samacharsecretary.com

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में डिवोशनल फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है। वहीं दर्शक भी इस तरह की फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसीलिए 2026 और 2027 में 10 डिवोशनल फिल्मों पर मेकर्स दांव लगाने जा रहे हैं जिन्हें लेकर 'हनुमान अंश' जैसी सफलता की उम्मीद की जा रही है। डिवोशनल फिल्मों पर दांव लगा रहे फिल्ममेकर्स नीम करोली बाबा के जीवन पर फिल्म के बाद अब आने वाले कुछ महीनों में डिवोशनल व्यक्तित्वों पर फिल्में आ रही हैं जिनमें गोस्वामी तुलसीदास, सांई बाबा, खाटू श्याम शामिल हैं। अपकमिंग डिवोशनल फिल्मों का ये सिलसिला रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) से शुरू होगा और इसके बाद लगभग 10 फिल्में और रिलीज होंगी। 2027 में रिलीज होंगी 10 डिवोशनल फिल्में रामायण: पार्ट- नवंबर 2026 वाल्मिकी रामायण- 2026 (संभावित) तेरा साईं- फरवरी 2027 चिंरंजीवी हनुमान: द इटरनल- फरवरी 2027 (संभावित) हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा- 2027 कृष्णावतारम् पार्ट 2- 2027 में संभावित महावतार परशुराम- दिसंबर 2027 राम बोला- 2027 में फ्लोर पर आएगी हनुमान अंश 2- अनाउंस नहीं हुई है।   'हनुमान अंश' से 'कृष्णावतरम्' ने किया करोड़ों में कारोबार पिछले कुछ सालों में कांतारा, महावतार नरसिम्हा, कृष्णावतारम् जैसी फिल्मों की सफलता ने साबित किया है कि दर्शकों को इस तरह का कंटेंट पसंद है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया और अब यही उम्मीद आने वाली डिवोशनल फिल्मों से की जा रही है। क्यों सफल हुईं डिवोशनल फिल्में? इस सवाल का सीधा जवाब है इस तरह के कंटेंट से दर्शकों का सीधा जुड़ाव। भारत का कल्चर ही इसकी पहचान है और एक बड़ी जनसंख्या भगवान में आस्था रखती है और इसीलिए डिवोशनल व्यक्तित्व से जुड़े इतिहास और कहानी में दर्शकों की खास रुचि है क्योंकि इसे वे अपने आप से जुड़ा हुआ पाते हैं। गानों ने भी मचाया धमाल डिवोशनल फिल्मों के साथ-साथ लोगों को इनके गाने भी खासे पसंद आए हैं। हनुमान अंश का पार्वती (Parvati) गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था वहीं यूट्यूब (YouTube) पर अब तक इसके 120 मिलियन व्यूज हो गए हैं। इसके अलावा कृष्णावतारम् के सभी गाने शानदार थे वहीं 'कांतारा' का कर्मा सॉन्ग अब भी सोशल मीडिया रील्स में ट्रेंडिंग है। हनुमान अंश ने दुनियाभर में कमाए 400 करोड़ सिर्फ 2 करोड़ रुपये बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म को थिएटर्स में चलते हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और इसने नेट इंडिया कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।  

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश 50 दिनों में इतिहास रच चुकी है. मेकर्स ने जो प्रॉफिट इससे कमाया है, वो हर बड़ी बजट की फिल्म से कई गुना बड़ा है. हालांकि उनका मकसद अभी पूरा खत्म नहीं हुआ है. वो चाहते हैं कि फिल्म 100 दिनों तक थिएटर्स में लगी रहे. इतनी बड़ी सक्सेस के बीच बॉलीवुड के कुछ लोग भी फिल्म के मेकर्स से माफी मांग रहे हैं. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? इसका खुलासा खुद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने किया है. सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में फिल्म हनुमान अंश प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि डायरेक्टर ने कई बड़े लोगों से इस फिल्म मैं पैसा लगाने के लिए मुलाकात की थी. हालांकि तब किसी ने उनकी मदद नहीं की. लेकिन अब चूंकि फिल्म इतनी बड़ी सक्सेस बन गई, तो वही लोग डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को कॉल करके माफी मांग रहे हैं. सफलता से पहले छोड़ा साथ अनुप्रिया ने कहा- शुरुआत से ही, मेरे फिल्म से जुड़ने से पहले भी हनुमान अंश की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए कई लोगों के पास इनवेस्टमेंट मांगने गई थी, लेकिन किसी ने भी पैसे लगाने के लिए हामी नहीं भरी. जबकि इसके लिए बहुत बड़े इनवेस्टमेंट की जरूरत भी नहीं थी. 