्डिंग है और दोनों लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे. ऐसे में 'अलायंस इंडिया' उनके लिए एकदम परफेक्ट मौका बनकर सामने आया है. अब रिश्ते की होगी असली परीक्षा! इस शो की खास बात ये है कि यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा. रिश्तों, भरोसे और गठजोड़ की भी कड़ी परीक्षा होगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रवि किशन एक प्रोटेक्टिव पिता बनकर बेटी का साथ देंगे या फिर गेम जीतने के लिए एक सख्त प्रतियोगी की भूमिका निभाएंगे? जहां रवि किशन को रियलिटी शोज का अच्छा-खासा अनुभव है, वहीं रीवा शो में नई एनर्जी और नजरिया लेकर आएंगी. यही वजह है कि इस पिता-बेटी की जोड़ी को शो के सबसे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है. क्या करती हैं रवि किशन की बेटी? 29 साल की रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. हालांकि इसके अलावा वो और किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं. रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है. वो कई बार पिता के साथ फिल्म इवेंट्स पर दिखाई दी हैं. वहीं रवि किशन इन दिनों अपनी हालिया सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही फिल्म धमाल 4 में दिखाई देंगे. क्या है 'अलायंस इंडिया' का खेल? प्राइम वीडियो ने हाल ही में 'अलायंस इंडिया' का ऐलान किया है. शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी स्टार कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं. प्राइम वीडियो का पिछला रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था. अब मेकर्स को उम्मीद है कि 'अलायंस इंडिया' उससे भी बड़ा धमाका करेगा. ये छह हफ्तों तक चलने वाला शो 26 जून से शुरू होगा और रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी इस भरोसे और दिमाग के खेल में कितना लंबा सफर तय कर पाती है.

सनी-डिंपल की तस्वीरें लेने पर थी रोक, फोटोग्राफर का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड गलियारों में कई अधूरी प्रेम कहानियां आज भी हॉट टॉपिक हैं. सनी देओल और डिंपल कपाड़िया भी उन्हीं सितारों में से एक हैं. सालों से दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं. अब एक फोटोग्राफर ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. सेट पर साथ आते थे सनी-डिंपल सनी और डिंपल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. एक समय पर दोनों के अफेयर के चर्चे थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने दोनों के बॉन्ड को लेकर अनसुनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा कि पैरराजी कल्चर शुरू होने से पहले वो एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं. रमांकांत मुंडे ने कहा कि उन्हें अपने करियर में कुछ ऐसे स्टार्स मिले, जो खुद को पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे. उस दौरान सभी फोटोग्राफर्स से कह दिया गया था कि कोई भी सनी और डिंपल की फोटो नहीं लेगा. कई बार सनी देओल और डिंपल कपाड़िया फिल्म के सेट या इवेंट में साथ आते थे. लेकिन दोनों को साथ में फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं था. ये बात हर किसी को पता थी. कई बार फोटोग्राफर्स को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीरें ना क्लिक करने हिदायत दी जाती थी. रमांकांत ने बताया कि सनी और डिंपल की टीम की ओर से ये मैसेज दिया जाता था कि दोनों की साथ में फोटो नहीं लेनी है. ये मैसेज हर फोटोग्राफर तक पहुंचाया जाता था. कई बार टीम यही बात इशारों में समझाती थी. उन्होंने कहा कि आज की तरह पहले स्टार्स की कैंडिड फोटोज की वैल्यू नहीं होती थी. पहले स्टार्स अच्छे कपड़े, मेकअप और जूलरी में होते थे. उस समय जो उनकी तस्वीरें बेची जाती थीं, वो बहुत खूबसूरत होती थीं. रमांकांत ने कहा कि पर अब सब बदल चुका है और फोटोग्राफर्स सेलेब्स की छोटी से छोटी चीज में कैमरे में कैप्चर लेते हैं. सनी और डिंपल की बात करें, तो कुछ साल पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों विदेश के एक बस स्टैंड पर एक-दूजे का हाथ थामे दिख रहे थे. पर अब तक इन्होंने अपने रिलेशन पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.