samacharsecretary.com

रात को किचन में जूठे बर्तन छोड़ना बढ़ा सकता है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोने से पहले अपनाएं ये 3 वास्तु नियम

  रसोईघर (Kitchen) को केवल भोजन पकाने का स्थान नहीं, बल्कि घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई का सीधा संबंध हमारी सेहत, सौभाग्य और आर्थिक स्थिति से होता है. कहते हैं कि जिस घर की रसोई में वास्तु के नियमों को माना जाता है, वहां मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का हमेशा वास रहता है. अक्सर हम दिनभर की थकान के बाद रात को किचन को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आपके घर की सुख-शांति को भंग कर सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न हो, तो सोने से पहले अपनी दिनचर्या में ये 3 छोटे लेकिन चमत्कारी बदलाव जरूर अपनाएं.

1. जूठे बर्तन
अक्सर आलस के कारण लोग रात के जूठे बर्तन सिंक में ही छोड़ देते हैं, रात भर यूं ही गंदे पड़े रहने के बाद सुबह उन्हें साफ किया जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है. रात भर सिंक में पड़े जूठे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और बीमारियां बढ़ती हैं. शास्त्रों के अनुसार, इससे राहु का अशुभ प्रभाव भी बढ़ता है जो आर्थिक तंगी का कारण बनता है.  इसलिए, सोने से पहले बर्तनों को साफ जरूर करें. यदि संभव न हो, तो उन्हें कम से कम पानी से धोकर किचन से बाहर रखें.

2. चूल्हे की सफाई
किचन का चूल्हा अग्नि का प्रतीक है और अग्नि ऊर्जा का स्रोत होती है. दिन भर खाना बनाने के बाद चूल्हे पर गिरे खाने के दाने या गंदगी नकारात्मकता को आकर्षित करती है. वास्तु के अनुसार, गंदे चूल्हे पर अगली सुबह खाना बनाने से घर की बरकत रुक जाती है. रात को सोने से पहले चूल्हे और गैस स्टोव के आसपास के प्लेटफॉर्म को अच्छी तरह पोंछकर साफ करें. एक साफ और चमकता हुआ चूल्हा इस बात का संकेत है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा, परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

3. रोशनी का महत्व
वास्तु के अनुसार, घर का कोई भी हिस्सा पूरी तरह अंधेरे में नहीं होना चाहिए, खासकर रसोई. बहुत से लोग काम खत्म होते ही किचन की लाइट बंद कर देते हैं. लेकिन, पूरी तरह अंधेरी रसोई घर में डर और नकारात्मकता का संचार करती है. सोने से पहले किचन के एक कोने में एक छोटा बल्ब (Zero Watt Bulb) जलता रहने दें. रसोई में हल्की रोशनी होने से सकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं , इससे घर में सुख-समृद्धि के द्वार खुले रहते हैं.

पानी से भरी बाल्टी का जादू
वास्तु के जानकारों का यह भी मानना है कि रात को किचन की सफाई करने के बाद वहां एक बाल्टी या बर्तन में स्वच्छ पानी भरकर रखना चाहिए. यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो कर्ज (Debt) की समस्या से जूझ रहे हैं. माना जाता है कि रसोई में भरा हुआ पानी रखने से मानसिक शांति मिलती है, धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here