samacharsecretary.com

झज्जर में ग्रैंड वेलकम: U-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने पर कनिष्क चौहान पहुंचे घर

झज्जर 
 झज्जर जिले के गांव कुलाना में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान का  ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ कनिष्क का जोरदार स्वागत किया। 

गांव पहुंचने पर सबसे पहले कनिष्क चौहान ने गांव के मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कनिष्क की मां सरिता चौहान ने तिरंगे के रंग की साड़ी पहनकर बेटे का स्वागत किया,जो देशभक्ति और गर्व का प्रतीक बना। 

वहीं कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जो सफलता हासिल की है,वह पूरे गांव और जिले के लिए गर्व की बात है। उन्हें पूरा विश्वास है कि कनिष्क भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा और एक दिन सीनियर टीम इंडिया में भी खेलेगा। कनिष्क की दादी कमलेश देवी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि पोते ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और गांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों को उसे आशीर्वाद देते देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। दादी ने कनिष्क को सोने की चेन और अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

समारोह में पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भी कनिष्क की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कनिष्क चौहान ने अपने शानदार खेल से देश, प्रदेश और पूरे विश्व में गांव कुलाना और झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कनिष्क सीनियर टीम इंडिया में खेलते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here