samacharsecretary.com

हरियाणा के सात जिलों के 700 बुजुर्ग श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए

 हरियाणा

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी।

मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया
मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे।

अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

विपक्ष पर साधा निशाना
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here