samacharsecretary.com

भीषण शीतलहर का कहर, उत्तर भारत में जारी ठंड और दिल्ली में शीत दिवस

लखनऊ 
उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई मैदानी राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह और देर रात दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत अनेक शहरों में साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होता है, तब उसे ‘शीत दिवस’ की श्रेणी में रखा जाता है। फिलहाल कई इलाकों में यही स्थिति बनी हुई है।

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here