samacharsecretary.com

रजिस्ट्री करानी है? सरकार ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल में मिलेगी सुविधा

पंजाब ​​
पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा  फतेहगढ़ साहिब के तहसील ऑफिस से राज्य स्तरीय ईजी रजिस्ट्री प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस दौरान संबोधन करते हुए सी.एम. मान कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अब हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करके अधिकारी को घर बुलाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईजी रजिस्ट्री प्रोजेक्ट की शुरुआत सबसे पहले मोहाली से की गई थी। पहले मोहाली में इसे ड्राई रन किया गया और फिर इसका उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए पंजाब सरकार लगातार फैसले ले रही है। 

सी.एम. मान ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब पवित्र धरती है और हम चाहते हैं कि जैसे हमारे शहीदों की कुर्बानी पवित्र है, वैसे ही इस पवित्र भूमि पर सभी काम भी पवित्र हों। उन्होंने कहा कि हमें गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here