samacharsecretary.com

रिश्ते में खटास की अफवाहों से परेशान हुईं मौनी रॉय, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

मुंबई   अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बुधवार को अभिनेत्री ने अफवाहों के बीच पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने बुधवार को गंभीर रुख अपनाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया कि वे उनकी निजी जिंदगी के बारे में गलत खबरें न फैलाएं। अभिनेत्री ने लिखा, "सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि कृपया गलत खबरें और अफवाहें फैलाने से बचें। हमें थोड़ा समय और प्राइवेसी दें। हर कहानी के पीछे असली भावनाएं और लोग होते हैं।  कृपया संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश आएं।" बता दें कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरें तब तेज हुईं, जब अभिनेत्री ने पति को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने के साथ-साथ उनके साथ पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, जब सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें तेज हुईं, तो सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। वहीं, मौनी की सबसे करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज के सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट होने से पहले ही उसे अनफॉलो कर दिया था। दिशा, सूरज और मौनी कई जगहों पर साथ में घूमने, पार्टियों और सोशल प्रोग्राम में साथ जाया करते थे और कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में तीनों को साथ में देखा गया था। मौनी रॉय ने तीन साल तक डेट करने के बाद 22 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। इस जोड़े ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। यह शादी गोवा के हिल्टन गोवा रिसॉर्ट में हुई थी। सुबह मलयाली रीति-रिवाजों से और शाम को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई थी।

तलाक के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दी सफाई, एलिमनी और अफवाहें खारिज

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी टूट चुकी है. दोनों ने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है. लेकिन फिर भी उनके रिश्ते को लेकर अटकलें बंद नहीं हो रही हैं. कभी एलिमनी को लेकर बातें बन रही हैं. तो कभी दिशा पाटनी संग मौनी का नाम जोड़ा जा रहा है. इन अटकलों से तंग आकर मौनी और सूरज ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. सूरज-मौनी की सफाई एक्स कपल ने इंस्टा स्टोरी पर जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर लिखा- हमारे सेपरेशन को लेकर उड़ रहीं बेबुनियाद रिपोर्ट्स गलत हैं. ये मनगढ़ंत बातें हैं. इसे गलत इरादे के साथ सर्कुलेट किया जा रहा है. इसलिए इन सभी बातों पर विराम लगाने के लिए हम हमेशा के लिए फैक्ट्स सामने रख रहे हैं. हमारे बीच कोई एलिमनी नहीं शेयर की गई है. हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है. हमारी शादी टूटने के पीछे कोई तीसरी पार्टी इंवॉल्व नहीं है. ''मौनी और मैंने आपसी सहमती और रिस्पेक्ट के साथ अलग होने का फैसला किया है. इस फैसले में एक दूसरे की भलाई का ध्यान रखा गया है. बस यही सच है. इसके अलावा जो भी रिपोर्ट्स में शेयर किया जा रहा है वो फिक्शन है. दो लोगों का बदनाम करने के लिए ये सब जानबूझकर किया जा रहा है. जबकि हमने कुछ नहीं किया, बस अकेले छोड़ देने की अपील की. '' सूरज ने पोस्ट में बताया कि उन्हें और मौनी को लेकर हुआ कोई भी दावा सच नहीं है. तीसरे शख्स को लेकर कही गई बातें भी झूठी हैं. तीसरे इंसान को उनके रिश्ते के बीच लाना कूल नहीं है. उनके निर्दोष दोस्तों को इस केस में घसीटा जा रहा है. उन्होंने उनके तलाक की कवरेज करने वाली रिपोर्ट्स से मर्यादा बरतने की अपील की है. सूरज ने मीडिया कंपनियों से कहा कि वो बिना वैरिफाई किए कोई न्यूज ना पब्लिश करें. उन्होंने मौनी और अपने लिए प्राइवेसी मांगी. एक्स कपल ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी ये शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी. मगर ये रिश्ता बस 4 साल ही चला. सूरज पेशे से बिजनेसमैन हैं. उनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट थी. दोनों के तलाक की न्यूज ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया है.

सोशल मीडिया पर नया ट्विस्ट! मौनी रॉय ने दोबारा फॉलो किया सूरज को, चर्चा में दिशा पटानी

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर इस बात की घोषणा कर है कि वो और उनके पति अलग हो चुके हैं। उनके अलग होने की चर्चा तब से शुरू हुई जब से दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर unfollow कर दिया। इसी के साथ मौनी के फैंस डाइवोर्स की वजह दिशा पटानी को मान रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें कबाब में हड्डी तक बोल दिया है। मौनी ने फिर किया अपने पति को फॉलो तलाक के बाद उनके फैंस मौनी पर नजर टिकाए बैठे हुए हैं। तलाक की घोषणा से पहले मौनी के पति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन फिर से सूरज ने अपना अकाउंट एक्टिवेट कर दिया है। आपको बता दें कि इसके बाद से ही मौनी ने अपने पति को फिर से फॉलो किया है लेकिन अभी तक उनके पति ने उन्हें फॉलो बैक नहीं किया। ये सब देखने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि शायद अब दोबारा से कुछ सही हो जाए।   दिशा पटानी पर लगे घर तोड़ने के आरोप इसी विवाद में बीच एक और बड़ा ट्विस्ट आया है। मौनी के फैंस दिशा पटानी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इस वजह से जैसे ही दोनों के बीच अनबन हुई, तब से ही दिशा पटानी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था लेकिन अब फिर से दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो किया हुआ है। इसी को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दिशा पटानी को सूरज के साथ ज्यादा देखा जा रहा था। हालांकि दिशा और मौनी बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

