samacharsecretary.com

हरियाणा में आज से झमाझम बारिश की संभावना

हिसार.

प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर को बेहतर धूप खिलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से दर्ज आंकड़ों में हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी प्रकार भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से दर्ज आंकड़ों में भिवानी का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों में खासा असर आया है। तेजी से तापमान नीचे गिर रहा है। साथ ही शीत लहर चलने से करीब चार जिलों का तापमान दो डिग्री या उससे नीचे चल रहा है। आईएमडी के अनुसार भिवानी का तापमान 1.5 डिग्री तक रहा।

सिरसा में कड़ाके की ठंड, शीतलहर चली और पाला पड़ा
हकृवि के अनुसार हिसार के मुख्य परिसर का तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र था। इसी प्रकार हकृवि के आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ का तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पर भीषण शीतलहर और पाला पड़ा।
वहीं, सिरसा का 0.8 डिग्री रहा जहां कड़ाके की ठंड रही। वहीं मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे रविवार या सोमवार से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसी प्रकार शनिवार को प्रदेश के काफी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here