samacharsecretary.com

दो तेंदुए और ‘M’: हार्दिक पांड्या का इश्क भरा टैटू सरप्राइज, माहिका के लिए खास

मुंबई 

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज दिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने नए प्यार के बारे में दुनिया को बता दिया है। एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। नताशा स्टैनकोविक के साथ उनका तलाक हो चुका है और इसके बाद पहली बार उन्होंने अपने शरीर पर एक टैटू गुदवाया है, जिसमें नए प्यार का इजहार साफ दिख रहा है।

हार्दिक पांड्या ने एक नया टैटू अब दुनिया के सामने रखा है, जो वाकई में काफी अलग है। खास बात ये है कि एलियंस टैटू की टीम द्वारा बनाए गए टैटू में उनकी मंगेतर माहिका के साथ प्यार, पहचान और पार्टनरशिप की एक बहुत ही पर्सनल स्टोरी है। हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्दन पर “M” नाम का टैटू बनवाया है, जिसमें आपको दो तेंदुए भी नजर आ जाएंगे। ये एक पर्मानेंट टैटू है।

हार्दिक की गर्दन पर इस खास टैटू को बनाने वाली टीम के मुताबिक, हार्दिक पांड्या शुरू में माहिका को एक छोटा सा ट्रिब्यूट देना चाहते थे, जिसका कुछ मतलब हो और उसमें अपनापन भी हो, लेकिन, जब उनके रिश्ते और एक-दूसरे के लिए उनके मतलब के बारे में बातचीत हुई, तो यह कॉन्सेप्ट अपने आप कहीं ज्यादा लेयर वाला हो गया। फाइनल आर्टवर्क में दो तेंदुए हैं, जिन्हें सिर्फ जानवर के डिजाइन के तौर पर नहीं, बल्कि उनके रिश्ते को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है।

टैटू में आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ बोल्ड और असली जैसा दिखता है, जो कि ताकत, जोश और एम्बिशन की निशानी है। दूसरा तेंदुआ बहती हुई लाइनों से बना है, जो पहले वाले के चारों ओर परछाई की तरह घूमता है और अपने घुमावों के अंदर “M” बनाता है, जो माहिका के नाम का पहला अक्षर है। यह डिजाइन दो मजबूत लोगों को दिखाता है जो एक रिश्ते में अपनी पहचान खोने के बजाय एक साथ तालमेल बिठाकर चलते हैं।

हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच के लिए दिल्ली में थे। उसी समय हार्दिक ने ये टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया है। अब वे कोलंबो के लिए उड़ान भर चुके हैं, जहां टीम इंडिया को अपना तीसरा लीग फेज का मैच खेलना है, जो कि चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ है। 15 फरवरी को कोलंबो में इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार की शाम को घमासान होना है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here