'फिल्म रिलीज होने से पहले कुछ ही लोगों ने हमारा साथ दिया था, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं था. उन्हें लगता था कि ये छोटे बजट की फिल्म है, डायरेक्टर की ये पहली फिल्म है और कलाकार भी नए हैं. उन्हें लगा कि फिल्म आएगी और चली जाएगी. लोगों को इस फिल्म की कामयाबी पर भरोसा नहीं था.' बॉलीवुड को हुआ अफसोस प्रोड्यूसर ने आगे फिल्म की रिलीज के बाद बदले माहौल पर कहा- बहुत से प्रोड्यूसर्स ने हमसे कॉन्टैक्ट किया है, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है. उन्होंने हमें फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है. कुछ तो मेरे पास आए और बोले कि सबसे पहले मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि ये फिल्म हमारे पास आई थी. हमें अफसोस है कि हम आपके साथ नहीं जुड़ पाए. ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी. 'आपने हमें ये एहसास कराया है कि एक छोटी फिल्म भी बहुत कुछ हासिल कर सकती है. आपने पूरी इंडस्ट्री को एक बड़ी सीख दी है. आपको जो भी मदद चाहिए, हम आपके साथ हैं. हालांकि मैं उन्हें इसके लिए दोष नहीं देती, क्योंकि उस वक्त यह बहुत छोटे बजट की फिल्म थी.' बात करें फिल्म हनुमान अंश की, तो इसने अभी तक 370 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अब ये 400 करोड़ पार जाने की तैयारी में है.

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन चुकी है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस पिक्चर ने लोगों का दिल ऐसे जीता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर गई. दुनियाभर में फिल्म 350 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. पिछले 46 दिन से फिल्म लगातार सिनेमाघरों में लगी हुई है, और अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म हनुमान अंश की सफलता इनके मेकर्स के लिए कितनी बड़ी है, शायद इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है. मात्र 2 करोड़ रुपये लगाकर इस फिल्म ने जो रिटर्न दिया है, वो बहुत बड़ा है. ये सब हनुमान जी का आशीर्वाद और चमत्कार माना जा रहा है. इसलिए प्रोड्यूसर्स भी उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पहुंच रहे हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में फिल्म की प्रोड्यूसर फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम पहुंची थीं. फिर बीते दिन उन्हें बाबा बागेश्वर धाम में देखा गया, जहां वो गाय माता की सेवा भी कर रही थीं. अब उनका सफर राम की नगरी अयोध्या पहुंचा है, जहां अनुप्रिया हनुमान जी को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और ऐतिहासिक प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर गईं. वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए, और उनसे फिल्म की सफलता का आशीर्वाद मांगा. हनुमानगढ़ी मंदिर से अनुप्रिया के वीडियो भी सामने आए, जिसमें उन्हें हनुमान जी के दर्शन के बाद उनकी मूर्ति लेकर जाते हुए देखा गया. वो वहां अपने परिवार के साथ आई थीं. इस मंदिर में आकर उन्होंने भगवान से क्या प्रार्थना की, इसके बारे में अनुप्रिया ने एक समाचार एजेंसी को भी बताया. उन्होंने कहा कि वो सोमवार की रात अयोध्या पहुंची थीं. फिल्म की रिलीज से पहले वो राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन कर चुकी थीं. उनकी फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है, इसलिए जब पिक्चर को सफलता मिली तो वो दोबारा अयोध्या आईं और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. अनुप्रिया ने भगवान को इस सफलता के लिए धन्यवाद किया.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 45वें दिन भी ₹13.75 करोड़ की कमाई

नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्ते बीत जाने के बावजूद, इसकी कमाई हर दिन और बड़ी होती जा रही है. अभी तक इसके सामने जो फिल्म लगी है, उसका भी सफर लगभग खत्म सा हो चला है. मगर हनुमान अंश रुकने का नाम नहीं ले रही, और इतिहास बनाए जा रही है. इस हफ्ते भी हनुमान अंश का दबदबा नजर आया. नई फिल्मों के बावजूद, इसने थिएटर में ज्यादा स्क्रीन्स पर अपना कब्जा जमाया हुआ था. दूसरी तरफ वाइब और दायरा, जो दो नई फिल्में तीन दिन पहले रिलीज हुई हैं उन्हें कम स्क्रीन्स के साथ काम चलाना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकती हुई नजर आई हैं. हनुमान अंश के नाम एक और रिकॉर्ड सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश अपने 45वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करके गई. संडे को इसने 13.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन किया, और अपनी कुल नेट कमाई 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंचाई. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 347 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. आज ये ऑफिशियली 350 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी. देशभर में हनुमान अंश के करीब 7628 शोज लगे थे, जहां 40% की एवरेज ऑक्यूपेंसी नेट की गई. लोग अब भी नीम करोली बाबा की फिल्म देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वाइब-दायरा भी जुटा रही ऑडियंस वहीं दूसरी ओर, दायरा और वाइब जिन्होंने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी अब वो भी अपनी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. सबसे पहले कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की बात करें, तो उनकी ये कॉमेडी फिल्म ने संडे को अच्छा जंप देखा और 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हुई. शनिवार के मुकाबले, रविवार को इसके शोज कम थे. मगर तब भी ऑडियंस इसे देखने पहुंची. पहला वीकेंड खत्म होने तक, फिल्म कुल 7.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है. कुणाल की फिल्म ने हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर के सामने टिकने का काम किया है. दूसरी तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा भी अपना दम दिखा रही है. इसे बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले कम शोज मिल रहे हैं, लेकिन तब भी फिल्म ने अपने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड तक करीना की फिल्म कुल 4.50 करोड़ रुपये कमा पाई. वाइब और दायरा के शोज की अगर बात करें, तो दोनों मिलकर भी हनुमान अंश के आधे शोज की बराबरी पर नहीं हैं. अगर आने वाले दिनों में इन दो नई फिल्मों को और शोज मिलते हैं, तो इनकी कमाई में भी अच्छा जंप देखने मिल सकता है.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

हनुमान अंश’ की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म अभी थिएटर छोड़ने के मूड में नहीं है. आमतौर पर रिलीज के 40 दिन बाद फिल्मों के शो और कमाई दोनों काफी कम हो जाते हैं, लेकिन यहां कहानी कुछ और ही है. फिल्म ने 40वें दिन भी करोड़ों रुपये की कमाई कर अपनी पकड़ बनाए रखी है. इतना ही नहीं, फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी काफी पीछे छोड़ चुकी है. अब जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन कहां पहुंच गया है. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. इस दिन फिल्म के देशभर में 9,175 शो चले थे. 40वें दिन 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इस समय तक ज्यादातर फिल्मों की कमाई काफी नीचे आ जाती है. फिल्म की इस कमाई के बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दुनिया भर में 250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म भारत के अलावा विदेशों में भी ‘हनुमान अंश’ को दर्शक मिल रहे हैं. फिल्म ने अब तक ओवरसीज में 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये हो गया है. यानी करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक कमाई का बहुत बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. ‘धुरंधर’ और ‘पठान’ से भी आगे निकली ‘हनुमान अंश’ ‘हनुमान अंश’ की 40वें दिन की कमाई की तुलना कुछ बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है. ‘धुरंधर’ ने 40वें दिन 2.60 करोड़ रुपये, जबकि ‘पठान’ ने 2.55 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘छावा’ ने 40वें दिन 1.40 करोड़ रुपये और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 1.