samacharsecretary.com

‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नई क्रांति लेकर आई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. 'धुरंधर 2'  ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. एक राइटर ने आदित्य धर पर धुरंधर 2 की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है.

धुरंधर के मेकर्स पर लगे आरोप
राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने यह दावा किया है कि उन्होंने ही धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखी है. वो इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर ने उनकी कहानी चोरी करके धुरंधर 2 बना दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात की है. उनका कहना है कि वो काफी दुखी हैं.

संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म धुरंधर 2 की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट पर बेस्ड है. संतोष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, जिनमें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनका रजिस्ट्रेशन भी शामिल है. उन्होंने ये भी कहा कि वो अब लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं.

मीडिया संग बातचीत में संतोष ने बताया कि धुरंधर-2 देखने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि फिल्म और उनकी स्क्रिप्ट में काफी समानताएं हैं. उन्होंने कहा- आप सभी ने शायद धुरंधर 2 देखी होगी. यह हर जगह बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी ही स्क्रिप्ट और कहानी है. मैंने इसे 2023 में बड़ी मेहनत से लिखा था. मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर मुझे फिल्म में बड़े स्टार्स को लेना है, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का सपोर्ट होना जरूरी है.

संतोष ने दावा किया है कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस समेत कई बड़े प्रोडक्शन हाउसों को स्क्रिप्ट दिखाई थी. साथ ही बड़े कलाकारों के साथ इस प्रोजेक्ट को बनाने की कोशिश भी की थी. उनका कहना है कि वो आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में लेना चाहते थे.

उन्होंने आगे कहा कि स्क्रिप्ट को नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के साथ में फॉर्मली रजिस्टर कराया गया था. उनके पास ईमेल रिकॉर्ड और बाकी दस्तावेज भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं. संतोष बोले- मैंने बहुत कोशिश की और अपनी कहानी कई लोगों को भेजी. मैं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का मेंबर हूं. मैंने नवंबर 2023 में वहां अपनी कहानी रजिस्टर कराई थी.

'मैं इस फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज करा रहा हूं, क्योंकि भले ही उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल किया गया है. मैंने ये फिल्म सिनेमा और एंटरटेनमेंट के लिए लिखी थी. लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा बना दिया है. इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है. मेरे साथ जो हुआ है, मैं नहीं चाहता कि वो किसी और के साथ हो. इसीलिए मैं लोगों को इसके बारे में बताने की अपनी पूरी कोशिश करूंगा.

बता दें कि राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस के दावों पर अभी तक आदित्य धर या 'धुरंधर 2' के मेकर्स की तरफ की तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here