‘द वाइव्स’ में मौनी रॉय का किरदार महक, अभिनेत्री ने पूरा किया फिल्म का शूट

मुंबई   अभिनेत्री मौनी रॉय निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म 'द वाइव्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हो गई है। बुधवार को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। फिल्म में मौनी रॉय 'महक' नाम का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ काम करना उनकी बकेट लिस्ट का एक अहम हिस्सा था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। इसमें मौनी के साथ-साथ फिल्म के बाकी कलाकार और मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। मौनी ने लिखा, "शानदार फिल्म 'द वाइव्स' की मैंने शूटिंग पूरी कर ली है। यह मेरी जिंदगी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनने वाली है। मधुर भंडारकर सर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह किरदार दिया। आपके साथ काम करना मेरी बकेट लिस्ट का अहम हिस्सा था।" इसी के साथ ही मौनी ने अपने सह-कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मेरे शानदार को-स्टार्स का भी शुक्रिया, जो बहुत दयालु, प्यारे और सहयोगी रहे। फिल्म जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर आगामी फिल्म 'द वाइव्स' के जरिए सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की महिलाओं के ग्लैमर के पीछे छिपी जिंदगी से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें मौनी के अलावा, सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में अन्य कलाकार भी नजर आएंगे, लेकिन अभी उनके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने रिलीज की तारीख अनाउंस नहीं की है। इसके अलावा, मौनी आगामी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में नजर आएंगी। इस सीरीज में मौनी रॉय, शाहीर शेख और निमृत कौर अहलूवालिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, मेकर्स ने सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की।

40 साल की मौनी रॉय ने बिकिनी में किया इटराकर पोज, पूल के किनारे दिखा ग्लैमरस लुक

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब बिकिनी में अपनी सेंशुअस तस्वीरें शेयर की हैं. 40 साल की मौनी रॉय नई तस्वीरों में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आईं. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.   बिकिनी संग मौनी ने ब्लैक सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है. ओपन हेयर और सटल मेकअप में एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक देखते ही बनता है.  मौनी ने बिकिनी में पूल किनारे कई किलर पोज दिए. वो कभी बैठकर पोज देती दिखीं, तो कभी सुकून के पल बिताती नजर आईं. एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं. मौनी ने कुछ सेल्फी फोटोज भी शेयर किए हैं. वो काफी स्टनिंग लग रही हैं. मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. मौनी को कोई गॉर्जियस बता रहा है, तो कोई सनशाइन. कई लोग फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं.    मौनी रॉय की बात करें तो उन्हें सबसे पहले पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से खास पहचान मिली थी. इसके बाद वो कई शोज में नजर आईं. टीवी पर धमाल मचाने के बाद मौनी ने फिल्मों का रुख किया. मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र, द भूतनी जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. 

मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और गालियों का सामना

मुंबई  टीवी सीरियल ‘नागिन’ व ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वह अपमानित महसूस कर रही हैं। मौनी रॉय ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द साझा किया। पोस्ट में लिखा कि, मैं आहत हूं, प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। मौनी रॉय ने पोस्ट में लिखा- करनाल में एक जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और फैमिली के सदस्य (सभी पुरुष) फोटो खिंचवाते वक्त मेरी कमर पर हाथ रख रहे थे। अश्लील इशारे किए व गंदे कमेंट्स किए। मौनी लिखती हैं- “पिछले दिनों करनाल में एक इवेंट था और मेहमानों के व्यवहार से मुझे बेहद निराशा हुई, खासकर उन दो अंकल लोगों के व्यवहार से जो दादा की उम्र के थे। इवेंट शुरू होते ही जब मैं स्टेज की ओर चलने लगी तो अंकल और परिवार के सभी पुरुषों सदस्यों ने फोटो क्लिक कराने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया। जो मुझे पसंद नहीं आया और जब मैंने कहा कि सर, प्लीज अपना हाथ हटा लें। स्टेज पर तो और भी दिलचस्प कहानी है। दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर अश्लील टिप्पणियां, मुझे अश्लील इशारे दिखा रहे थे, गालियां दे रहे थे। मैंने यह फील किया और पहले तो विनम्रता से उन्हें इशारा किया कि ऐसा मत करो, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। मैं परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज की एग्जिट के तरफ चली गई लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।” मौनी ने इस घटना को अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई लड़कियों के लिए हालात कितने मुश्किल होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। एक अन्य पोस्ट में मौनी ने बताया कि स्टेज ऊंचाई पर था और कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। रोकने पर उन्होंने गालियां दीं। एक्ट्रेस ने कहा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार असहनीय है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछले साल संजय दत्त और सनी सिंह के साथ ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह ओटीटी पर रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर सलाकार में भी नजर आई थीं। बता दें, शुक्रवार रात को होटल नूरमहल में तरावड़ी के चावल निर्यातक डबल चाबी के मालिक बाबी गोयल के बेटे अक्षत की शादी थी। इस दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय व एक अन्य एक्ट्रेस स्टेज परफार्मेंस के लिए बुलाई थी। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।