samacharsecretary.com

ED की बड़ी कार्रवाई: BJP नेता के घर से 2 करोड़ रुपये, 6 किलो सोना और 300 किलो चांदी जब्त

पानीपत
 हरियाणा के पानीपत में ईडी की टीम ने भाजपा नेता के घर पर रेड डाली है. डंकी रूट से अमेरिका भेजने के आरोपों में ईडी की टीम ने पानीपत में दस्तक दी, इस दौरान अहर-कुराना गांव में भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड व एजेंट प्रदीप के कई ठिकानों पर छापे मारे गए.

बताया जा रहा है कि ईडी ने इन ठिकानों से 2 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 300 किलो चांदी, 6 किलो सोना और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं. साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर और रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं. पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड, खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया और वह सर्कल कबड्डी खिलाड़ी रहा है. जांच में पता चला है कि आरोपी मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए प्रॉपर्टी या जमीन के कागजात गिरवी रखवाता था. इससे पैसा पक्का रहता और कोई भाग नहीं सकता था.

गौरतलब है कि ईडी ने  हरियाणा के पानीपत, पिहोवा और पंजाब, दिल्ली समेत 13 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की. ईडी की जालंधर जोनल ऑफिस की अलग-अलग टीमों ने रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली), बलवान शर्मा (पानीपत) से जुड़े व्यवसायिक और आवासीय परिसरों में तलाशी ली. ये कार्रवाई उन सूचनाओं के आधार पर की गई, जिनमें 330 भारतीयों को फरवरी 2025 में अमेरिका की ओर से भारता भेजा गया था.

कुरुक्षेत्र में भी मारी थी रेड

इससे पहले, कुरुक्षेत्र में भी ईडी की टीम ने रेड मारी थी और पिहोवा का एजेंट फरार हो गया था. बताया जा रहा है कि पिछले महीने एजेंट विशाल चावला के घर चोरी हुई थी और घर से करीब 5 लाख रुपए, विदेश करेंसी और ज्वैलरी चुराई गई थी. वहीं, रेड से पहले एजेंट के फरार होने का शक है.ईडी की रेड में हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के आरोपी रडार पर हैं.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here