samacharsecretary.com

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की नई रिलीज डेट आई सामने और 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देंगे भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने के बाद से फैंस काफी निराश हो गए थे. वहीं अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है, जिससे फैंस की भी एक्साइटमेंट तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ अचानक से ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है. चलिए जानते हैं सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अब किस दिन रिलीज हो सकती है?

‘मातृभूमि’ हुई पोस्टपोन
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा था. लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया, जिससे फैंस का दिल टूट गया था. वहीं हाल ही में कुछ टाइम पहले फिल्म का नाम भी बदल दिया गया. पहले ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने जा रही थी, जबकि अब ये ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज की जाएगी.

‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार ‘मातृभूमि’ अब 15 मई को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होने जा रही है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की बची हुई शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और मेकर्स का मानना है कि अब इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज किया जाना चाहिए. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. लेकिन इस अपडेट्स से फैंस के चेहरे पर चमक आ गई है.

‘मातृभूमि’ की स्टारकास्ट
बता दें सलमान खान की इस फिल्म का काफी लंबे समय से क्रेज देखने को मिल रहा है. अपूर्वा लखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह भी हैं. वहीं फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म के ‘मातृभूमि’ गाने को रिलीज किया गया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया. फैंस को ये गाना काफी पसंद भी आया.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here