samacharsecretary.com

62 करोड़ के धान घोटाले का बड़ा खुलासा: यमुनानगर से संदीप सिंगला गिरफ्त में, पत्नी की तलाश जारी

यमुनानगर 
यमुनानगर में 62 करोड रुपए के सरकारी धान घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गई है। धान घोटाले का मुख्य आरोपी संदीप सिंगला को यमुनानगर की सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन उसकी पत्नी रितिका सिंगला अभी भी फरार है। दोनों पर सरकार के 62 करोड रुपए ढकारने के आरोप है। 

12 नवंबर को उजागर हुआ था मामला
मामला 12 नवंबर को उजागर हुआ था, जब चंडीगढ़ से फूड एंड सप्लाई विभाग के निदेशक ने खुद प्रताप नगर में सिंगला राइस मिल में चल रही भारी गड़बड़ियां की जांच की थी। धान घोटाले के लिए SIT का गठन किया गया और धीरे-धीरे धान घोटाले की रकम भी बढ़ती चली गई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई संदीप सिंगला के काले कारनामे भी खुलकर सामने आए है। 

जांच में खुलासा हुआ कि यमुनानगर जिले में ही संदीप सिंगला और उनकी पत्नी रितिका सिंगला के 7 राइस मिल है जो नियमों के बिल्कुल विपरीत है। फिलहाल पुलिस ने संदीप सिंगला को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनकी पत्नी रितिका सिंगला अभी भी फरार है। संदीप सिंगला ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं आशंका यह भी जताई गई है कि उन्होंने कई बड़े अधिकारियों के नाम भी उजागर किए हैं। 

62 करोड रुपए के सरकारी धान में की बड़ी हेराफेरी
यमुनानगर फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी जतिन मित्तल ने कहा कि संदीप सिंगला ने 62 करोड रुपए के सरकारी धान में बड़ी हेराफेरी की है जिसमें 62 करोड रुपए फूड एंड सप्लाई का है जबकि 22 करोड़ रुपए हैफड के है। पूरे मामले की एसआईटी जांच कर रही है और जो भी घोटाला संदीप सिंगला की तरफ से किया गया है उसकी प्रॉपर्टी को अटैच कर रिकवरी की जाएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here