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन आंकड़ों को देखें तो 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ की 8.25 करोड़ रुपये की कमाई काफी ज्यादा है. सिर्फ 10 लाख से हुई थी शुरुआत सबसे दिलचस्प बात फिल्म की शुरुआत है. ‘हनुमान अंश’ ने भारत में सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. बताया जा रहा है कि फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. शुरुआत में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतनी कम ओपनिंग वाली फिल्म आगे चलकर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेगी. लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म की कमाई भी ऊपर जाती रही. नीब करौरी बाबा की कहानी ने पकड़ी दर्शकों की नजर ‘हनुमान अंश’ की कहानी नीब करौरी बाबा की जिंदगी के एक हिस्से पर आधारित है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने लक्ष्मण दास यानी नीब करौरी बाबा का किरदार निभाया है. वहीं चंदन आनंद भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म की कहानी भक्ति से जुड़ी है और माना जा रहा है कि यही इसकी लंबी थिएट्रिकल रन की एक बड़ी वजह है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच बात आगे बढ़ी और धीरे-धीरे नए दर्शक इसे देखने थिएटर पहुंचते रहे. ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ के बीच भी जारी है कमाई अब थिएटर में नई फिल्मों की एंट्री हो चुकी है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों के बीच भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है. फिल्म का हिंदी थिएट्रिकल रन काफी लंबा रहा है. अब फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई कहां तक पहुंचती है, यह देखना बाकी है.

महज 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है… महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित इस फिल्म की कमाई देख दुनिया हैरान है. छोटे बजट की इस फिल्म ने वीकेंड पर तूफानी कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हनुमान अंश का जलवा बरकरार 'हनुमान अंश' की रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 38वें दिन कुल 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ तक जा पहुंचा है. विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. विदेशों में फिल्म ने 38वें दिन 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक 14.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 268.05 करोड़ हो गया है. दुनिया हुई 'हनुमान अंश' की मुरीद 2 करोड़ की फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार करके ये साबित कर दिया है कि अगर फिल्म और कहानी में दम हो तो छोटे बजट की फिल्में भी कामयाबी के झंडे गाड़ सकती है. बड़ी स्टारकास्ट न होने के बावजूद भी फिल्म को दुनियाभर में इतना प्यार मिल रहा है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की सादगी, कहानी और भजन फैंस का दिल जीत रहे हैं. यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है.  

सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन जब कोई बिना किसी शोर-शराबे और तामझाम के आई फिल्म इतिहास रच दे, तो हर कोई हैरान रह जाता है. आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. 7 अगस्त को बिना किसी बड़े प्रचार-प्रसार के रिलीज हुई इस धार्मिक फिल्म ने उत्तर और पश्चिम भारत के दर्शकों को खींचकर थिएटर्स तक ला खड़ा किया है. जहां एक ओर यश की बड़े बजट वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, वहीं महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने 160 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार कर लिया है. अब सवाल ये उठता है कि फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के लोगों और बाबा के भक्तों द्वारा बनाई गई यह छोटी सी फिल्म आखिर लोगों के दिलों को इतना कैसे छू रही है, क्या इसके पीछे कोई चमत्कार है या कोई और कारण? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म विशाल चतुर्वेदी के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मी नारायण शर्मा, जिन्हें दुनिया नीम करौली बाबा के नाम से जानती है, के जीवन को बेहद सादगी के साथ प्रस्तुत करती है. फिल्म दर्शकों को उनके बचपन के दिनों में ले जाती है, जब मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने ध्यान लगाना और साधु का जीवन अपनाना शुरू कर दिया था. इसके बाद उनकी अध्यात्म यात्रा और भविष्य देखने की दिव्य शक्तियों से लेकर उनकी बढ़ती प्रसिद्धि तक के हर पहलू को बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है. फिल्म का मुख्य फोकस नीम करौली बाबा के जीवन की उन महत्वपूर्ण घटनाओं पर है, जो उनके चमत्कारों और आम लोगों के जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव से जुड़ी हैं. फिल्म कहीं से भी किसी संत की जीवनी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हुई नजर नहीं आती. मेकर्स का मकसद किसी बड़े तकनीकी सिनेमा से चौंकाना नहीं, बल्कि बाबा की महान शख्सियत से लोगों को रूबरू कराना है. ठीक बाबा की जिंदगी की तरह इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी भी इसकी सादगी ही है. फिल्म के एक्टर का कमाल काम फिल्म का मूल उद्देश्य दर्शकों को गुरु की शिक्षाओं और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों का अहसास कराना है. मुख्य किरदार में नए कलाकार शोभिनव सत्या ने कमाल का काम किया है. उन्होंने एक ऐसे साधु का किरदार निभाया है जो हर मुश्किल, अपमान या कठिन परिस्थिति में भी मुस्कुराता रहता है. ठीक वैसे, जैसे रामायण में अरुण गोविल राम के किरदार में दिखाई दिए थे. बिना किसी दिखावे और सीधे-सादे अंदाज में बनी इस फिल्म को देखकर बाबा के पुराने भक्त तो खुश हो ही रहे हैं, साथ ही नए दर्शक भी उनके जीवन और विचारों से गहराई से जुड़ रहे हैं. सिनेमा की दुनिया में एक अलग पहचान रजनीश (ओशो) पर बनी अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री', वेब सीरीज 'आश्रम' या 'MSG: द मैसेंजर ऑफ गॉड' जैसी फिल्मों की भीड़ के बीच 'हनुमान अंश' एक बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस देती है. यह किसी कमर्शियल सुपरहीरो की तरह मुख्य किरदार को महिमामंडित नहीं करती, बल्कि एक आम इंसान की अंदरूनी अच्छाई और मूल्यों पर भरोसा जताती है. यही वजह है कि एक साधारण जीवन जीने वाले संत की यह कहानी आज करोड़ों लोगों के दिलों में उतर चुकी है. क्या सिनेमा जगत में शुरू होगा नया दौर? फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता को देखकर अब यह बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में दूसरे आध्यात्मिक गुरुओं पर भी फिल्में बनाने का एक नया ट्रेंड शुरू होगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल देश का दर्शक नीम करौली बाबा की सादगी और शिक्षाओं के प्रभाव में पूरी तरह से लीन नजर आ रहा है. खैर, ताज्जुब की बात तो यह है कि अपने पांचवें हफ्ते में ही फिल्म ने अकेले 55 करोड़ रुपये कमा डाले हैं, जो भारतीय सिनेमा में अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. धार्मिक लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे इस तरह से भी देख रहे है कि हाल फिलहाल में रिलीज हुई फिल्मों का कंटेंट कमजोर है, ये ही वजह है कि दर्शक हनुमान अंश की तरफ पहुंचे. बाकी काम सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार, नेताओं-अभिनेताओं की तारीफों ने पूरा कर दिया.

34वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की दहाड़, ₹200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो खेल कर दिया है, जिसकी शायद शुरुआत में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जिस फिल्म की शुरुआत महज 10 लाख से हुई थी, वही अब 34वें दिन भी सिनेमाघरों में ऐसी दहाड़ रही है कि बड़े-बड़े बजट वाले फिल्मों के मेकर्स भी आंकड़े देखकर माथा पकड़ लें. बुधवार यानी 34वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ नेट कमा डाले. यानी एक दिन पहले के 10.75 करोड़ के मुकाबले सिर्फ 4.7 फीसदी की गिरावट. और सबसे दिलचस्प बात? फिल्म की इंडिया नेट कमाई 153.13 करोड़ पहुंच गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस 180.95 करोड़ हो चुका है. अब 200 करोड़ का आंकड़ा दूर जरूर है, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं लगता. 34वें दिन भी 10 करोड़ से ज्यादा, आखिर रुक क्यों नहीं रही फिल्म? सोचिए, कोई फिल्म थिएटर में 34 दिन बिता चुकी हो और पांचवें हफ्ते में भी सोमवार से बुधवार तक लगातार करीब 10 करोड़ रोज कमा रही हो. यही कारनामा ‘हनुमान अंश’ कर रही है. 34वें दिन फिल्म ने 7,810 शोज के जरिए 10.25 करोड़ नेट कमाए और ऑक्यूपेंसी करीब 35 फीसदी रही. मंगलवार को 10.75 करोड़ और सोमवार को 10 करोड़ आए थे. यानी वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ अभी ढीली नहीं पड़ी है. पांचवें हफ्ते का हाल तो और भी दिलचस्प है- 5वें शुक्रवार: 10 करोड़ 5वें शनिवार: 16.50 करोड़ 5वें रविवार: 22.75 करोड़ 5वें सोमवार: 10 करोड़ 5वें मंगलवार: 10.75 करोड़ 5वें बुधवार: 10.25 करोड़ यानी पांचवें हफ्ते में ही फिल्म 61 करोड़ जोड़ चुकी है. अब आप समझ सकते हैं कि मामला सिर्फ किसी एक दिन के उछाल का नहीं है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग ही लय पकड़ ली है. 2 करोड़ के आसपास की फिल्म और 180 करोड़ का कारोबार! ‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी कहानी सिर्फ इसकी कमाई नहीं, बल्कि इसका कम बजट से ब्लॉकबस्टर तक का सफर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ के आसपास बताया गया है. इसके मुकाबले लगभग 181 करोड़ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन बेहद बड़ा फर्क दिखाता है. बॉलीवुड में जहां करोड़ों रुपये प्रमोशन और स्टार फीस में उड़ जाते हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने कंटेंट, आस्था और माउथ पब्लिसिटी के सहारे ऐसा खेल खेला कि फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही. 34वें दिन गिरावट के बावजूद ₹200 करोड़ की ओर ‘हनुमान अंश’! प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद या कहानी का कमाल? यहां कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआत में कोई धमाका नहीं किया था. फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे. शुरुआती दिनों में कमाई बेहद धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की जुबान पर फिल्म का नाम चढ़ने लगा. फिर सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ी और फिल्म ने ऐसा पलटवार किया कि अब इसे सरप्राइज ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है. पहले जहां लोग पूछ रहे थे- ये फिल्म चलेगी भी? और वहीं अब सवाल है- 200 करोड़ कब पहुंचेगी? यही तो बॉक्स ऑफिस का असली मसाला है. प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी चर्चा में क्यों? अब आते हैं उस सवाल पर, जिसने इस फिल्म की कहानी को सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहने दिया. फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने फिल्म बनाने से पहले प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लिया था. फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अनुप्रिया ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात और उनसे मिले आशीर्वाद का जिक्र किया है. लेकिन यहां एक दिलचस्प बात भी है. प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को सलाह दी थी कि संत के जीवन को फिल्मी लोकप्रियता के लिए तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए और बिना पुष्टि की बातें जोड़ने से बचा जाए. यानी कहानी में मसाला डालने से ज्यादा जोर ईमानदारी और श्रद्धा पर था. अब फिल्म का प्रदर्शन देखकर फैंस के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नीम करोली बाबा की कहानी, फिल्म की नीयत और मिले आध्यात्मिक आशीर्वाद ने इस सफर को खास बना दिया? इसका जवाब आस्था रखने वाला दर्शक अपने हिसाब से देगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े जरूर अपनी कहानी सुना रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ की असली ताकत क्या है? फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है. कहानी एक ऐसे युवा साधक की यात्रा दिखाती है, जो भगवान राम की तलाश में निकलता है और आगे चलकर नीम करोली बाबा के रूप में अपनी आध्यात्मिक पहचान बनाता है. फिल्म को किसी बड़े सुपरस्टार का सहारा नहीं मिला. इसके बावजूद लोगों के बीच चर्चा बढ़ती गई. यही वजह है कि इसकी सफलता को माउथ पब्लिसिटी से भी जोड़ा जा रहा है. और शायद यही इस फिल्म का सबसे बड़ा गेमचेंजर बना- जिसने देखा, उसने दूसरे को बताया. फिर दूसरे ने देखा… और बात फैलती चली गई. 11 सितंबर को विदेशों में खुलेगी फिल्म, अब असली खेल बाकी! भारत में 34 दिनों तक धुआंधार कमाई करने के बाद अब ‘हनुमान अंश’ की नजर ओवरसीज मार्केट पर है. फिल्म 11 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली है. भारत में इंडिया ग्रॉस करीब 180.95 करोड़ पर पहुंच चुका है. अब अगर फिल्म घरेलू सिनेमाघरों में कुछ और दिन मजबूत बनी रहती है और ओवरसीज से भी अच्छा रिस्पॉन्स आता है, तो इसका कुल ग्लोबल आंकड़ा और तेजी से ऊपर जा सकता है. हालांकि एक बात साफ समझना जरूरी है- 200 करोड़ इंडिया ग्रॉस और 200 करोड़ इंडिया नेट दो अलग-अलग माइलस्टोन हैं. अभी 200 करोड़ का आंकड़ा ग्रॉस के हिसाब से ज्यादा करीब है. नेट कलेक्शन 153.13 करोड़ है. इसलिए 200 करोड़ क्लब की बात करते समय किस आंकड़े की बात हो रही है, यह साफ रखना जरूरी है. क्या ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ पार करेगी? फिलहाल गणित फिल्म के पक्ष में है. 180.95 करोड़ इंडिया ग्रॉस से 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए करीब 19.05 करोड़ और चाहिए. पांचवें हफ्ते में भी फिल्म के रोजाना 10 करोड़ के आसपास कमाने को देखते हुए यह आंकड़ा पहुंच से बाहर नहीं दिखता. लेकिन बॉक्स ऑफिस में आखिरी फैसला हमेशा दर्शक करते हैं. अगर वीकडेज में फिल्म की पकड़ बनी रहती है और ओवरसीज रिलीज से भी फायदा मिलता है, तो ‘हनुमान अंश’ का अगला बड़ा पड़ाव 200 करोड़ ही दिखाई दे रहा है. … Read more

टीम में शामिल रहे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव समेत सभी प्रमुख सदस्य

लखनऊ फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीब करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था। सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।

2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की दहाड़ सुनाई दे रही है. कमाई के मामले में फिल्म गर्दा उड़ा रही है. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बिग बजट की फिल्मों को धूल चटा दी है. दर्शक सीनेमाघरों में खिंचे चले आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है. 'हनुमान अंश' की धुआंधार कमाई नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का 31वें दिन (रविवार) भी डंका बज रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 117.46 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 99.29 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है. हालांकि, रविवार के अंतिम आंकड़े शाम तक ही आएंगे. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने एक महीने के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि टॉक्सिक और मिर्जापुर, बंटवारा 1947 जैसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्मों के सामने भी हनुमान अंश मजबूती से खड़ी है. डायरेक्टर ने नहीं ली फीस फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी फीस माफ कर दी थी. The Raunac Podcast में फिल्म को लेकर बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्ट करने के लिए उन्होंने बिल्कुल भी फीस नहीं ली थी. विशाल बोले- मैं इस फिल्म का निर्माता और निर्देशक भी हूं, इसलिए मैंने फिल्म के लिए अपनी फीस माफ कर दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म को बनाने के दौरान सेट पर खास बातों का ध्यान रखा गया था. विशाल बोले- सेट पूरी तरह से शाकाहारी था और हम हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते थे. असल में, फिल्म की रिलीज से लगभग 4.5 महीने पहले मैं सिर्फ फ्रूट डाइट पर था. 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी शुरुआत काफी धीमी रही थी. फिल्म ने पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म को डिवोशनल स्टोरीलाइन और वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला.