samacharsecretary.com

‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात

 रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में मनीष कश्यप और सोनम मलिक के बीच जमकर बहस हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष गुस्से में अपना माइक फेंककर और स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारकर सेट से बाहर चले गए. हालांकि, कुछ देर बाद वह वापस लौटे और अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी. मनीष ने माना कि उस वक्त वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे. आखिर क्यों भिड़े मनीष कश्यप और सोनम मलिक? आपको बता दें कि शो में यह पूरा विवाद प्रियंका चाहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच चल रही बहस से शुरू हुआ. एपिसोड के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी. इसी बीच प्रियंका नाराज होकर मनीष कश्यप के पास पहुंचीं. उन्होंने मनीष से सवाल किया कि उन्होंने इस मामले में उनका साथ क्यों नहीं दिया. इसके बाद मनीष सोनम मलिक से बात करने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों के बीच ही बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मनीष अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए. गुस्से में माइक फेंककर बाहर निकले मनीष सोनम के साथ तीखी बहस के बाद मनीष ने अपना माइक उतारा और दीवार की तरफ फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने गुस्से में स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारी और सेट से बाहर चले गए. उनके इस बर्ताव से शो का माहौल गरमा गया. हालांकि, गुस्सा शांत होने के बाद मनीष वापस लौटे. उन्होंने माना कि उस समय वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे. इसके बाद उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी. शो के इस एपिसोड में मनीष, सोनम और प्रियंका के बीच हुए इस विवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस झगड़े का घर के बाकी प्रतियोगियों के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है.

‘राइज एंड फॉल 2’ एपिसोड 14 में बवाल, तख्तापलट टास्क रद्द; प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े शहजाद पूनावाला

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस होती है, तो कभी टास्क के दौरान रिश्तों में खटास देखने को मिलती है. शो में हर दिन होने वाले नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स की बदलती दोस्ती दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं एपिसोड 14 में क्या-क्या धमाल हुआ. 'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. तख्तापलट टास्क के दौरान घर का माहौल गरमा गया और कई कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस हुई. इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी की स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला से जमकर भिड़ंत हुई. वहीं, इरियाना और निहारिका तिवारी के बीच भी जोरदार लड़ाई देखने को मिली. प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद पूनावाला को कहा 'नेवला' पेंटहाउस के रूलर्स और बेसमेंट के वर्कर्स को तख्तापलट टास्क दिया गया. इस टास्क के जरिए वर्कर्स के पास रूलर बनने और शो में अपना रुतबा बढ़ाने का मौका था. राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी हालांकि, टास्क के दौरान खूब हंगामा हुआ. प्रियंका चाहर चौधरी की शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के साथ जमकर बहस हुई. प्रियंका ने शहजाद को 'नेवला' कहा और नेशनल टेलीविजन पर उनके सरनेम का मजाक भी उड़ाया. राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी फूट-फूटकर रो पड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी इससे शहजाद काफी नाराज नजर आए और उन्होंने मेकर्स से इसकी शिकायत भी की. इसके बाद प्रियंका की स्वरा भास्कर के साथ भी तीखी बहस देखने को मिली. राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी हालांकि, बाद में ये टास्क रद्द कर दिया गया. इसके बाद बेसमेंट के वर्कर्स का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्रियंका चाहर चौधरी और कायरा अनु फूट-फूटकर रोती नजर आईं. राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी निहारिका तिवारी और इरियाना की लड़ाई में कूदीं स्वरा भास्कर पेंटहाउस में पहुंचने के बाद निहारिका तिवारी और इरियाना के बीच जमकर बहस हुई. लड़ाई के दौरान निहारिका ने इरियाना को हिंदी सीखने की सलाह दी और उनकी नेशनलिटी को लेकर भी टिप्पणी की. राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी इस पर स्वरा भास्कर ने कड़ी नाराजगी जताई और निहारिका को जमकर सुनाया. देखते ही देखते स्वरा भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं. वहीं, इस पूरे विवाद से इरियाना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में उन्होंने वहां रखे सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी और एक कुर्सी भी गिरा दी.    

‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप की गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस, प्रोमो हुआ वायरल

भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रहे हैं. शो में एक बार फिर तेज प्रताप का मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. शो में कई बार वो अग्रेसिव भी हो जाते हैं. अब 'राइज एंड फॉल 2' का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर सारा गुरपाल, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का डांस वायरल राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा द्वारा अनाउंसमेंट की जाती है. वर्कर से कहा जाता है कि आपको लग रहा था कि आप पार्टी में आए हैं. आप ऑडिशन देने आए हैं. आज यहां होगा इस सीजन का पहला राइज. तेज प्रताप जी अब वक्त है फैसला लेने का. इसके बाद सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती हैं और तेज प्रताप की गोद में बैठ जाती हैं. सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देखकर वहां बैठे सभी लोग शॉक्ड हो जाते हैं. सारा ने तेज प्रताप को क्यूटी भी कहा. इसके बाद वो बिहार में धमाल मच जाएगा. ये सभी स्वरा शरमा कर अपना मुंह छिपा लेती हैं.  इसके बाद गौतम गुलाटी फिल्मी डायलॉग बोल कर तेज प्रताप को इंप्रेस करने लग जाते हैं. प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि एपिसोड में पेंटहाउस में जाने के लिए वर्कर को ऑडिशन देना पड़ेगा. तेज प्रताप को जिसका ऑडिशन पसंद आएगा. उस वर्कर को पेंटहाउस में आने का मौका मिलेगा. प्रोमो के अंत में माहौल थोड़ा टेंशन वाला नजर आता है और काजल राघवानी रोती दिखती हैं. तेज प्रताप की बात करें, तो उन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी एंट्री से ही धमाल मचा दिया है. शो के पहले ही हफ्ते में उन्होंने 'अल्टिमेट रूलर' बनकर इतिहास रच दिया है. अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में तेज प्रताप ने खुद को 'बरगद के पेड़' से तुलना की थी, कहते हुए कि भले ही शाखाएं हिलें, लेकिन जड़ें मजबूत हैं. उन्होंने वादा किया था कि पेंटहाउस पर कब्जा नहीं, बल्कि 'दरबार' लगाएंगे और बेसमेंट वालों पर राज करेंगे. अब तक उनकी ये सही साबित हुई हैं.

‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की घोषणा की थी. पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन आने वाले सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. अब, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें होस्ट 'राइज एंड फॉल 2' के प्रीमियर की तारीख की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर आने वाले इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और शहज़ाद पूनावाला के नामों की पुष्टि हो गई है. कब से शुरू होगा शो? मेकर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का नया ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने लिखा, '26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा.' ध्यान देने वाली बात यह है कि 'राइज एंड फॉल 2' 26 सितंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर शुरू होगा. प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग शो के चार कंटेस्टेंट का परिचय देते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला इस पावर गेम में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे. नया सीजन रोजाना देखने लायक मजेदार कंटेंट, रणनीतिक चालें, सेलिब्रिटीज के बीच टकराव, ट्विस्ट और हैरान कर देने वाले पल देने का वादा करता है. इन चार कन्फर्म कंटेस्टेंट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. स्वरा भास्कर एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपने बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं. करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी जाने-माने टीवी स्टार हैं, जबकि शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं. 'राइज एंड फ़ॉल 2' में 15 कंटेस्टेंट होंगे और आने वाले दिनों में उनके नामों का खुलासा होने की उम्मीद है. सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट 42 दिनों तक एक टॉवर और बेसमेंट में रहेंगे और गेम का अल्टीमेट रूलर बनने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे. वैचारिक मतभेद की संभावना शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के एक गेम में होने से वैचारिक मतभेद होने की पूरी संभावना नजर आ रही है. ये सभी जानते हैं कि इन दोनों की विचारधारा लेफ्ट-राइट वाली है. दोनों का कनेक्शन पॉलिटिकल पार्टी से है. ऐसे में सभी की निगाहें इन दोनों ही कंटेस्टेंट पर रहेगी कि ये दोनों शो में क्या करते हैं. 'राइज एंड फॉल' के बारे में 'राइज एंड फॉल' सीजन 1 को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. यह अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था और सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. खबरों के मुताबिक, दूसरा सीजन चैनल पर टेलीकास्ट नहीं होगा. इसके एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होंगे. 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाएंगे. पिछले सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी थे. एक्टर ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 1 के ग्रैंड फिनाले में आरुष भोला, अरबाज़ पटेल और आकृति नेगी को हराया था.

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सेकंड सीजन की अनाउंसमेंट हुई है. इस बार शो को अशनीर ग्रोवर नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. ग्राउंड में विरोधियों के चौके-छक्के छुड़ाने वाले सहवाग अब राइज एंड फॉल के पेंटहाउस की कमान संभालेंगे. शो का पहला और दमदार प्रोमो सामने आया है. इसमें सहवाग की होस्टिंग देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. सहवाग के साथ होगा राइज एंड फॉल 2 रियलिटी शो कब शुरू होगा, इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है. सहवाग ने प्रोमो में गेम के रूल बताए हैं. सहगाव के अलग-अलग गेटअप भी देखने को मिले. उन्होंने बताया कैसे पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच की खींचतान में कंटेस्टेंट्स को चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा. पैसे और पावर की जंग में बड़े बड़े सेलेब्स इस पावरप्ले को खेलेंगे. सहवाग ने कंटेस्टेंट्स को चुनौती देते हुए कहा कि वो सबके छक्के छुड़ाने आ रहे हैं. फैंस सहवाग की क्रिकेट पिच से रियलिटी की दुनिया में ब्रैंड न्यू पारी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ये सहवाग का होस्टिंग डेब्यू है. 15 सेलेब्रिटीज राइज एंड फॉल के पावरप्ले में एंट्री मारेंगे. अभी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं हुआ है. शो का पहला सीजन हिट रहा था. इसे अर्जुन बिजलानी ने जीता था. लेजेंडरी होस्ट्स को देंगे टक्कर? सहवाग से पहले इंडियन टीवी पर इंडस्ट्री के दिग्गज नाम होस्टिंग की शान बने हुए हैं. सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, फराह खान, रितेश देशमुख की होस्टिंग के चर्चे रहते हैं. इस फेहरिस्त में अब सहवाग का नाम शामिल हो गया है. सहवाग के लिए ये नई फील्ड चैलेंजिंग होगी. क्योंकि वो एकदम अलग बैकग्राउंड से आते हैं. वहीं सलमान, अमिताभ शोबिज के धुरंधर हैं. वो सालों से इंडियन ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन अब होस्टिंग पैटर्न में एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं. एक्टर्स के साथ कॉमेडियन, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन भी इस फील्ड में उतर चुके हैं. सहवाग को होस्टिंग ड्यूटी निभाते देखना मजेदार होने वाला है. सहवाग का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है. वो हाजिर जवाब भी हैं. परफेक्ट होस्ट बनने के लिए ये अहम क्वॉलिटी है. सहवाग की ये खूबियां लोगों को सोशल मीडिया और क्रिकेट कमेंट्री में दिखी हैं. इसलिए उनकी होस्टिंग से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है. सहवाग की एंट्री के साथ इस बार राइज एंड फॉल 2 का गेम धमाकेदार होने वाला है. क्या पता वो अपनी होस्टिंग से इंडस्ट्री के धुरंधरों के ही छक्के छुड़ा दें. शो की बात करें तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा.