samacharsecretary.com

हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ा, 5 जिलों में बारिश और 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 7 जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिरा

हिसार
 हरियाणा में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर और तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश के कारण कोहरे से कुछ राहत मिली है, लेकिन ठंड और बढ़ गई है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव के चलते दिन का तापमान लगातार गिर रहा है।

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज और कल भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश हुई है। सर्दी के मौसम की यह पहली बारिश मानी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान से सटे 7 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को 8 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही, जहां अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया और कई स्थानों पर तापमान 12 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here